कल जशपुर में प्रज्वलित होंगे 5 लाख से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’, सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस घर-घर और बूथ-बूथ दिखेगा जनभागीदारी का उजाला
ताजा खबरें


बड़ी खबर

कल जशपुर में प्रज्वलित होंगे 5 लाख से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’, सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस घर-घर और बूथ-बूथ दिखेगा जनभागीदारी का उजाला

जशपुर 16 
सितम्बर 2026/ 

सेवा सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के अवसर पर जशपुर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। 

अभियान के दौरान जिले में विविध जनकल्याणकारी एवं जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस 17 सितंबर को शाम 7 बजे जिले में 5 लाख से आशीर्वाद के दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 रणजीता स्टेडियम गौरव पथ महाराजा चौक दिलिप सिंह जुदेव प्रतिमा चौक बिरसा मुंडा चौक सभी विकास खंड, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


जनभागीदारी के तहत जिले के सभी अमृत सरोवरों, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों, महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों, बिहान समूह की महिलाओं, सभी शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं में दीप प्रज्वलन किया जाएगा। 


 कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सभी विभागों को बेहतर आपसी समन्वय के साथ अभियान के लिए निर्धारित कैलेंडर के अनुसार कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनभागीदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने अभियान के सभी पहलों की समयबद्ध तैयारी करते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरुप पालन सुनिश्चित करने कहा। 

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। कलेक्टर ने अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों एवं आयोजित गतिविधियों की फोटो एवं वीडियो सहित जानकारी निर्धारित गूगल ड्राइव में नियमित रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए, ताकि अभियान की गतिविधियों का समुचित दस्तावेजीकरण एवं संधारण सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि 17 सितंबर को अपने घरों, ग्रामों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें और जनभागीदारी के इस अभियान को सफल बनाएं।

Leave Your Comment

Click to reload image