भारत के स्वंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में शासकीय कार्यालयों में किया गया 2 मिनट का मौन धारण
30-Jan-2025 2:03:24 pm
64
जशपुर : भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज 30 जनवरी को जशपुर जिला कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर नमन किया।
कलेक्टरेट कार्यालय में कलेक्टर श्री रोहित व्यास के साथ कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समय 11.00 बजे 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों याद किया।
