विजय आदित्य सिंह जूदेव के नेतृत्व में जय स्तंभ चौक पर उमड़ा जनसैलाब: वीर शहीदों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, युवाओं में भरा जोश, नक्सलमुक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ गूंजा देशभक्ति का बिगुल
ताजा खबरें


बड़ी खबर

विजय आदित्य सिंह जूदेव के नेतृत्व में जय स्तंभ चौक पर उमड़ा जनसैलाब: वीर शहीदों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, युवाओं में भरा जोश, नक्सलमुक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ गूंजा देशभक्ति का बिगुल

 जय स्तंभ चौक पर शहीदों को श्रद्धांजलि: भाजयुमो के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब, युवाओं ने दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

जशपुर 31 मार्च 2026 । शहर के ऐतिहासिक जय स्तंभ चौक पर मंगलवार की शाम वीर शहीदों की स्मृति में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की उपस्थिति ने इसे जनआंदोलन जैसा स्वरूप दे दिया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के नेतृत्व में आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त कराने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जहां शहीदों की तस्वीरों के समक्ष दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सभा को संबोधित करते हुए विजय आदित्य सिंह जूदेव ने कहा कि वीर जवानों के बलिदान की बदौलत ही आज प्रदेश में शांति और विकास का वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की स्पष्ट नीति, दृढ़ इच्छाशक्ति और सुरक्षाबलों के साहसिक प्रयासों से छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकल रहा है।

उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व को प्रदेश में शांति स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के दौरान शाम करीब 6:30 बजे उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा जय स्तंभ चौक गूंज उठा। माहौल पूरी तरह देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत सहित भाजयुमो, महिला मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की सुरक्षा और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने की बात कही।

Leave Your Comment

Click to reload image