ट्रेनिंग पूरी करते ही छत्तीसगढ़ में 5 युवा IAS अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जशपुर के सहायक कलेक्टर बने भानुप्रतापपुर के नए एसडीएम
नवा रायपुर, 7 अगस्त। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 2020 एवं 2024 बैच के पांच परिवीक्षाधीन अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में फेस-2 प्रशिक्षण पूरा करने और 21 अगस्त 2026 को कार्यमुक्त होने के बाद इन अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) यानी एसडीएम के पद पर नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में विभिन्न जिलों में सहायक कलेक्टर के रूप में कार्यरत अधिकारियों को अब स्वतंत्र एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश 7 अगस्त 2026 को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
-
श्री फडतरे अनिकेत अशोक (आईएएस 2020)
वर्तमान पदस्थापना – सहायक कलेक्टर, जशपुर
नई पदस्थापना – एसडीएम (राजस्व), भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर। -
श्री अरविंद कुमार टी. (आईएएस 2024)
वर्तमान पदस्थापना – सहायक कलेक्टर, बिलासपुर
नई पदस्थापना – एसडीएम (राजस्व), बलौदाबाजार, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा। -
श्री अक्षय दोरी (आईएएस 2024)
वर्तमान पदस्थापना – सहायक कलेक्टर, रायगढ़
नई पदस्थापना – एसडीएम (राजस्व), डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव। -
श्री क्षितिज गुरुमेले (आईएएस 2024)
वर्तमान पदस्थापना – सहायक कलेक्टर, कोरबा
नई पदस्थापना – एसडीएम (राजस्व), घरघोड़ा, जिला रायगढ़। -
श्री विपिन दुबे (आईएएस 2024)
वर्तमान पदस्थापना – सहायक कलेक्टर, बस्तर
नई पदस्थापना – एसडीएम (राजस्व), कटघोरा, जिला कोरबा।
