स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट नवीन आदर्श विद्यालय में हुआ नि:शुल्क साइकिल वितरण, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद कुमार भगत ने छात्राओं को सौंपी साइकिल
ताजा खबरें


बड़ी खबर

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट नवीन आदर्श विद्यालय में हुआ नि:शुल्क साइकिल वितरण, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद कुमार भगत ने छात्राओं को सौंपी साइकिल

*जशपुर नगर* । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को धरातल पर उतारते हुए राज्य सरकार की *नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण योजना* के तहत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम नवीन आदर्श विद्यालय जशपुर नगर में सोमवार को एक  कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत *63 छात्राओं* को निशुल्क साइकिलें वितरित की गईं।

कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष अरविंद कुमार भगत* रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सभी 63 छात्राओं को साइकिल की चाबी सौंपी । 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरविंद कुमार भगत ने कहा कि "मुख्यमंत्री जी की यह योजना दूरस्थ अंचलों से आने वाली बेटियों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। अब छात्राओं को स्कूल आने-जाने में 4-5 किलोमीटर पैदल नहीं चलना पड़ेगा। समय की बचत होगी और वे पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे पाएंगी। सरकार की मंशा है कि कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे।"

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद प्रेमशिला साहू, पूर्व पार्षद *गणेश साहू*, *पिंकी लकड़ा*,  जनप्रतिनिधि *अमित साय उपस्थित थे। साथ ही *स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजय बिहारी*, विद्यालय के भूतपूर्व शिक्षक *सत्यनारायण पाठक* एवं बड़ी संख्या में छात्राओं के पालकगण कार्यक्रम में शामिल हुए।

पालकों ने  शासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि महंगाई के दौर में साइकिल खरीदना उनके लिए मुश्किल था। इस योजना से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वामी आत्मानंद विद्यालय में दूर-दराज के गांवों से भी छात्राएं पढ़ने आती हैं। साइकिल मिलने से 
समय की बचत, 
उपस्थिति में वृद्धि, साथ ही 
 छात्राओं में आत्मविश्वास और स्वावलंबन की भावना बढ़ेगी।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं एसएमसी के सदस्य तथा पालकगण उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image