यक्ष नगर गोकुल धाम कण्डोरा में हाई मास्क सोलर लाइट का भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी
ताजा खबरें


बड़ी खबर

यक्ष नगर गोकुल धाम कण्डोरा में हाई मास्क सोलर लाइट का भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी

नारायणपुर । यक्ष नगर गोकुल धाम कण्डोरा में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त हाई मास्क सोलर लाइट स्थापना कार्य का विधिवत भूमिपूजन एवं फाउंडेशन कार्य किया गया। इस सुविधा के मिलने से क्षेत्र में रात के समय प्रकाश व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

हाई मास्क सोलर लाइट की स्थापना को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था मजबूत होने से यक्ष नगर गोकुल धाम में आने-जाने वाले लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी और रात्रिकालीन गतिविधियों में भी सहूलियत होगी।

भूमिपूजन एवं फाउंडेशन कार्य के दौरान समिति के सदस्य निराकार यादव पटेल, रामचंद्र यादव, कुंवर यादव, मोहन यादव (बूथ अध्यक्ष), मधुसूदन यादव, गौरव यादव (पीएम ग्रामीण मंडल अध्यक्ष), लखन यादव, चंद्रभानु, सरपंच कृष्णा राय एवं सुरेंद्र यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

समिति के सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में हाई मास्क सोलर लाइट की स्थापना महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में क्षेत्र में इसी तरह अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी विस्तार होगा।

Leave Your Comment

Click to reload image