ताजा खबरें


बड़ी खबर

CG News : धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने वालों के खिलाफ पुलिस का एक्शन.! मंदिर में चढ़कर उत्पात करने वाले 2 लड़के को किया गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

Chhattisgarh News/बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान धार्मिक भावनाएं आहत करने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है. मामले में हिंदू सगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 353 (ग) समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों का शहर में जूलूस भी निकाला.

दरअसल, शहर में 6 जुलाई को मुहर्रम का जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. जब जुलूस तारबाहर पहुंचा तो वहां शेर नाच में शामिल कुछ युवक माता के मंदिर की छत पर चढ़ गए और नाचने लगे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया और थाने का घेराव किया. पुलिस से मामले में जांच कर युवकों के खिलाफ एक्शन की मांग की गई.

फिलहाल, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो आरोपी- मो समीर रजा और जुनैद रजा गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाना में धारा 353 (ग),296,351 (2), 3 ( 5 ) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई.

और भी

बादलखोल अभ्यारण्य कार्यालय के प्रवेश द्वार पर लगा है गन्दगी का अम्बार.....यंहा की सफाई व्यवस्था है बदहाल

नारायणपुर :- केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत पर्यावरण और सफाई को अधिक महत्व दिया जा रहा है परन्तु बादलखोल अभ्यारण्य विभाग गेम कार्यालय नारायणपुर परिसर की सफाई की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। विभागीय अधिकारीयों की लाफ़रवाही इस कदर है कि परिसर की सफाई बराबर रहे इसकी उम्मीद करना यहां असंभव की बात है

   पर्यावरण को सुरक्षित  बनाने का प्रयास करने वाले तथा जागरुकता पहुंचाने वाले बादलखोल अभ्यारण्य  कार्यालय का गेम परिसर में ही सफाई का नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस कार्यालय परिसर के मेन गेट पर ही इतनी गन्दगी है कि प्रवेश करने के पहले लोग सैकड़ो बार सोचने पर मजबूर हो जाते है। 
   

इस परिसर में पुराना रेंज कार्यलय जो आज खण्डर और गंदगी में सनाया हुआ है इस पर भी किसी का ध्यान नही है। न तो इसे हटाया जा रहा है और ही मरम्मत कि जा रही है। सूत्रों की माने तो इस खण्डर नुमा पुराने रेंज कार्यलय की मरम्मत के लिए एलिफेंट रिजर्व सरगुजा कार्यलय से राशि भी रेंज कार्यालय को भेजी जा चुकी है परंतु रेंज और सर्किल के अधिकारियों की लाफ़रवाही के कारण आज पर्यन्त तक मरम्मत नही हो सकी है। वन्ही परिसर का बाउंड्रीवाल भी गंदगी से लबालब है घांस फूंस किनारे किनारे उग आए हैं ,जिसे सफाई करना भी विभाग मुनासिब नही समझ रहा है। इस परिसर में कभी भी प्रतिदिन सफाई नही होता है।जब यंहा कोई जनप्रतिनिधि और उच्च अधिकारियों की आवाजाही के समय ही जगह विशेष पर सफाई होती है।

          नियमित रखरखाव करना चाहिए
स्थानीय जनताओं का कहना है कि विभाग स्वच्छता और रखरखाव के लिए आदमी की नियुक्ति कर रखी है। परन्तु काम नहीं हो रहा है। इस कार्यालय के परिसर में घांस फूंस के साथ कचरे के ढेर की कोई कमी नहीं है। कार्यालय परिसर में दिन में कम से कम एक बार तो सफाई होनी  चाहिए। उच्च अधिकारियों को इस कार्यालय की गंदगी को गम्भीरता से लेनी चाहिए और लाफ़रवाही करने वालों पर कार्यवाही होनी चाहिए।

और भी

कांसाबेल की महिलाओं ने बिहान योजना समूह से जुड़कर स्वरोजगार की राह अपनाई, स्थानीय हस्त शिल्प बनाकर हर साल कमा रही 60–70 हजार रुपए

जशपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन – बिहान योजना के तहत जशपुर जिले की ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की मिसाल गढ़ रही हैं। कांसाबेल विकासखंड के ग्राम सेम्हर कछार की हरियाली स्वसहायता समूह की 11 महिलाओं ने छिंद कासा से आकर्षक टोकरी और अन्य पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद तैयार कर अपनी आजीविका को मजबूत किया है।

समूह की सदस्य श्रीमती बालमुनि भगत ने बताया कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला। पहले महिलाएं केवल घरेलू कामकाज तक सीमित थीं, लेकिन अब वे सालाना लगभग 60 से 70 हजार रुपये तक की कमाई कर रही हैं। यह कार्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ आत्मविश्वास भी दे रहा है।

महिलाओं ने बताया कि बिहान योजना ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। समूह के माध्यम से प्रशिक्षण, सहयोग और विपणन सुविधा मिलने से उनका उत्पाद अब स्थानीय हाट-बाजार और मेलों में लोकप्रिय हो चुका है। महिलाएं कहती हैं कि अब वे सिर्फ घर तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि अपनी पहचान खुद बना रही हैं।

समूह की दीदियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से हम सशक्त और आत्मनिर्भर हो रहे हैं।

और भी

CG Big News : नवा रायपुर में बनेगी फिल्म सिटी..जल्द जारी होगा टेंडर..पढ़ें पूरी ख़बर

Film City in Nava Raipur: नवा रायपुर अटल नगर के माना-तूता में राज्योत्सव स्थल के सामने करीब 70 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ को निजी कंपनी बनाएगी. मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी फिल्म सिटी निर्माण के लिए पीपीपी मॉडल को मंजूरी दे चुकी है. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने फिल्म सिटी निर्माण के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. अब अनुबंध व टेंडर की शर्तें फाइनल होने के बाद निर्माण एजेंसी चयन के लिए माहभर के भीतर टेंडर बुलाने की तैयारी है. करीब 95 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित फिल्म सिटी निर्माण का कार्य अगले कुछ महीनों में प्रारंभ हो जाएगा.

वहीं, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अधिकारियों के मुताबिक फिल्म सिटी में पीपीपी मॉडल पर निजी निवेशकों को स्टूडियो व अन्य अधोसंरचना निर्माण के लिए भूमि आवंटित की जाएगी. वहीं, फिल्म सिटी में ई-बसें भी चलेंगी. फिल्म सिटी में करीब 400 करोड़ रुपए निवेश की उम्मीद है. इससे सैकड़ों स्थानीय कलाकारों व युवाओं को रोजगार उपलब्ध होंगे. सरकार का दावा है कि फिल्म सिटी में फिल्म उद्योग से जुड़े निजी निवेशकों, निर्माताओं, कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाएगा. 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में फिल्म सिटी निर्माण व पर्यटन विकास के लिए राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र ने 147 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है. फिल्म सिटी निर्माण से छत्तीसगढ़ी फिल्मों, छत्तीसगढ़ी नाटकों तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2024-25 के तहत पर्यटन परियोजनाओं के लिए 95.79 करोड़ की लागत से माना-तूता रायपुर में चित्रोत्पला फिल्म सिटी का निर्माण तथा 51.87 करोड़ रुपए की लागत से जनजातीय व सांस्कृतिक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण प्रस्तावित है.

कई बड़े फिल्मकारों की रुचि

दरअसल, फिल्म सिटी निर्माण को लेकर पर्यटन मंडल के अधिकारियों व स्टेक होल्डरों के बीच कई दौर की चर्चा भी हो चुकी है. कई मुंबइया बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं व निवेशकों ने फिल्म सिटी निर्माण में रुचि दिखाई है. मुंबई के कुछ बड़े फिल्मकार व निवेशक नवा रायपुर में प्रस्तावित स्थल का अवलोकन भी कर चुके हैं. प्रस्तावित स्थल बेहद सुंदर लोकेशन – चित्रोत्पला फिल्म सिटी के लिए प्रस्तावित स्थल पर बड़ी संख्या में पेड़-पौधे लगे हुए हैं और यह स्थल प्राकृतिक सौंदर्य व हरियाली से भरा-पूरा है. फिल्म निर्माण के लिए कई सुंदर लोकेशन भी मौजूद हैं और यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी चुकी है. पर्यटन विभाग की स्वामित्व वाली इस भूमि पर फिल्म सिटी बनने से आसपास बसाहट, निवेश व अन्य व्यवसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

फिल्म शूटिंग के लिए रहेंगी तमाम सुविधाएं

फिलहाल, नई फिल्म सिटी में तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जो फिल्म निर्माण व शूटिंग के लिए जरूरी है. यहां कई तरह के अस्थायी व स्थायी सेट्स होंगे, जिनमें गांव व शहर के सेट्स भी शामिल हैं. वहीं, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, जेल, फूड कोर्ट व रेस्टोरेंट जैसी तमाम सुविधाएं भी रहेंगी. तालाब, उद्यान, नदी, पर्वत, सहित अन्य लोकेशन भी बनाएंगे. शूटिंग के दौरान फिल्म निर्माताओं व कलाकारों के ठहरने के लिए सर्वसुविधायुक्त आवास की सुविधा रहेगी. वहीं, सर्वसुविधायुक्त स्टूडियो तथा प्री प्रोडक्शन व पोस्ट प्रोडक्शन के लिए भी बिल्डिंग रहेगी.

और भी

Train Cancelled : रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी..नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 15 ट्रेनें कैंसिल..इन ट्रेनों का बदला रूट..जाने पूरी जानकारी

Train Cancelled : रायपुर. रेल यात्रियों को एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. दक्षिण पूर्व रेलवे ने 15 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. दरअसल, चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना हैं. यार्ड के आधुनिकीकरण कार्य के लिए 16 अगस्त से 8 सितंबर तक 24 दिनों का प्री-एनआई और 9 सितंबर को 6 घंटे का पूर्ण यातायात ब्लॉक रहेगा. इसके अलावा 10 सितंबर को पोस्ट-एनआई कार्य किया जाएगा. जिसके कारण कई ट्रेनों रूट बदल कर चलेगी. 

ये ट्रेनें हुई कैंसिल 

रद्द होने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटा-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस-टाटा एक्सप्रेस 19 से 21 अगस्त तक, 24 अगस्त से 2 सितंबर तक व 5 से 10 सितंबर तक रद्द रहेगी. इसी प्रकार चर्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 26 अगस्त से 09 सितंबर तक, गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा- चर्लापल्ली एक्सप्रेस 29 अगस्त व 12 सितंबर को, गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 28 अगस्त को और गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 31 अगस्त को रद्द रहेगी. गाड़ी संख्या 07051 चर्लापल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस 30 अगस्त को, गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल-चर्लापल्ली एक्सप्रेस 2 सितंबर को, गाड़ी संख्या 07005 चर्लापल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस 1 सितंबर को, गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल-चर्लापल्ली एक्सप्रेस 4 सितंबर को, गाड़ी संख्या 12767 नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस 8 सितंबर को, गाड़ी संख्या 12768 संतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 10 सितंबर को, गाड़ी संख्या 12768 संतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 10 सितंबर को, गाड़ी संख्या 13425 मालदाटाउन-सूरत एक्सप्रेस 6 सितंबर को, गाड़ी संख्या 13426 सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस 8 सितंबर को, गाड़ी संख्या 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस 6 सितंबर को तथा गाड़ी संख्या 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस 8 सितंबर को रद्द रहेगी.

इन ट्रेनों का बदला रूट 

पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477) 23, 25, 27, 29, 31 अगस्त और 8 सितंबर को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय कटक, सम्बलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड और ईब होकर चलेगी.

योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (18478) 26, 28, 30 अगस्त, 1, 8 और 9 सितंबर को ईब, झारसुगुड़ा रोड, सम्बलपुर सिटी और कटक के रास्ते चलेगी.

बीच में रद्द ट्रेनें

आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (13288) 23, 25 अगस्त से लेकर 1, 8 और 9 सितंबर तक राउरकेला से दुर्ग के बीच रद्द रहेगी. दुर्ग-आरा एक्सप्रेस (13287) 24, 26 अगस्त और 2, 9, 10 सितंबर को दुर्ग से राउरकेला के बीच रद्द रहेगी.

देरी से रवाना होने वाली ट्रेनें

पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस (22844) पटना से 3 घंटे की देरी से रवाना होगी.

हावड़ा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस (12262) 26 अगस्त, 1 सितंबर और 8 सितंबर को हावड़ा से 5 घंटे विलंब से चलेगी.

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-हावड़ा एक्सप्रेस (12261) 26, 28 अगस्त और 9 सितंबर को 6 घंटे की देरी से रवाना होगी.

हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस (12222) 28 और 30 अगस्त को हावड़ा से 5 घंटे देरी से चलेगी.

हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (12812) 30 अगस्त को हटिया से 3 घंटे देर से रवाना होगी.

पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस (12221) 30 अगस्त, 1 और 8 सितंबर को पुणे से 6 घंटे विलंब से चलेगी.

सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस (13426) 1 सितंबर को सूरत से 6 घंटे की देरी से रवाना होगी.

और भी

नवगुरुकुल के लिए‌ बगीचा में 245 युवतियों ने दिया प्रवेश परीक्षा।


 
नारायणपुर :-  कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में संचालित नव गुरुकुल जशपुर के द्वारा बगीचा विकासखंड में प्रवेश परीक्षा आयोजित कराया गया, जिसमें 12वीं पास 245 युवतियां  सम्मिलित रहीं। 
          बगीचा बीईओ सुदर्शन पटेल ने बताया कि परीक्षा के प्रारंभ में सभी अभ्यर्थियों का पंजीयन कराया गया, पंजीयन के बाद सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की गई ‌।  लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर के परिसर में संचालित नव गुरुकुल संस्था की 05 सदस्यों की टीम यह परीक्षा लेने आई हुई थी। उक्त संस्था में 18 माह के दो  कोर्स संचालित हो रहे है। जिसमें पहले कोर्स प्रोग्राम कोडिंग एवं दूसरे कोर्स बिजनेस मैनेजमेंट का संचालन किया जा रहा है। ये दोनों कोर्स 18 महीने के हैं जिसमें छात्राओं को निःशुल्क छात्रावास, भोजन एवं पूरे समय साथ में रहने के लिए लैपटॉप की व्यवस्था संस्था द्वारा की जाती है। उस संस्था में प्रवेश के लिए चार चरण में परीक्षा आयोजित की जाती हैं। पहले चरण में लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में इंटरव्यू, तीसरे चरण में कल्चर इंटरव्यू एवं अंतिम चरण में कैंपस इंटरव्यू कराकर प्रवेश दिया जाता है।

और भी

एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत शासकीय स्कूल आस्ता और बहेराना में जनपद उपाध्यक्ष संग बच्चों ने किया वृक्षारोपण

जशपुर : स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए विद्यालय परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत बच्चों, शिक्षको से वृक्षारोपण कराया जा रहा है। इस दौरान स्कूली बच्चों के द्वारा फलदार और छायादार पौधे लगाए जा रहे है। दरअसल लगातार बढ़ रही वृक्षों की कटाई से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है और तापमान में वृद्धि हो रही है। इसलिए पीएम मोदी जी ने "मन की बात" कार्यक्रम के दौरान लोगों से "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से जुड़ कर एक-एक पेड़ लगाने की अपील की थी। इस कार्यक्रम के तहत  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आस्ता/ शासकीय हाई स्कूल बहेराना में विकासखंड स्तरीय पौधा रोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

  इस कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष श्रीमान हैप्पी कमल कुजूर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोरा जगतपाल राम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आस्ता के प्राचार्य सुश्री अलमा कुजूर, शासकीय हाई स्कूल बहेरना के प्राचार्य शशि कपूर टोप्पो, भारत स्काउट गाइड प्रभारी सुश्री प्रियांशी कुजूर, संकुल समन्वयक आस्ता बीरबल राम, विद्यालय के समस्त स्टाफ, विद्यालय के सभी स्काउट्स/ गाइड्स विद्यार्थी सम्मिलित हुए।

  इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष महोदय के द्वारा पेड़ों की महत्व देश के हित में कार्य करने हेतु बच्चों को प्रेरित किये एवं पेड़ों की महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किये साथ ही बच्चों को भविष्य की शुभकामनाएं दिए । अंत में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पौधो की सुरक्षा पर बच्चों को विशेष ध्यान देने की बात कही गई।

और भी

बीजापुर में 8 लाख के इनामी माओवादी डिप्टी कमांडर के न्यूट्रलाइज होने पर सुरक्षाबलों को मुख्यमंत्री श्री साय ने  दी बधाई

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर के बीजापुर जिले में माओवादियों की पीएलजीए बटालियन के 8 लाख के इनामी डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना को सुरक्षा बलों द्वारा न्यूट्रलाइज किए जाने पर सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, सटीक रणनीति और जनसहभागिता की सराहना की है।

उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलमुक्त करने का मिशन निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। छत्तीसगढ़ सरकार इस अभियान में पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह कार्रवाई हमारे वीर सुरक्षाबलों के पराक्रम और सुनियोजित अभियानों का जीवंत उदाहरण है। सुरक्षाबलों की निरंतर और निर्णायक कार्रवाइयों ने नक्सल संगठन की रीढ़ तोड़ दी है। आज नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार पूरी दृढ़ता के साथ यह अभियान जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य के हर क्षेत्र में लोकतंत्र, विश्वास और प्रगति की विजय सुनिश्चित होगी।

और भी

*विधानसभा सत्र 14 जुलाई से .....जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों पर लगा अवकाश में प्रतिबंध*

जशपुरनगर /छत्तीसगढ़ विधान सभा की षष्ठम् विधानसभा सत्र 14 जुलाई 2025 से प्रारंभ हो रहा है। जिसमें विधान सभा प्रश्नों तथा ध्यानाकर्षण सूचनाओं का जवाब समय पर शासन को भेजा जाना होता है तथा कई बार विधान सभा प्रश्नों से सम्बधित जानकारी लेकर मंत्रालय, रायपुर जाना होता है। 
              इस हेतु कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आदेश दिनांक से विधानसभा सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाशों पर तत्काल प्रतिबंध लगाए हैं। उन्होंने अत्यन्त आवश्यक कार्य होने की स्थिति में अद्योहस्ताक्षकर्ता के पूर्व अनुमति लेकर ही अवकाश पर अथवा मुख्यालय छोड़कर जाने, जिला प्रमुख का अधीनस्थ अमला जिला प्रमुख से अनुमति लेने के पश्चात अवकाश पर जाने के निर्देश दिए हैं। 
            इसके साथ ही कलेक्टर श्री व्यास ने विधानसभा से संबंधित प्राप्त पत्रों पर त्वारित कार्यवाही करने हेतु अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू को नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुमार कुशवाहा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।

और भी

ई आफिस संचालन के कार्यों का कलेक्टर ने सभी विभागों को गंभीरता से करने के दिए निर्देश.....एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण करने को 

जशपुर / कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कौशल विकास विभाग, श्रम विभाग, वन विभाग, अन्त्यावसाई,उघोग विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की।
 
उन्होंने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जिले के युवाओं को वर्तमान रोजगार की मांग के अनुसार विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने नर्सिंग सहायक, मशीन उपकरण से संबंधित प्रशिक्षण को भी शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने वन विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री जी के जशपुर प्रवास के दौरान हुए घोषणा को भी गंभीरता से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए है उन्होंने नीमगांव, तपकरा में स्नेक पार्क, मयाली पर्यावरण की दृष्टि से इको जोन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बरसात के मौसम को देखते हुए 
कलेक्टर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करने के भी निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने अन्त्यावसाई विभाग के अधिकारी से विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी ली और जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी लेते हुए पात्र हितग्राहियों का पंजीयन करके योजना का लाभ देने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को ई आफिस संचालन के सारी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय कार्य अब ई आफिस के माध्यम से ही संचालित होंगे जिन अधिकारियों ने ई आफिस की प्रक्रिया शुरू नहीं की है उन्हें जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण, अनुकम्पा नियुक्ति, नामिनेशन विभागीय जांच, निलंबन अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी ली और प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।

और भी

CG Breaking : मल्लिकार्जुन खड़गे ने रायपुर में किसान, जवान, संविधान सभा को किया संबोधित..पहुंचने पर कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत..पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh News/रायपुर। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने रायपुर में किसान, जवान, संविधान सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के मंच में छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग, पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, प्रेम साय सिंह टेकाम सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

वहीं इससे पहले एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेसियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस बीच रायपुर में सुबह से हुई बारिश से कार्यक्रम स्थल के ग्राउंड में कई जगह पानी भर गया है। डोम में भरा पानी टपकने लगा है। फिलहाल बारिश थमने के बाद कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी हुई है।

फिलहाल कांग्रेस इस सभा के जरिए कांग्रेस DAP और खाद की किल्लत, प्रदेश में बढ़ते अपराध और शराब के अवैध कारोबार जैसे मुद्दों पर सरकार पर हमला बोला। सभा के बाद खड़गे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे।

और भी

Korba News : बारिश बना लोगों की मुसीबत.! दो मंत्रियों का काफिला रोका गया..कलेक्टर-एसपी ने मोर्चा संभाला..पढ़ें पूरी ख़बर

Chhattisgarh News/कोरबा। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। रविवार को बारिश के पानी से परेशान ग्रामीणों और दुकानदारों ने राज्य सरकार के दो मंत्रियों का काफिला रोक लिया। जैसे ही डिप्टी सीएम अरुण साव और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का काफिला पाली क्षेत्र से गुजर रहा था, स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और रास्ता रोक दिया।

फिलहाल, लोगों का कहना था कि जलभराव की समस्या से वे परेशान हैं और मंत्रीगण मौके पर चलकर स्थिति देखें। इस दौरान ग्रामीणों और दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ियां एक-एक कर रुक गईं। भीड़ ने सभी वाहनों को रोक दिया और दोनों मंत्रियों से मुलाकात की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन लोग नहीं माने। हालात को देखते हुए कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

और भी

जशपुर के समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र में न्योता भोजन का हुआ आयोजन 

जशपुर/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना न्योता भोजन के तहत 6 जुलाई 25 को समर्थ आवासीय दिव्यांग  प्रशिक्षण केन्द्र जशपुर में जिला जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती नूतन सिदार ने अपने बेटे प्रखर कुमार के जन्म दिवस के अवसर पर दिव्यांग स्कूल जशपुर में न्योता भोजन का आयोजन किया गया और बच्चों को खेल सामग्री,कापी, टिफिन बॉक्स, पानी बाटल भेंट भी बच्चों को किया गया। बच्चों ने उत्साह से न्योता भोजन का आनंद लिया इस अवसर पर बच्चे,समाज कल्याण विभाग और शिक्षक शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 
उल्लेखनीय है कि न्योता भोजन की अवधारणा एक सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह विभिन्न त्योहारों या अवसरों जन्मदिन, वर्षगांठ और राष्ट्रीय पर्व पर स्कूलों आश्रम छात्रावास के बच्चों के लिए न्योता भोजन करवाया जा सकता है।

और भी

CG Breaking : मैनपाट में आज से सांसद और विधायक प्रशिक्षण कार्यशाला..उद्घाटन जेपी नड्डा और समापन अमित शाह करेंगे..पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh News/सरगुजा। मैनपाट में आज से सांसद और विधायक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हो रहा है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "यहां आज से तीन दिवसीय सांसद, विधायक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा करेंगे तथा समापन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य नेतागण विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देने आएंगे। यह निश्चित रूप से हम सांसदों तथा विधायकों के लिए लाभकारी होगा। इससे हमारा ज्ञान बढ़ेगा तथा छत्तीसगढ़ के विकास में भी लाभ होगा।"

देर रात सीएम साय ने किया था ट्वीट

फिलहाल, मैनपाट में होने वाले भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने आज ट्रेन से रायपुर से अंबिकापुर (सरगुजा) के लिए रवाना हुआ। रेल यात्रा का अपना ही आनंद है। हर बार यह स्मृतियों को ताज़ा कर देती है। साथ में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा , रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी जी भी मौजूद रहे।

और भी

दोकडा में पूरी के तर्ज पर हुआ अद्भुत सोना भेष : सोने का पैर, सोने का हाथ... जब ‘स्वर्ण भेष’ में निकले भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ....मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुई शामिल

दोकड़ा।यहां के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर में देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु जी का पारंपरिक सुना वेष बड़े ही श्रद्धा और भव्यता के साथ सजाया गया। इस शुभ दिन पर मंदिर शिखर में द्वीप प्रज्वलन की रस्म भी विधिवत रूप से संपन्न हुई, जो कि देवशयनी एकादशी के आध्यात्मिक महत्व को और गहराता है।
इस खास अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय विशेष रूप से शामिल हुईं। वे न केवल मंदिर में दर्शन हेतु पहुँचीं, बल्कि ओडिशा भजनों की संगीतमय प्रस्तुति पर झूमती भी नजर आईं। श्रद्धालुओं और उपस्थित जनसमुदाय ने उन्हें आत्मीयता से स्वागत किया।
कार्यक्रम में झारखंड और ओडिशा के प्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा संगीतमय भक्ति प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने समूचे वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। मंगल वाद्य, कीर्तन मंडलियों और संकीर्तन समूहों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।यह आयोजन श्री जगन्नाथ मंदिर समिति, दोकड़ा द्वारा पारंपरिक रीति-नीति और श्रद्धा के साथ संपन्न कराया गया, जो हर वर्ष की तरह इस बार भी क्षेत्रीय संस्कृति, कला और अध्यात्म का संगम बना। आयोजन में स्थानीय नागरिकों सहित आसपास के ग्रामों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और प्रभु के दिव्य दर्शन का लाभ प्राप्त किया।समिति के ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु के चार मासीय शयन काल की शुरुआत मानी जाती है, इस कारण यह दिन विशेष पुण्यदायक माना गया है। इस अवसर पर सुना वेष के दर्शन करना अत्यंत दुर्लभ और पुण्यफलदायी माना जाता है।

और भी

*भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नवा रायपुर का होगा सुनियोजित विकास: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आवास एवं पर्यावरण विभाग के विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के अतंर्गत संचालित कार्यो की जानकारी लेते हुए अधिकरियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वित्त एवं आवास पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, सचिव आवास एवं पर्यावरण श्री अंकित आंनद, एन आर डी ए के सी.ई.ओ श्री चंदन कुमार, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त श्री अवनीश शरण, रायपुर विकास प्राधिकरण के सी.ई.ओ. श्री आकाश छिकारा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवा रायपुर का सुव्यवस्थित विकास सरकार की पहली प्राथमिकता है। नवा रायपुर क्षेत्र में भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुनियोजित विकास किया जायेगा। नवा रायपुर देश की सबसे आधुनिक व खुबसूरत राजधानी है। देश के आई.आई.एम., ट्रिपल आई.टी., नेशनल लॉ विश्वविद्यालय जैसे शीर्ष शिक्षण संस्थान यहां स्थापित किए गए हैं। भविष्य में नवा रायपुर में बसाहट और बढ़ेगी इसलिए यह आवश्यक है कि आगमाी जरूरतों के हिसाब से यहां नागरिक सुविधाओं का भी विस्तार किया जाए। मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार के संबंध में चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। भारत सरकार द्वारा परमालकसा - खरसिया नई रेलवे लाईन का निर्माण बलौदाबाजार जिले से होकर किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने इस रेल लाईन को नवा रायपुर से जोड़ने की मंशा जाहिर करते हुए कहा कि इससे नवा रायपुर में रेल सुविधाओं का विस्तार होगा और आम नागरिको को इसका लाभ मिलेगा।

 मुख्यमंत्री श्री साय ने भारत माला परियोजना के अंतर्गत विशाखापट्टनम को जोड़ने वाले एक्सप्रेस-वे का निर्माण विकास के साथ आयात और निर्यात को प्रोत्साहित करने हेतु नवा रायपुर अटल नगर में एक लॉजिस्टीक हब की निर्माण आवश्यकता पर बल दिया। अधिकाारियों ने बाताया कि छत्तीसगढ़ से गुजरने वाले एक्सप्रेस-वे का निर्माण लगभग 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। इसके बनने से रायपुर से विशाखापट्टनम की दूरी 100 कि.मी. कम हो जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश कि नई औद्योगिक नीति से बड़ी संख्या में निवेशक आकर्षित हो रहे है। इससे यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर क्षेत्र में ऑक्सीजोन निर्माण के अंतर्गत पीपल, बरगद, करंज, नीम, अशोक, अमलतास, गुलमोहर आदि पौधों के रोपण एवं ग्रोथ कि जानकारी ली। बैठक मे अधिकरियों ने बताया कि नवा रायपुर क्षेत्र में भविष्य में राज्य सरकार के विभिन्न आयोग-बोर्ड-निगम आदि के लिए आयोग बिडिंग कॉम्पलेक्स तैयार करने की योजना है। इसके अलावा काम-काजी महिलाओं के लिए वर्किंग वुमन हॉस्टल, 100 बिस्तर अस्पताल, नवा रायपुर में एक और नवीन थाना की स्थापना का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवा रायपुर क्षेत्र में नवीन भवनों के निर्माण के लिए आबंटित भू-खण्डों का समूचित उपयोग किया जाए। 

मुख्यमंत्री ने आवास एवं पर्यावरण विभाग के अंतर्गत शामिल - छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, नगर तथा ग्राम निवेश, छत्तीसगढ़ भू-सम्पदा नियामक प्राधिकरण (रेरा), रायपुर विकास प्राधिकरण के काम-काज की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

और भी

दूसरे का प्रोफाइल पिक लगाकर लड़कियों से करता था दोस्ती.....मिलने के बहाने बुलाकर मोबाइल और रुपये लूटने वाला आया कानून के शिकंजे में......कुनकुरी  एवं नारायणपुर में सिलसिलेवार दो घटनाओं को दिया था अंजाम,गिरफ्तार कर भेजा बाल संप्रेषण गृह

 जशपुर :  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कुनकुरी व थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत दो अलग अलग नाबालिक पीड़िताओं ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, उनके पास एक फर्जी आईडी से फेसबुक व इंस्टाग्राम में फ्रेंड रिक्वेस्ट आया था, जिसको कि नाबालिक पीड़िताओं के द्वारा एक्सेप्ट कर लिया गया था, व उक्त संदेही अंजान व्यक्ति  से फेसबुक व इंस्टाग्राम के माध्यम से चैटिंग की जाती थी, इसी दौरान  26  जून को आरोपी संदेही व्यक्ति  के द्वारा थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिक पीड़िता को सोशल मीडिया के माध्यम से झांसे में लेते हुए, शाम करीबन 7.30 बजे एक स्थान पर मिलने के लिए बुलाया व इसी दौरान अपचारी बालक नकाब लगाकर मोटर साइकल से आया व नाबालिक पीड़िता को मिलने के लिए  नियत स्थान पर ले गया, जैसे ही अपचारी बालक ने नकाब हटाया, लड़की घबरा गई कि उक्त व्यक्ति, फेस बुक के प्रोफाइल पिक से अलग है और पीड़िता घबराकर भागने लगी, तभी आरोपी अपचारी बालक ने उसे पकड़ लिया व धमकाते हुए, उससे उसके मोबाइल फोन  को लूट कर भाग गया था। उक्त मोबाइल फोन की कीमत 11000 रु थी ।
          इसी प्रकार थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक पीड़िता  ने भी थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 30.06.25 को उसका एक अंजान फेस बुक फ्रेंड, जिससे वह कभी मिली नहीं थी, उसके प्रोफाइल पिक के माध्यम से ही उसे जानती थी।  मुंह में गमछा लगाकर आया व उससे बातचीत कर पीड़िता को अपने मोटर साइकल में बैठा कर दुलदुला से नारायणपुर की ओर एक पर्यटक स्थल घुमाने के नाम पर ,मोटर साइकल में बैठा कर ले गया, इस दौरान वह अपने चेहरे पर गमछा को बांधे रखा था, नारायणपुर पहुंच कर जब आरोपी ने  अपने चेहरे में बंधे गमछा को निकाला , तब पीड़ित प्रार्थिया ने देखा कि वह, वो व्यक्ति नहीं है, जिसकी फोटो फेसबुक के प्रोफाइल पिक्चर में लगी है, जिससे पीड़िता भयभीत हो गई, और भागने लगी, मगर आरोपी ने उसे धमकाते हुए, उससे मोबाइल फोन लूटकर ले लिया व उसके पास रखे 2000 रु को भी लूट लिया , आरोपी अपचारी बालक, पीड़िता को वही छोड़कर वापस नारायणपुर आया तथा  पीड़िता के मोबाइल फोन से फॉरगेट पासवर्ड कर, नया पासवर्ड जनरेट कर पीड़िता के मोबाइल फोन से 25000रु ट्रांजेक्शन कर उक्त रकम को ले लिया व अपने एक दोस्त के खाते में भी पीड़िता के मोबाइल फोन से 5000 रु को ट्रांसफर कर दिया।
        चूंकि दोनों लूट की घटनाएं लगातार हुईं थीं, व दोनों लूट का पैटर्न भी एक था, जिसमें आरोपी के द्वारा फेसबुक के माध्यम से नाबालिक लड़कियों से दोस्ती कर, उन्हें मिलने के बहाने बुलाकर, उनसे मोबाइल व रकम की लूट की गई थी, अतः मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष पुलिस की टीम बनाई, जिसमें की पुलिस की टेक्निकल टीम भी शामिल थी, पुलिस की टीम के द्वारा घटना में प्रयुक्त फेसबुक आईडी की जांच की गई तो वह फर्जी निकली, तथा फेसबुक में लगी फोटो भी फर्जी थी, पुलिस की टेक्निकल टीम के द्वारा उक्त फर्जी फेसबुक आईडी को ट्रेस करते हुए, उसके  द्वारा ट्रांजेक्शन में इस्तेमाल किए गए यू .पी. आई. ट्रांजेक्शन आईडी ,से संबंधित बैंक से संपर्क कर  पता साजी की गई तो पता चला उक्त ट्रांजेक्शन   थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत ही एक 17 वर्षीय नाबालिक विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा ऑपरेट किया जाता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस की टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए, उक्त 17 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया गया। तथा उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन व मोटर साइकल को जप्त करते हुए, लूटे गए दोनों मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया गया है।
 यहां यह बताना आवश्यक है कि आरोपी विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा पीड़िताओं के मोबाइल से फेस बुक के माध्यम से उसके सहेलियों से भी सम्पर्क किया गया था, व चैट के माध्यम से बीमारी का बहाना बनाकर उनके सहेलियों से भी रुपए ले लिए गए थे।
       पुलिस की पूछताछ पर आरोपी  विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर विधिवत बाल संप्रेषण गृह जशपुर भेजा गया है।
  पुलिस को संदेह है कि, आरोपी विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा और भी इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसके सम्बन्ध में पुलिस, आरोपी विधि से संघर्षरत बालक से जप्त मोबाइल की डाटा व आरोपी द्वारा संचालित फेस बुक आईडी की जांच कर रही है। भविष्य में इस प्रकार की और भी मामले उजागर होने की संभावना है।
     मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में साइबर सेल से निरीक्षक श्री मोरध्वज देशमुख, उप निरीक्षक श्री नसीरुद्दीन अंसारी, प्रधान आरक्षक अनंत मिराज किस्पोट्टा, आरक्षक अनील सिंह, व थाना नारायणपुर से थाना प्रभारी निरीक्षक श्री आर. एस. पैंकरा, उप निरीक्षक श्री आर. के कश्यप, सैनिक ओमप्रकाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
       मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से फर्जी फेसबुक आईडी के द्वारा नाबालिक लड़कियों से दोस्ती कर, मिलने के बहाने बुलाकर लूट करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर, बाल संप्रेषण गृह भेजा है। साथ ही युवाओं से अपील है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत ही सोच समझ कर करें, अंजान लोगों को सोशल मीडिया पर फ्रैंड बनाते समय सतर्क रहें।

और भी

*मुख्यमंत्री नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के 03 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ में हुए शामिल*

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय  राजधानी रायपुर के निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान में आयोजित नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के लिए तीन दिवसीय आधारभूत/उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं ग्रामीण विकास की रीढ़ की हड्डी हैं। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के रूप में आप सभी के पास बहुत बड़ा अवसर और बड़ी जिम्मेदारी है। यदि दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो एक व्यक्ति भी पूरे जिले की तस्वीर बदल सकता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लोक कल्याण की भावना से जनता की सेवा करने वालों को जनता स्वयं आगे बढ़ाती है। अपने राजनीतिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने भी अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत पंच के रूप में की थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि राजनीति में आऊंगा। 10 वर्ष की आयु में पिताजी के स्वर्गवास के बाद मेरे कंधों पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ गई। मेरा पूरा जीवन संघर्ष में बीता। मैं सरपंच भी बनूंगा, यह मैंने कभी कल्पना नहीं की थी, लेकिन जनता का आशीर्वाद मिला, जिससे विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री के रूप में सेवा का अवसर प्राप्त हुआ।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कुछ कर गुजरने के लिए संसाधनों से अधिक महत्वपूर्ण इच्छाशक्ति होती है। जनहित में कार्य करने की सोच से अकेला व्यक्ति भी बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे जिन प्रेरणादायी लोगों के जनसेवा के कार्यों को निकट से देखने का अवसर मिला, उनमें ओडिशा के डॉ. अच्युत सामंत और नानाजी देशमुख का उल्लेख करना चाहूंगा। अभावों में पले-बढ़े डॉ. अच्युत सामंत ने आजीवन जनता की सेवा का संकल्प लिया और भुवनेश्वर में एक बड़ा शिक्षण संस्थान स्थापित किया। इस संस्थान में वे लगभग 25 हजार जनजातीय बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। इसी तरह, चित्रकूट में नानाजी देशमुख ने दीनदयाल उपाध्याय शोध संस्थान के माध्यम से 500 गांवों को गोद लेकर उनके सर्वांगीण विकास का कार्य किया। वर्ष 2006-07 में जब मैं वहां गया, तब मुझे पता चला कि अब तक 80 गांवों को उन्होंने आत्मनिर्भर बना दिया है। इन गांवों में हर परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कार्य किया गया। ये उदाहरण हमें यह बताते हैं कि एक व्यक्ति भी कितना बड़ा परिवर्तन ला सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ हर दृष्टि से एक समृद्ध राज्य है। यहां 44 प्रतिशत भूभाग पर वन हैं। यहां की मिट्टी उर्वरा है और किसान मेहनतकश हैं। छत्तीसगढ़ के विकास में नक्सलवाद एक बड़ी बाधा था, जिसे हम समाप्त कर रहे हैं। जो नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं, उनके लिए हमने एक उत्कृष्ट पुनर्वास नीति बनाई है। जल्द ही राज्य नक्सलमुक्त होगा और बस्तर में सड़क, बिजली, पानी सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर संभाग के मुलेर ग्राम का अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के आदिवासियों को राशन के लिए 25 किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ता था, जिसमें तीन दिन लगते थे। कल्पना की जा सकती है कि यह इलाका विकास में कितना पीछे था। हमने मुलेर को अलग पंचायत बनाने का निर्णय लिया और वहां राशन दुकान खोली। जब मैं वहां गया, तो लोगों की खुशी उनके चेहरों पर साफ दिखाई दे रही थी।

मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों से कहा कि गांवों का विकास किए बिना हम विकसित छत्तीसगढ़ नहीं बना सकते। प्रशिक्षण के इस समय का पूरा लाभ उठाएं। यह सदैव ध्यान रखें कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। नियमित रूप से अपने क्षेत्रों का दौरा करें। प्रवास और निरीक्षण से प्रशासनिक कसावट आती है और विकास कार्यों को गति मिलती है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में बेहतर कार्य करने के लिए स्वयं को पूरी तरह तैयार करें। पंचायती राज से जुड़े कानूनी प्रावधानों की गहन जानकारी रखें। गांव की उन्नति के लिए केवल निर्माण कार्य ही नहीं, बल्कि अन्य संभावनाओं पर भी सतत विचार करें। दुग्ध उत्पादन जैसे कार्यों से गांव की आर्थिक उन्नति सुनिश्चित होती है। गांव में आर्थिक समृद्धि आने से युवाओं को नई दिशा मिलती है और वे व्यसनों से दूर रहते हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आप ग्राम पंचायत के कार्य स्वरूप पर भी चिंतन करें। पंचायती राज संस्था से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को भलीभांति समझें, ताकि आप जनता के हित में बेहतर कार्य कर सकें। पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े सभी स्तर के एक लाख सत्तर हजार लोगों को यहां प्रशिक्षित किया जाएगा। आज आप सभी से इसकी शुरुआत हो रही है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पेसा : पंचायत उपबंध एवं छत्तीसगढ़ पंचायत उपबंध मार्गदर्शिका, पंचमन पत्रिका तथा जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों हेतु पठन सामग्री का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान के प्रांगण में मौलश्री पौधे का रोपण भी किया।

इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारीक सिंह, सचिव श्री भीम सिंह, संचालक श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया तथा ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान के संचालक श्री पी. सी. मिश्रा उपस्थित थे।

और भी