रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 34 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला—थानों से लेकर पुलिस कमिश्नरेट की विभिन्न शाखाओं तक बदली गई जिम्मेदारी, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
ताजा खबरें

बड़ी खबर

रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 34 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला—थानों से लेकर पुलिस कमिश्नरेट की विभिन्न शाखाओं तक बदली गई जिम्मेदारी, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

रायपुर। पुलिस कमिश्नर रायपुर कार्यालय से जारी आदेश के तहत पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 34 अधिकारी-कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।

इस फेरबदल में शहर के विभिन्न थानों के साथ पुलिस कमिश्नरेट की अलग-अलग शाखाओं में कार्यरत कर्मचारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। कुछ कर्मचारियों को थानों से पुलिस शाखाओं में, जबकि कुछ को शाखाओं से थानों में भेजा गया है।

पुलिस विभाग में यह बदलाव प्रशासनिक आवश्यकता और पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है। संबंधित कर्मचारियों को आदेश के अनुसार नवीन जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image