ताजा खबरें


बड़ी खबर

सबका साथ सबका विकास को साकार करने वाली है बजट,हस्तलिखित पेपरलेस बजट प्रस्तुत करने के निर्णय को साहसिक व दूरदर्शी कदम,जिले में मेडिकल कालेज और नर्सिंग कालेज खोले जाने पर मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा : कौशल्या साय

जशपुरनगरः छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा सोमवार को विधानसभा में प्रस्तुत किए गए सरकार के दूसरे बजट में प्रदेश के सभी वर्गो के विकास का पूरा ध्यान रखा गया है। यह बजट छत्तीसगढ़ और यहां की सम्मानीय जनता की सुनहरे भविष्य को गढ़ने का काम करेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कही। उन्होनें वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा हस्तलिखित पेपरलेस बजट प्रस्तुत करने के निर्णय को साहसिक व दूरदर्शी कदम बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बजट में केंद्र की प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा हाल ही प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर उठाया गया कदम है। उन्होनें कहा कि इस बजट में महिला,गरीब,किसान,युवाओं का ध्यान रखा गया है। बजट में प्रशासनिक सुधार के लिए किए गए वित्तिय प्रावधानों को महत्वपूर्ण बताते हुए श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि इससे सरकारी कामकाज में पारदर्शिता आने के साथ ही आम जनता को सरकारी सेवाओं का सहजता से लाभ मिल सकेगा। जशपुर जिले में मेडिकल कालेज और नर्सिंग कालेज खोले जाने का स्वागत करते हुए श्रीमती साय ने कहा कि इससे जिलेवासियों को एक ओर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी,वहीं दूसरी ओर ये दोनों महत्वपूर्ण संस्थान जिले के विकास में भी योगदान देगें। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले को विकसीत,सुरक्षित और समृद्व जिले के रूप में विकसीत करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। इसके लिए हम सब उनका आभार व्यक्त करते हैं।

और भी

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा 3% डीए वृद्धि का स्वागत है लेकिन मोदी जी के गारंटी के अनुरूप नही

रायपुर/जशपुर :- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बजट में शिक्षकों व कर्मचारियों को मार्च 2025 से 3% महंगाई भत्ता देने की घोषणा स्वागतेय है, किन्तु महंगाई भत्ता के लंबित एरियर्स को सीजीपीएफ में जमा किया जाना था। शिक्षक व कर्मचारियों की भर्ती व शिक्षा उन्नयन के लिए PMSHRI पीएमश्री शाला उन्नयन की घोषणा सकारात्मक है। 

एल बी संवर्ग के शिक्षकों को पेंशन हेतु पूर्व सेवा की गणना करने व सरकार से मोदी जी के गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर करने, समस्त एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान प्रदान करने, शिक्षक समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान ) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक वेतन निर्धारण करने सहित कैशलेश चिकित्सा सुविधा की उम्मीद थी जो पूरी नही हुई जिससे शिक्षकों में उत्साह नही है।

और भी

छत्तीसगढ़ का प्र GATI_ बजट आज एक्स पर ट्रेंड में नम्बर एक  पर रहा। डिजिटल टेक्नालाजी पर अत्याधिक जोर होने की वजह से युवाओं को इसने काफी प्रभावित किया

रायपुर : छत्तीसगढ़ का बजट आज एक्स पर ट्रेंड में पहले स्थान पर रहा। पांच बजे तक इस संबंध में 6 हजार 196 पोस्ट किये जा चुके थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार ने इस बजट का थीम ज्ञान के लिए गति रखा था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के कैबिनेट में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने यह बजट आज विधानसभा में प्रस्तुत किया। पिछले बजट में ज्ञान पर जोर दिया गया था जिसका तात्पर्य यह था कि यह बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति पर आधारित है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन वर्गों पर फोकस कर बनाई जा रही कल्याणकारी नीतियों पर आधारित था। इस बार ज्ञान के लिए गति थीम रखा गया। यहां गति से तात्पर्य था। जी अर्थात गुड गवर्नेंस, ए अर्थात एक्सीलरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टी अर्थात टेक्नालाजी एवं आई अर्थात इंडस्ट्रियल ग्रोथ था। इसी पर आधारित  #CG_ की _ प्रGATI_ का _ बजट ने आज एक्स पर ट्रेंड किया। इस बजट में विशेष रूप से डिजिटल टेक्नालाजी पर अत्याधिक जोर होने की वजह से युवाओं को इसने काफी प्रभावित किया।  इसी के साथ #CG_बजट टापिक ने भी एक्स पर काफी ट्रेंड किया।

और भी

कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज खोले जाने के प्रावधान को सभी वर्गों के नागरिकों ने की सराहना,इलाज के लिए नहीं जाना होगा दूर इससे दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा की पहुंच होगी आसानी 

जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा आज बजट पेश किया गया। बजट को युवावर्ग, व्यवसायी, महिलाओं सहित सभी वर्गों ने सराहा है। उन्होंने कहा कि इस बजट में छत्तीसगढ़ के विकास के साथ ही सभी वर्गों के लाभ के लिए प्रावधान किए गए हैं।
        वित्तीय वर्ष 2025-26 के इस बजट में जिले के कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज और जशपुर में नर्सिंग कॉलेज खोले जाने के प्रावधान को जिले के नागरिकों ने सराहना की है। लोगों ने बताया की इससे स्वास्थ्य सुविधाआंे का विस्तार होगा। जशपुर जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है, इससे दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा की पहुंच आसानी से हो सकेगी। मेडिकल स्टोर में काम करने वाले युवा बसंत कुमार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप हर नागरिक को बेहतर सुशासन मिले इस दिशा में बढ़ाया गया एक बड़ा कदम है। मेडिकल कॉलेज खुल जाने के बाद इलाज यहां सुलभ हो पाएगा। इससे जो एक बड़ी राशि इलाज में खर्च होती है उसकी बचत होगी।

और भी

कृषकों की आय बढ़ाने कलेक्टर ने कृषि संबंधित सभी  विभागों से की समीक्षा बैठक,कृषकों को प्रशिक्षण दिलाने के दिये निर्देश

जशपुर : जिला कार्यालय सभाकक्ष में सोमवार को कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा जिले के कृषकों की आय में वृद्धि हेतु कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध सभी विभागों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने जिले में उद्यानिकी के तहत स्ट्रॉबेरी, लिची, नाशपाती आदि की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए योजना निर्माण करने के निर्देश दिए। जिसके तहत इन फसलों के उत्पादन के साथ कृषकों को इनका प्रसंस्करण करने का भी प्रशिक्षण दिलाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने जिले में उगाई जाने वाली विभिन्न फसलों के उत्पादन को बढ़ाने एवं कृषकों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने के लिए सभी विभागों को कृषि विज्ञान केंद्र, उद्यानिकी महाविद्यालय, कृषि महाविद्यालय आदि अनुसंधान संस्थानों से तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त कर योजना निर्माण करते हुए कृषकों को भी इसके संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए।
        उन्होंने कृषकों को विभिन्न फसलों के उत्पादन और उनके उत्पादन के तरीकों के संबंध में जागरूक करने के लिए फसल प्रदर्शन हेतु स्थान चयन कर प्रदर्शन करवाने को कहा। इसके अतिरिक्त कृषकों को जागरूक करने एवं उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने एवं उत्कृष्ट कृषि नवाचारों के प्रति उन्हें रुचि जगाने के लिए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।
       उन्होंने विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं  के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए पशुपालकों, मत्स्यपालकों आदि को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ दिलाने के निर्देश दिये। डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सहकारी समितियों का निर्माण करने तथा जिले में रेशम के धागाकरण के साथ साथ उसका वैल्यू एडिशन प्रारम्भ कर कृषकों को इसका प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, अपर मुख्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप राठिया सहित सभी कृषि सम्बद्ध विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और भी

बजट से युवाओं में उद्यमशिलता को मिलेगा बढ़ावा इनोवेशन उद्यमशिलता से शुरू किए गए एसएसआईपी को युवाओं ने किया स्वागत

जशपुरनगर, : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया।  बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘2047 तक विकसित भारत’ के संकल्प की तर्ज पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य ‘2047 तक विकसित छत्तीसगढ़’ का निर्माण करने की दिशा में एक और कदम है।  
   जशपुर जिले में युवावर्ग, व्यवसायी, महिलाओं सहित सभी वर्गों ने इस बजट का स्वागत किया है। उन्होंने बताया की बजट उनकी उम्मीदों का पूरा करने वाला है। युवा व्यवसायी श्री प्रतीक गुप्ता ने युवाआंे में रचनात्मकता, नवाचार और उद्यमिता को सशक्त बनाने के लिए स्टूडेंट सटार्ट-अप इनोवेशन पॉलिसी शुरू किए जाने को एक बेहतर कदम बताते हुए कहा कि इसका लाभ युवाओं को मिलेगा। उन्होंने इसे शुरू किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया और कहा की उद्यमिताशिलता को प्रोत्साहन देने के दिशा में किए गए इस प्रावधान से युवावर्ग उद्यम की ओर अग्रसर होंगे। स्टूडेंट सटार्ट-अप इनोवेशन पॉलिसी के लिए इस बजट में 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

और भी

मुख्यमंत्री  विष्णु देव  साय की सार्थक पहल कुनकुरी में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज,सत्येंद्र कुमार पाठक ने  कहा कि यह मेडिकल कॉलेज जिले के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं को करेगा मजबूत 

जशपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के द्वितीय बजट सत्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने बजट पेश किया। इस बजट में जशपुर जिले के कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना का प्रावधान किया गया है।

इस घोषणा के बाद जशपुर जिले में हर्ष का माहौल है। जशपुर नगर के व्यवसायी श्री सत्येंद्र कुमार पाठक ने इस बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह मेडिकल कॉलेज जिले के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह निर्णय सुदूर क्षेत्र की जनता के लिए अत्यंत लाभकारी होगा।

मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जिले के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं में भी व्यापक सुधार होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और जनहितैषी नीतियों के तहत यह बजट छत्तीसगढ़ के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

और भी

ऑपरेशन शंखनाद : पुलिस के बढ़ते दबाव से थाना नारायणपुर क्षेत्र में गौ-तस्कर वाहन को रास्ते में छोड़कर भागे,इस अभियान में कुल 15 नग गौ-वंश के साथ दो पिकप को  किया गया जप्त

जशपुर :  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को बीती रात्रि में विष्वस्त मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ गौ-तस्कर सरगुजा क्षेत्र से वाहन से गौ-वंश की तस्करी करते हुये जशपुर जिला होते हुये झारखंड की ओर ले जाने वाले हैं, इस सूचना पर जषपुर जिले के विभिन्न थानों को अलर्ट कर रात्रि में ही नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी द्वारा थाना प्रभारियों को लगातार दिशा-निर्देश दिया जा रहा था।
                     लोदाम क्षेत्र के नेशनल हाईवे - 43 में एसडीओपी जशपुर श्री परमा, निरीक्षक राकेश यादव दल-बल के साथ आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, बगीचा क्षेत्र में एसडीओपी श्री दिलीप कोसले एवं निरीक्षक रामसाय पैंकरा द्वारा चौक-चौराहों में चेकिंग की जा रही थी, साथ ही नारायणपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतीश सोनवानी भी चैक में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
                    थाना बगीचा द्वारा चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर का छोटा हाथी वाहन को रोका गया, जिसे रोककर उसमें सवार 04 व्यक्यिों को पूछताछ करने एवं तलाषी लेने पर वाहन में 03 नग गौ-वंश को बेरहमी एवं क्रूरतापूर्वक तस्करी करते पाये जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं उनसे गौ-वंष, छोटा हाथी वाहन जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त गौ-वंष को सरगुजा से झारखंड की ओर ले जाना बताये। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
                        थाना नारायणपुर को चेकिंग के दौरान एक पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 एफ.यू. 8256 रास्ते में मिलने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु उस वाहन के चालक ने पुलिस की नाकाबंदी को देखकर भागने लगा, पुलिस द्वारा लगभग 05 किलोमीटर तक पीछा किया गया, पुलिस का बढ़ता दबाव देखकर उस वाहन के चालन ने वाहन को रोड में खड़ी कर भाग गया। पुलिस द्वारा उक्त वाहन की तलाशी लेने पर कुल 12 नग गौ-वंश बेरहमी एवं क्रूरतापूर्वक रखा हुआ पाया गया। उक्त गौ-वंश एवं वाहन को जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। 

                                 विदित हो कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत् अब तक जशपुर पुलिस के द्वारा लगभग 800 से अधिक गौ वंशों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया जा चुका है। गौ वंशों के तस्करी के खिलाफ ग्रामीण भी हो रहे जागरूक, लगातार कर रहे हैं पुलिस को सूचित।
                            कार्यवाही में एसडीओपी जशपुर श्री परमा, एसडीओपी श्री दिलीप कोसले, निरीक्षक राकेश यादव, निरीक्षक रामसाय पैंकरा, उप निरीक्षक सतीश सोनवानी, प्र.आर. 466 बलथाजर तिग्गा, आर. 305 हरिहर यादव एवं अन्य स्टाॅफ का योगदान रहा है। 
                         उक्त मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि - " गौ तस्करी में वाहन जप्त किया गया है, इन वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।"


थाना बगीचा द्वारा गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम:-
1. मो. एजाज अंसारी उम्र 33 साल निवासी डड़गांव चैकी मनोरा,
2. सदानंद दास उम्र 55 साल निवासी रमसमा थाना नारायणपुर,
3. सरजु राजवाड़े उम्र 26 साल निवासी बुंदिया थाना भटगांव जिला सूरजपुर,
4. बीरबल राजवाड़े उम्र 25 साल निवासी बसदेई थाना बसदेई जिला सूरजपुर। 

और भी

छत्तीसगढ़ में पहली बार अपने हाथों से लिखा बजट  वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया पेश 100 पृष्ठों में वित्त मंत्री ने हाथ से लिखा ऐतिहासिक बजट

https://www.kalamkiawaz.com/uploads/upload_images/logo.jpg

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पृष्ठों की है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का कदम बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है।

*नई परंपरा की शुरुआत*

अब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार परंपरागत और अनूठे अंदाज में बजट तैयार किया गया। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का मानना है कि इससे प्रामाणिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।

और भी

छत्तीसगढ़ का प्र gati बजट: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश कर रच दिया इतिहास, राज्य का 25 वां और साय सरकार का दूसरा बजट पेश

रायपुर : विधानसभा में बजट सत्र का आज पांचवां दिन है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में राज्य का 25वां और साय सरकार का दूसरा बजट पेश कर रहे हैं।

सीएम एक्सीलेंसी अवॉर्ड :

पीएम एक्सीलेंसी अवॉर्ड की तर्ज पर राज्य में सीएम एक्सीलेंसी अवॉर्ड शुरू किया जाएगा. इसके लिए 1 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

केंद्र सरकार से मिली राशि :

केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार को 6,000 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की है.

सुगम ऐप से फर्जी रजिस्ट्रियों पर लगाम। सरकार 'सुगम ऐपÓ के माध्यम से फर्जी रजिस्ट्री की समस्या को कम करने का प्रयास करेगी.

सड़क और परिवहन योजनाएँ :

हर जिले तक सड़क पहुँचाने का रोड प्लान 2030 तैयार प्रदेश में सभी जिलों को जोडने के लिए एक व्यापक रोड प्लान 2030 तैयार किया गया है.

मुख्यमंत्री रिंगरोड योजना :

राज्य सरकार सीएम रिंगरोड योजना लागू करेगी, जिसके लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है
नई सड़कों के लिए बजट :

राज्य में नई सड़कें बनाने के लिए 2,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

उद्योग और रोजगार पर जोर :

इंडस्ट्रियल ग्रोथ को निवेश आधारित नहीं, रोजगार केंद्रित बनाया जाएगा.

उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 1,400 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. चैंबर ऑफ कॉमर्स को रियायती दर पर भूमि आवंटन करने की घोषणा. भवन निर्माण का प्रावधान भी इस बजट में किया गया है. 700 करोड़ रुपए के दायित्वों का भुगतान सरकार ने किया. स्टेट कैपिटल रीजन और नवोत्थान योजना स्टेट कैपिटल रीजन के लिए (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने का प्रावधान किया गया है. सीएम नवोत्थान योजना लागू की जाएगी, जिससे राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी.

डोंगरगढ़ में परिक्रमापथ के लिए 59 करोड़, अग्निकुंड निर्माण के लिए 31 करोड़ का प्रावधान और रामलला दर्शन के लिए 36 करोड़ का प्रावधान किया गया है.

रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो ट्रेन :

राज्य सरकार रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना बना रही है
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज प्रदेश का बजट पेश कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस बार का बजट गति पर आधारित है. उन्होंने ऋञ्जङ्क को प्रदेश की प्रगति के लिए जरूरी बताते हुए इसका फुल फॉर्म बताया. जहां जी से गुड गर्वेनेंस यानि सुशासन, ए से एक्सेलेरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर यानि आधारभूत संरचना को गति देना, टी से टेक्नालॉजी यानि प्रौद्योगिकी और आई से इंड्रस्ट्रियल ग्रोथ यानि औद्योगिक विकास है. बता दें, साय सरकार का यह दूसरा बजट है. पिछले बजट में साय सरकार ने ग्यान पर आधारित बजट निकाला था. ग्यान का मतलब गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी को आधार बनाया था. वहीं इस बार सुशासन, आधारभूत संरचना को गति देना, टेक्नोलॉजी और औद्योगिक विकास को आधार बनाया है स्रोत एजेंसी

और भी

छत्तीसगढ़ विधानसभा में यह पहला ऐसा बजट, जब प्रदेश के वित्तमंत्री द्वारा अपने हाथों से लिखा 100 पृष्ठों का बजट किया पेश 

रायपुर :- छत्तीसगढ़ विधानसभा में यह पहला अवसर होगा, जब प्रदेश के वित्तमंत्री द्वारा अपने हाथों से बजट लिखा गया हो और सदन में पेश किया गया हो। वित्तमंत्री ओपी चौधरी अपनी अनूठी कार्यशैली के लिए पहचाने जाते हैं। इस बार उन्होंने सदन में अपने हाथों से लिखा 100 पृष्ठों का बजट पेश किया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पृष्ठों की है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का कदम बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है। अब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार परंपरागत और अनूठे अंदाज में बजट तैयार किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी का मानना है कि इससे प्रामाणिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।

और भी

छत्तीसगढ़ बजट : वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज रचेंगे इतिहास,पेश करेंगें लगातार दूसरा बजट... नीतिगत सुधारों, आर्थिक सशक्तिकरण और राज्य के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाला होगा यह बजट

रायपुर : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी आगामी 3 मार्च 2025 को दोपहर 12:30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि इस वर्ष का बजट पिछले बजट की निरंतरता में एक और बड़ा कदम होगा। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘2047 तक विकसित भारत’ के संकल्प की तर्ज पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार का भी लक्ष्य ‘2047 तक विकसित छत्तीसगढ़’ का निर्माण करना है। इस दिशा में यह बजट नीतिगत सुधारों, आर्थिक सशक्तिकरण और राज्य के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने बीते वर्षों में आर्थिक, औद्योगिक, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। इस विकास यात्रा को और अधिक गति देने के लिए इस वर्ष का बजट पिछले वर्ष की तुलना में अधिक व्यापक और प्रभावी होगा। उन्होंने आगे कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रही है, जिससे विकास के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। राज्य सरकार की नीतियों का लाभ विशेष रूप से किसानों, महिलाओं, श्रमिकों, आवासहीन परिवारों और गरीब वर्ग को मिला है, जिससे जनता का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जनता का यह आशीर्वाद ही सरकार की प्रेरणा है और यह बजट प्रदेश के विकास, आर्थिक सुधारों और जनहितकारी योजनाओं के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक साबित होगा।

और भी

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: सुकमा में दो नक्सली ढेर, 60 दिनों में 67 हार्डकोर नक्सलियों का सफाया,सुरक्षाबलों के साहस को मुख्यमंत्री ने की सराहना

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है, जहां सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। वहीं, बस्तर रेंज में बीते 60 दिनों के भीतर 67 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, निष्ठा और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनी है, नक्सलवाद के खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान को नई गति और दिशा मिली है। यह लड़ाई अब अपने निर्णायक चरण में है। उल्लेखनीय है कि विगत 13 माह में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के तहत 300 से अधिक नक्सली मारे गए, 985 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 1177 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं।

2026 तक नक्सलवाद का होगा संपूर्ण खात्माल

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और  केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का संपूर्ण रूप से अंत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षाबलों की संयुक्त रणनीति से नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार किया जा रहा है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक नक्सलवाद की समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शांति, सुरक्षा और विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है, और यह सफलता इसी दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।

और भी

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: सुकमा में दो नक्सली ढेर, 60 दिनों में 67 हार्डकोर नक्सलियों का सफाया,सुरक्षाबलों के साहस को मुख्यमंत्री ने की सराहना

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है, जहां सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। वहीं, बस्तर रेंज में बीते 60 दिनों के भीतर 67 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, निष्ठा और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनी है, नक्सलवाद के खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान को नई गति और दिशा मिली है। यह लड़ाई अब अपने निर्णायक चरण में है। उल्लेखनीय है कि विगत 13 माह में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के तहत 300 से अधिक नक्सली मारे गए, 985 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 1177 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं।

2026 तक नक्सलवाद का होगा संपूर्ण खात्माल

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और  केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का संपूर्ण रूप से अंत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षाबलों की संयुक्त रणनीति से नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार किया जा रहा है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक नक्सलवाद की समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शांति, सुरक्षा और विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है, और यह सफलता इसी दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।

और भी

Attention ! नौकरी का झांसा देकर हिंदू युवतियों के साथ किया जा रहा है शोषण,अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज 

रायपुर : छतीसगढ़ की राजधनी रायपुर में नौकरी का झांसा देकर हिंदू युवतियों के शोषण का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिविल लाइन थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता निश्चय बाजपेयी ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज करवाई थी। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने भी रायपुर एसएसपी से मुलाकात कर नौकरी जिहाद को लेकर चिंता जताई थी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस व्हाट्सएप नंबर के जरिए नौकरी का झांसा दिया जा रहा था वह उत्तर प्रदेश के समस्तीपुर निवासी एक व्यक्ति के नाम पर दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई अन्य धाराओं में स्नढक्र दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और कितनी युवतियां इसका शिकार हुई हैं। रायपुर पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और भी

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सीसीपीएल छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन की तैयारी शुरू

रायगढ़ : आईपीएल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सीसीपीएल छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए राजधानी रायपुर के छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ कार्यालय में सीसीपीएल की सभी छह टीमों के जिला क्रिकेट संघ के साथ राज्य संघ के सदस्यों की मीटिंग हुई। जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के वरिष्ठ सदस्य विजय शाह, राजकुमार शर्मा, राजेश दवे, जीएस मूर्ति, सचिव मुकुल तिवारी, गुड़ापल्ली हीरा आदि सदस्यों सहित जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ की ओर से अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, सचिव रामचन्द्र शर्मा, अन्य पांच टीमों के अध्यक्ष एवं सचिव भी शामिल हुए। मीटिंग में पिछले वर्ष आरंभ हुए सीसीपीएल के संबंध में राय मशविरा किया गया, आने वाले जून माह में सीसीपीएल कराये जाने संबंधि निर्देश दिया गया, उसकी तैयारियों के विषय में विभिन्न प्रकार की जानकारी, मैदान की तैयारी, टीम गठन की तैयारी, दी जाने वाली सुविधाओं की तैयारी, प्रचार-प्रसार संबंधि जानकारी दी गई। वरिष्ठ सदस्य विजय शाह ने सभी जिलों को पिछले वर्ष की सफलता की बधाई देते हुए इस वर्ष भी शानदा तैयारी करने की अपील की।

और भी

बगिया हाईस्कूल के विद्यार्थियों संग मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने खगोलीय दूरबीन से देखा सूर्य,छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का दिया संदेश 

28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का  श्रीमती कौशल्या साय के  मुख्य आतिथ्य में हाईस्कूल बगिया में हुआ आयोजन‌

बगिया :  शासकीय हाई स्कूल बगिया में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। 

इस अवसर पर कौशल्या साय ने सभी को संबोधित करते हुए कहा, "भारत की भूमि प्राचीन काल से ही महान वैज्ञानिकों की जन्मस्थली रही है। हमें विज्ञान के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करना चाहिए।" उन्होंने पंच तत्वों के मानव‌ शरीर से संबंध को बताया और तकनीक व‌ विज्ञान में रुचि लेने की सलाह दी। उन्होंने छात्रों को सीखने की आदत विकसित करने के लिए डायरी और पेन साथ लाने की भी बात कही। उन्होंने बच्चों को एंजॉय करते हुए सीखने और एक-दूसरे को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया।

मां सरस्वती की वंदना और अतिथियों के द्वारा द्वीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। विद्यार्थियों को प्रेरणा देने के लिए विद्यालय में देश के महान वैज्ञानिकों और उनकी उपलब्धियो के बैनर की स्टैंडी भी विद्यालय में लगाई गई थी। जिसका अवलोकन अतिथियों के साथ विद्यार्थियों ने भी किया। 

मुख्यमंत्री निवास में श्रीमती कौशल्या साय ने खगोलीय दूरबीन से सूर्य के ब्लैक स्पॉट भी देखें। सेजेस इंग्लिश मीडियम स्कूल जशपुर से आए हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने उपहार भी दिया। 

कार्यक्रम में यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता, डीएमसी नरेंद्र सिन्हा, यशस्वी जशपुर के अवनीश पांडेय, एबीईओ के.के. कुंभकार, प्राचार्य दिनेश शर्मा, व्याख्याता संजय दास ,शिक्षिकाएं मंजू भारती और अंजलि तिर्की सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस आयोजन ने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति नई जागरूकता और जिज्ञासा जगाई। उम्मीद है कि बगिया के ये छात्र आगे चलकर वैज्ञानिक और इंजीनियर बनकर देश का नाम रोशन करेंगे।

और भी

विकासखंड मनोरा के समस्त विद्यालयों में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया.

जशपुर  : विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोरा संजय पटेल के मार्गदर्शन में विकासखंड के सभी विद्यालयों में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम मनाया गया। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष विद्यालय के कोऑर्डिनेटर एवं विद्यार्थियों के साथ मिलकर विभा साइंस क्लब के तत्वाधान में विज्ञान गणित से संबंधित एक्टिविटी कराई जानी थी इसी क्रम में माध्यमिक शाला डूमरटोली में विज्ञान विषय पर आधारित प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें विज्ञान से संबंधित 50 प्रश्न तैयार किए गए थे जिसका उत्तर अन्य प्रतियोगी परीक्षा की भांति ओएमआर शीट में भरा गया संजीव यादव किरण राम महारथी मंत्री बाई (शिक्षकों) द्वारा प्रश्न पत्र तैयार करना एवं परीक्षा से संबंधित समस्त गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संपन्न करवाया गया. प्रवीण पाठक प्रधान पाठक ने बताया कि इस तरह की परीक्षा का आयोजन अंतिम आकलन परीक्षा विषय विज्ञान को ध्यान में रखकर किया गया है ताकि बच्चों को इसका लाभ मिल सके।

और भी