ताजा खबरें


बड़ी खबर

स्व.दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल,रणजीता स्टेडियम के जीर्णोद्धार की घोषणा की

8 फरवरी से 23 फरवरी 25 तक प्रतियोगिता आयोजित की गई है 

प्रतियोगिता ने एक बार फिर शहर के रणजीता स्टेडियम में फुटबॉल प्रेमियों का दिल जीत लिया 

जशपुरनगर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर के रणजीत स्टेडियम में स्व.दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ीयों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर 3 करोड़ ,रजत पदक जितने पर 2 करोड़ और कांस्य पदक जितने पर 1 करोड़ का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने रणजीता स्टेडियम के जीर्णोद्धार करवाने की घोषणा की। 
देश भर के 16 राज्यों से फूटबाल प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ी को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
 
प्रतियोगिता की शुरूआत 8 फरवरी से 23 फरवरी 2025 से किया गया।
          इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय,नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत,नव निर्वाचित पार्षद श्री यश प्रताप सिंह जुदेव, शौर्य प्रताप सिंह जुदेव,  शान्ति भगत, पार्षद फैजान सरवर, ओम प्रकाश , नरेश नंदे और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, खिलाड़ी, कोंच और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

प्रतियोगिता में देश भर के 16 राज्यों की राष्ट्रीय स्तरीय फुटबॉल टीमें भाग लिए थे।  टीमों में डाउन-टाउन जम्मू कश्मीर, कालीघाट फुटबॉल क्लब पश्चिम बंगाल, शैल फुटबॉल अकादमी बोकारो झारखंड, वाईडीसी मणिपुर, वाईएमएफसी बक्सर बिहार, एमएफजी बैंगलोर कर्नाटक, सेंचुरी सीमेंट मुंबई, महाराष्ट्र, आर्मी आटलरी सेंटर हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, एफसी अवध उत्तरखंड, राउरकेला रेड ओडिशा, मल्लपुरम एफसी, केरल, लुक्का एफसी केरला और जशपुर की टीम शामिल हैं। फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह प्रतियोगिता एक शानदार आयोजन साबित हो रहा, जो देशभर से आए फुटबॉल खिलाड़ियों और दर्शकों का दिल जीत लिया 
         मुख्यमंत्री ने  रेलवे नागपुर और एमईजी बैंगलूरू के बीच फायनल मैच का आनंद लिया और सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति  को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी प्रतियोगिता में पहले सेमीफायनल में मां कामाख्या स्पोर्ट्स क्लब बक्सर को हरा कर फायनल में पहुंची मद्रास इंजीनियरिंग ग्रूप, एमईजी बैंगलूरू और शुक्रवार को दूसरे सेमीफायनल में सी-लैंड केरला को 4-1 से हराने वाली साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे नागपुर के बीच  23 फरवरी रविवार फायनल मैच खेला गया ।
 
पांच साल के लंबे अंतराल के बाद रणजीता स्टेडियम में एक बार फिर राष्ट्रीय टीमों के खिलाड़ियो को खेलते हुए देख कर रोमांचित होने का अवसर शहरवासियों को मिला। इस फुटबाल मैच को देखने के लिए शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल से खेल प्रेमियों ने खेल का आनंद लिया

और भी

जिले के सोगड़ा आश्रम पहुंचकर मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम सोगड़ा आश्रम में मां काली की   पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। 

इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत नव निर्वाचित पार्षद और जनप्रतिनिधिगण में श्री यश प्रताप सिंह जुदेव, शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, श्रीमती शान्ति भगत  कृष्ण राय,  जनप्रतिनिधिगण उपस्थित है।

और भी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के  तीसरे चरण में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बगिया में अपने परिवार के सदस्यों के साथ किया मतदान

 

जशपुर  : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने विकासखंड कांसाबेल   के शासकीय प्राथमिक शाला बगिया में स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-45 में मतदान किया। मुख्यमंत्री ने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और मतदान अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए अपना वोट डाला।
   मुख्यमंत्री के साथ उनकी माताजी श्रीमती जसमनी देवी, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, भाई श्री विनोद साय सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मतदान किया। मतदान के उपरांत मुख्यमंत्री ने परिवार सहित सेल्फी जोन में जाकर इस पल को कैमरे में कैद किया।

और भी

CG Crime: नारायणपुर थाना क्षेत्र में फिर चोरी,घर का ताला तोड़ा फिर 2 लाख से अधिक कीमत की बाइक का हेंडिल लॉक तोड़ ले भागे चोर

नारायणपुर :- नारायणपुर थाना क्षेत्र साहीडाँड़ से अज्ञात चोर ने दो दोपहिया वाहन पार कर दिया। इस मामला में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार साहीडाँड़ निवासी प्रार्थी अनमोल पिता राम किशोर दास 22 वर्ष ने नारायणपुर थाना में शिकायत किया कि वह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 14 एम यू 6433 को अपने घर के अंदर में रखा था,तभी अज्ञात चोर ने बाउंड्रीवाल गेट का ताला तोड़ा ओर घर के अंदर खड़ी बाइक का हेंडिल लॉक को भी तोड़कर उसे पार कर दिया। चोरी गए बाइक की कीमत करीब 2 लाख  रुपए से अधिक की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

और भी

सरकार का दूसरा बजट सत्र कल से शुरू,बजट में सभी वर्गों का रखा जाएगा ध्यान - श्री साय

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में कल 24 फरवरी से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है. इस बार के बजट सत्र को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कल से हमारी सरकार का दूसरा बजट सत्र शुरू होने वाला है. बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश जानता है कि हमारी सरकार आने के बाद कैसे काम हुआ है. वहीं सीएम साय ने अपने जशपुर दौरे को लेकर बताया कि आज राज्य में त्रिस्तरीय पंचायती राज का तीसरे चरण का मतदान हैं, सपरिवार हम वोट डालेंगे. इसके बाद स्व. दिलीप सिंह जूदेव मेमोरियल फुटबॉल मैच के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे. बता दें, सीएम साय आज अपने गृहग्राम बगिया में पंचायत चुनाव के लिए वोट डालेंगे।

और भी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 11 बजे तक 32.53 प्रतिशत हुआ मतदान देंखे पूरा विवरण : मतदाताओं में दिखी भारी उत्साह

जशपुर : छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय चरण का मतदान सुबह सात बजे से जारी है। ग्रामीण मतदाताओं का भारी उत्साह मतदान केंद्रों में देखने को मिल रहा है। निर्वाचन आयोग से सुबह 11 बजे तक जारी आंकड़े के अनुसार,,कुल मतदान प्रतिशत  - 32.53 % रहा

और भी

सरगुजा के आदिवासी नेताओं को कांग्रेस में मौका नहीं दिया जाता है, और न किसी कमेटी में रखा जाता है,नजर अंदाज कर रही है कांग्रेस :अमरजीत भगत

अम्बिकापुर : पूर्व मंत्री और प्रदेश के बड़े आदिवासी कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सरगुजा क्षेत्र के आदिवासी नेताओं को नजरअंदाज करने की बात कही है. हालांकि, इस बार उन्होंने अपनी बात दूसरे तरीके से कही है.

टीएस सिंहदेव के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने की संभावना को देखते हुए कहा कि टीएस सिंहदेव हमारे नेता हैं. जो भी प्रदेश अध्यक्ष बनेगा, उसको मेरा समर्थन रहेगा. इस बयान के साथ उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि (बस्तर और सरगुजा) दोनों संभाग के आदिवासी नेताओं को बराबरी के नजरिए से देखना चाहिए. पूर्व मंत्री ने कहा कि सरगुजा संभाग में 6 जिले आते हैं, बाबजूद इसके सरगुजा के आदिवासी नेताओं को नजरअंदाज किया जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरगुजा के आदिवासी नेताओं को मौका नहीं दिया जाता है, न किसी कमेटी में रखा जाता है, न उनकी बात सुनी जाती है. यहां के नेताओं के साथ तालमेल रखने के बाद ही कांग्रेस को फायदा मिलेगा.

और भी

लापरवाही पर एक्शन : चुनाव ड्यूटी से गायब शिक्षक आनन्द साय पैंकरा को जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया सस्पेंड

जशपुरनगर, : कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास ने निर्वाचन कार्यालय में लापरवाही बरतने के कारण श्री आनंद साय पैंकरा को किया निलंबित  रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) फरसाबहार के द्वारा शिक्षक टी. वर्ग (एल.बी.) श्री आनन्द साय पैकरा  विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा  को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के सूचारू संचालन हेतु मतदान अधिकारी क्रमांक 01 के रूप में अम्बाकछार खण्ड फरसाबहार के मतदान केन्द्र क्रमांक 34 में ड्यूटी लगाई थी।

      22 फरवरी को मतदान दल के द्वारा मतदान केन्द्रों में पहुंचने के पश्चात् रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) फरसाबहार के द्वारा मतदान केन्द्र में औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें श्री आनन्द साय पैंकरा कार्य मे अनुपस्थित पाये गये। जिसका पंचनामा तैयार किया गया पीठासीन अधिकारी एवं उपस्थित अन्य मतदान कर्मियों के द्वारा भी आनन्द साय पैंकरा के द्वारा मतदान केन्द्र में आते ही शराब सेवन कर कहीं चले जाने एवं मतदान केन्द्र में मतदान के पूर्व की तैयारी में सहयोग ना करते हुए, कहीं घूमने के संबंध में जानकारी दी गई।

श्री आनन्द साय पैंकरा के उक्त कृत्य को अपनी पदीय कर्तव्य का निर्वहन निष्ठापूर्वक नहीं करते हुए निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अनाधिकृत अनुपस्थित पाया गया। अपने पदीय कर्तव्य के विरुद्ध घोर लापरवाही, उदासीनता एवं कदाचरण की श्रेणी में मानते हुए छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3, नियम-7, नियम-23 एवं छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 की नियम-9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा, जिला जशपुर में नियत किया गया है।

और भी

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 से बीजेपी समर्थक मलिता बाई ,8 में अनिता सिंह हुए विजयी,कुनकुरी जनपद सदस्य क्षेत्र नम्बर 1 से शोभा देवी बंग ओर 2 से संजय बंग ने मारी बाजी,लगातार दूसरी बार सरपंच बनी मुक्तिलता प्रधान

जशपुर : जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 7 से मलिता बाई और 8 से अनिता सिंह चुनाव जीत गई है।  दोनों बीजेपी समर्थक प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्यासी राधिका बाई ओर अंजना मिंज को भारी मतों से हराकर विजयी घोषित हुई है। वन्ही कुनकुरी जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 1  नारायणपुर,बरडाँड़,सेन्द्रीमुण्डा से शोभा देवी बंग ओर क्षेत्र क्रमांक 2 मटासी,रानीकोम्बो, दारा ख़रीका, चटकपुर से संजय कुमार बंग ने जीत हासिल की, नारायणपुर के सरपंच पद चुनाव में लगातार दूसरी बार मुक्तिलता ने जीत हासिल की,सेन्द्रीमुण्डा पंचयात से सरपंच पद पर तीसरी बार श्रीमती मेरी गुलाब  विजयी हुई, रानीकोम्बो में सरपंच पद में लगातार तीसरी बार एक परिवार का कब्जा था जिसे इस बार वँहा के मतदाताओं ने बदलने का निर्णय लेते हुए रियायर्ड प्राचार्य छक्कन राम भगत को भारी मतों से जिताया।
बता दें कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 ओर 08  में कांग्रेस प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

और भी

जनपद पंचायत कुनकुरी क्षेत्र में मतदान हुआ संपन्न,एक परिवार के तीन पीढ़ियों ने एक साथ मतदान कर दिया जागरूकता का संदेश

जशपुर, : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत आज दूसरे चरण में जनपद पंचायत क्षेत्र कुनकुरी, दुलदुला, जशपुर और मनोरा के 403 मतदान केंद्रों में मतदान कराया गया। प्रशासन द्वारा मतदान के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे। दिव्यागों के लिए व्हील चेयर से लेकर प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था, वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए वांलिटियर्स, छायादार विश्राम स्थल और पेयजल की व्यवस्था की गई थी। कुनकुरी में मतदान के लिए 129 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदाताओं का उत्साह इसी बात से समझा जा सकता है कि मतदान केंद्र खुलने के समय से पूर्व ही लोगों का मतदान केंद्र में पहुंचना प्रारम्भ हो गया था। 

          एक परिवार के तीन पीढ़ियों ने किया मतदान

       मतदान के इस पर्व में एक जागरूक परिवार के तीन पीढ़ियों ने एक साथ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कंडोरा में पहुंच कर मतदान किया और अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मतदान के महत्व का लोगों को संदेश भी दिया। परिवार की मुखिया 75 वर्षीय मेटो बाई ने बताया कि आज उनकी बहू विमला बाई एवं उसके बेटे की बहू कमला बाई के साथ बेटे रामदेव राम एवं पोते अजय राम ने मिलकर मतदान किया। इस प्रकार उनके परिवार के कुल 8 लोगों ने मतदान किया। एक साथ तीन पीढ़ियों के द्वारा किया गया मतदान वहां मौजूद लोगों के लिए भी एक प्रेरणा का भी विषय बना।

  पुष्पराज ने बिना झुके पहली बार दिया अपना वोट

      शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रायकेरा में पहली बार मतदान करने आए कॉलेज में पढ़ने वाले पुष्पराज ने वोट देने के उपरांत फिल्म पुष्पा के किरदार के अंदाज में अभिनय करते हुए कहा कि "मैं झुकेगा नहीं और बिना डरे अपना वोट देकर अपनी जिम्मेदारी भी निभाएगा।" इसी तरह कॉलेज में पढ़ने वाले सुभाष चंद्र यादव, बसंती बेसरा, सरिता बाई और मनीषा ने भी पहली बार मतदान किया। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की साथ ही कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने का अहसास ही हमारे लिए बहुत अदभुत रहा, लगा जैसे पूरे क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी ही हमारे कंधों पर आ गयी हो।

  82 वर्षीय दिव्यांग करमी बाई ने तकलीफों के बावजूद किया मतदान

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कण्डोरा में मतदान करने आई 82 वर्षीय दिव्यांग करमी बाई ने तकलीफों के बावजूद अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्हें इस उम्र में ठीक से सुनाई भी नहीं दे रहा था। फिर भी उनके चेहरे पर एक मुस्कान थी कि उन्होंने वोट देकर अपना कर्म पूरा किया है। उन्हें मतदान केंद्र में उनके 65 वर्षीय भतीजे रामलाल मतदान के लिए लाए थे। दोनों ने मतदान केंद्र की सुविधाओं की प्रशंसा की।

और भी

निर्वाचन कार्य में घोर लापरवाही बरतने के कारण फरसाबहार पटवारी अनुप मिंज को कलेक्टर ने किया निलंबित 

जशपुर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास ने रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) फरसाबहार जिला जशपुर द्वारा के प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार श्री अनुप मिंज, पटवारी तहसील फरसाबहार, जिला-जशपुर (छ.ग.) को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के सूचारू संचालन हेतु मतदाता सूची की मार्ल्ड कॉपी तैयार करने हेतु ड्यूटी लगाई गई थी। किन्तु उनके द्वारा सक्षम अधिकारी के बिना पूर्व अनुमति के अनधिकृत रूप से अपने कर्तव्य पर अनुपस्थित थे।

रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) फरसाबहार जिला जशपुर के द्वारा श्री अनुप मिंज, पटवारी को दिनांक 11.02.2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनके द्वारा इस संबंध में किसी भी प्रकार का जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरती गई है इस प्रकार इनका कृत्य छ०म० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-03 एवं 07 के सर्वथा विपरित है।

श्री अनुप मिंज, पटवारी तहसील फरसाबहार तहसील कार्यालय फरसाबहार का उक्त कृत्य गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। अतः तत्काल कठोर कार्यवाही किया जाना आवश्यक है।

अतएव छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 की नियम-9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) फरसाबहार जिला जशपुर में नियत किया जाता है। (यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।)

और भी

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर पत्थलगांव  के स्कूलों में पहुंचा इसरो का "स्पेस आन व्हील्स", विद्यार्थियों ने स्पेस मिशन के अनुप्रयोगों की अवधारणा को समझा

पत्थलगांव : जिले के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में प्रोत्साहन और रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास के द्वारा इसरो के सहयोग से 'स्पेस ऑन व्हील्स' कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी प्रशांत कुशवाहा और जिला शिक्षा अधिकारी पीके भटनागर के मार्गदर्शन में पत्थलगांव विकासखंड के विद्यालयों में अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी देने के लिए इसरो का स्पेस ऑन व्हील्स का वाहन पहुंचा। संकल्प के प्राचार्य विनोद गुप्ता पत्थलगांव में समापन दिवस पर उपस्थित रहे। विद्यार्थियों से उन्होंने स्पेस आन व्हील्स कार्यक्रम का फीडबैक भी लिया। 

विद्यार्थियों को मोबाइल यूनिट के माध्यम से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के लॉन्च व्हीकल्स पीएसएलवी, जीएसएलवी, रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट, कम्युनिकेशन सैटेलाइट, नेवीगेशन सैटेलाइट और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। विद्यार्थियों को बताया जा रहा है कि भारत के स्पेस मिशन की क्या गतिविधियां है और उनमें किन तकनीकों का प्रयोग किया जाता है ‌। पत्थलगांव विकासखंड के लुडेग, घरजियाबथान , शेखरपुर, तमता, संकल्प शिक्षण संस्थान, सरस्वती शिशु मंदिर , सेजेस पत्थलगांव और इंदिरा गांधी कन्या विद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष विज्ञान के अनुप्रयोगों की अवधारणा को समझा।
          संकल्प के प्राचार्य विनोद गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक 6000 से अधिक विद्यार्थी कार्यक्रम से लाभान्वित हो चुके हैं। पत्थलगांव के बीईओ विनोद पैकरा ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए यह कार्यक्रम अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में प्रोत्साहन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। सभी विद्यालयों के विद्यार्थी इसरो के वाहन को लेकर काफी उत्सुक  रहे। यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा, अवनीश पांडेय और एबीईओ नित्यानंद छ्त्तर ने कार्यक्रम का समन्वय किया।

और भी

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में लाफ़रवाही: जिला पंचायत सीईओ ने तमता के ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

जशपुरनगर : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने पत्थलगांव जनपद पंचायत अंतर्गत् ग्राम पंचायत सचिव तमता श्री दिनेश कलिहारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। रिटर्निंग ऑफिसर (पंचा. निर्वा.) पत्थलगांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सचिव तमता श्री दिनेश कलिहारी द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 हेतु सेक्टर अधिकारी द्वारा पंचायत मुख्यालय में विजिट करने पर बगैर किसी पूर्व सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने के कारण निर्वाचन कार्य बाधित हुआ है। इस प्रकार श्री कलिहारी, ग्राम पंचायत सचिव द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही बरतना एवं उच्चाधिकारियों के दिये गये आदेशों-निर्देशों का अवहेलना किया गया है, जो छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम, 1998 के नियम - 03 तथा छ0ग0 ग्राम पंचायत (सचिव की शक्तियां तथा कृत्य) नियम, 1999 के नियम 3 एवं 4 के विपरीत है। जिस हेतु जिला पंचायत सीईओ ने  ग्राम पंचायत सचिव तमता श्री दिनशे कलिहारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय पत्थलगांव निर्धारित किया है। निलंबन अवधि में श्री कलिहारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

और भी

CG Election 2025: चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर कलेक्टर ने पटवारी विजय कुमार श्रीवास्तव को किया निलंबित 

जशपुर : जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) फरसाबहार जिला जशपुर द्वारा के प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार श्री विजय कुमार श्रीवास्तव, पटवारी तहसील फरसाबहार, जिला-जशपुर को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के सूचारू संचालन हेतु मतदाता सूची की मार्ड कॉपी तैयार करने हेतु ड्यूटी लगाई गई थी। परन्तु उनके द्वारा सक्षम अधिकारी के बिना पूर्व अनुमति के अनधिकृत रूप से दिनांक 02.12.2024 से दिनांक 10.02.2025 तक (कुल 70 दिन) अपने कर्तव्य पर अनुपस्थित थे।

रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) फरसाबहार जिला जशपुर के द्वारा श्री विजय कुमार श्रीवास्तव को दिनांक 10.02.2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। परन्तु उनके द्वारा इस संबंध में किसी भी प्रकार का जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरती गई है, इनका इस प्रकार कृत्य छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-03 एवं 07 के सर्वथा विपरित है।

श्री विजय कुमार श्रीवास्तव, पटवारी तहसील कार्यालय फरसाबहार का उक्त कृत्य गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। अतः तत्काल कठोर कार्यवाही किया जाना आवश्यक है।

अतएव छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 की नियम-9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) फरसाबहार जिला जशपुर में नियत किया जाता है।

(यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।)

और भी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव डियूटी में लाफ़रवाही बरतने पर बड़ा एक्शन,कलेक्टर ने व्याख्याता गणेश कुमार मंडल को किया निलंबित

जशपुर :  जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) मनोरा  जिला जशपुर  दिनांक 19.02.2025 द्वारा प्रस्तुत पत्र अनुसार श्री गणेश कुमार मण्डल, व्याख्याता विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी फरसाबहार जिला-जशपुर (छ.ग.) को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के सूचारू संचालन हेतु पीठासीन अधिकारी की ड्यूटी लगाई थी।

दिनांक 19.02.2025 को सामग्री वितरण के दौरान श्री गणेश कुमार मण्डल, व्याख्याता द्वारा नशे के हालत में पाये गये, जिसका मुलाहिजा कराया गया चिकित्सक द्वारा मुलाहिजा रिपोर्ट में Alcohol comsumption टीप किया गया है। श्री गणेश कुमार मण्डल, ड्यूटी कर पाने के स्थिति में नही थे।

श्री गणेश कुमार मण्डल, व्याख्याता के द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरती गई है, इस प्रकार इनका कृत्य छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-23 के सर्वथा विपरित है।

अतएव छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 की नियम-9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कांसाबेल, जिला जशपुर में नियत किया जाता है।

(यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।)

और भी

निलम्बित:कलेक्टर ने निर्वाचन में लापरवाही बरतने के कारण पीठासीन अधिकारी  प्रधान पाठक  जुनास खलखो को किया निलंबित 

जशपुर : जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) जिला जशपुर  19.02.2025 के पत्र  अनुसार श्री जुनास खलखो, प्रधान पाठक, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, कांसाबेल जिला-जशपुर (छ.ग.) को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के सूचारू संचालन हेतु पीठासीन अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई थी। लापरवाही बरतने के कारण हुए निलंबित 

दिनांक 19.02.2025 को स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय जशपुर में सामग्री वितरण के दौरान श्री जुनास खलखो, प्रधान पाठक, नशे के हालत में पाये गये, जिसका मुलाहिजा कराया गया चिकित्सक द्वारा मुलाहिजा रिपोर्ट में Alcohol comsumption टीप किया गया है। श्री जुनास खलखो, प्रधान पाठक, ड्यूटी कर पाने के स्थिति में नहीं थे।

श्री जुनास खलखो, प्रधान पाठक के द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरती गई है, इस प्रकार इनका कृत्य छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-23 के सर्वथा विपरित है।

अतएव छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 की नियम-9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कांसाबेल, जिला जशपुर में नियत किया जाता है।

(यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।)

और भी

प्रदेश में ऐतिहासिक समझौते पर हुए हस्ताक्षर : प्रशासनिक पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और नीति-निर्माण में होगा क्रांतिकारी सुधार,भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा,आम जनता को मिलेगा सरकारी योजनाओं का सुगमता से लाभ 

रायपुर :- प्रदेश में शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में सुशासन एवं अभिसरण विभाग ने सेंटर फॉर इफेक्टिव गवर्नेंस ऑफ इंडियन स्टेट्स (CEGIS) और ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया (TRI) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी से प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि, योजनाओं की प्रभावी निगरानी एवं क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि संसाधनों का सही और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से हमने प्रदेश में ‘सुशासन एवं अभिसरण विभाग’ की स्थापना की है। यह 58वां विभाग न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाएगा बल्कि सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी मदद करेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज हुए एमओयू से प्रशासनिक पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और नीति-निर्माण में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे।

ई-गवर्नेंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि ई-गवर्नेंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, शिकायत निवारण तंत्र और योजनाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसी सुविधाओं को इस पहल से नया आयाम मिलेगा। इस एमओयू से न केवल सरकारी कर्मचारियों और युवाओं के कौशल विकास और क्षमता उन्नयन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शासन की योजनाओं को अधिक प्रभावी और सुगम बनाया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि भ्रष्टाचार पर सख्त लगाम लगेगी और आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त होगा।

सीईजीआईएस और टीआरआई के सहयोग से नीति निर्माण को मिलेगी नई दिशा

सीईजीआईएस के फाउंडर श्री कार्तिक मुरलीधरन ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर राज्य की नीतियों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तकनीकी, विश्लेषणात्मक और रणनीतिक सहयोग देंगे। साथ ही, रणनीतिक बजटिंग और वित्तीय प्रबंधन में शासन को सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर की विशेषज्ञता और डेटा-ड्रिवन नीति निर्माण से छत्तीसगढ़ को व्यापक लाभ मिलेगा।

टीआरआई के सहयोग से ग्रामीण विकास को मिलेगा नया आयाम

ग्रामीण क्षेत्रों के सतत विकास के लिए TRI के साथ हुए समझौते के तहत, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और जल संरक्षण को नई दिशा मिलेगी। TRI के एसोसिएट डायरेक्टर श्री श्रीश कल्याणी ने बताया कि हम छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर स्थानीय शासन को सशक्त बनाने, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने और ग्रामीण विकास को तेज गति देने में सहयोग करेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि-आधारित आजीविका और जलवायु अनुकूलन जैसे क्षेत्रों में व्यापक सुधार लाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस महत्वपूर्ण समझौते के लिए सुशासन एवं अभिसरण विभाग, सीईजीआईएस और टीआरआई  के प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सुधारों की नई राह खुलेगी और राज्य की जनता को योजनाओं का त्वरित और प्रभावी लाभ मिलेगा।

इस ऐतिहासिक समझौते के अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि इस एमओयू की छत्तीसगढ़ में सुशासन की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

 इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव श्री राहुल भगत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजू एस, तथा सीईजीआईएस और टीआरआई के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

और भी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव :जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी निर्वाचन क्षेत्र की तैयारी का जिला पंचायत सीईओ ने लिया जायजा,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश 


जशपुर, : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण में 20 फरवरी को जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र में चुनाव संपन्न होना है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने आज चार निर्वाचन क्षेत्र का निरीक्षण करके तैयारी का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वास राव मस्के और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि  चारों जनपद पंचायत क्षेत्रों में कुल 403 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

      कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत 129 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह जनपद पंचायत क्षेत्र मनोरा में 108, जनपद पंचायत क्षेत्र दुलदुला में 72 एवं जनपद पंचायत क्षेत्र जशपुर में 94 मतदान केंद्र बनाए गए है।

और भी