जशपुर शहर के दो प्रमुख चौकों का बदलेगा स्वरूप: बालासाहेब देशपांडे स्टेचू गार्डन और अंबेडकर चौक के सौंदर्यीकरण के लिए लाखों की राशि स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न
ताजा खबरें

बड़ी खबर

जशपुर शहर के दो प्रमुख चौकों का बदलेगा स्वरूप: बालासाहेब देशपांडे स्टेचू गार्डन और अंबेडकर चौक के सौंदर्यीकरण के लिए लाखों की राशि स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न


    जशपुर 11 मार्च :    नगरपालिका जशपुर नगर में स्थित बालासाहेब देशपांडे की स्टेचू गार्डन की सौंदर्यीकरण के लिए विधायक निधि 7.50 लाख की राशि से सौंदर्यीकरण मरम्मत के लिए नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद् भगत ने कल्याण आश्रम के प्रतिनिधियों नगरपालिका के पार्षदों के साथ भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न किए 
     विधायक रायमुनि भगत के अपने निधि से बालासाहेब देशपांडे के साथ अंबेडकर चौक सौंदर्यीकरण के लिए 15 लाख की राशि स्वीकृत की थी कलेक्टर रोहित व्यास ने शहर भ्रमण के दौरान दोनों चौक के सौंदर्यीकरण के लिए नगरपालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय को निर्देश दिए थे 
         कलेक्टर रोहित व्यास ने जशपुर विधायक रायमुनि भगत से दोनों चौक बालासाहेब देशपांडे और अंबेडकर चौक के सौंदर्यीकरण के चर्चा किए थे जिस पर विधायक रायमुनि भगत के अपनी सहमति जताते हुए 15 लाख की स्वीकृति विधायक निधि से दिए थे जिसका भूमि पूजन किया गया 
        भूमि पूजन से अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत अखिल भारतीय कल्याण आश्रम से श्रीपाद जी राष्ट्रीय कार्यालय प्रमुख प्रांत संगठन मंत्री महेश्वर राम प्रांत सह सचिव वासुदेव गुरुजी पार्षद सुधीर पाठक दुवारिका मिश्रा कंचन बैरागी सुधीर भगत विजेता भगत शैलेंद्री यादव विनोद निकुंज मैनेजर राम शशिबाई मुख्य नगरपालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय कैलाश खरोले शुभेंदु श्रीवास्तव नवीन तिवारी उपअभियंता राजा सोनी दीपक गुप्ता दिनेश बड़ाईक मुकेश सोनी भाजपा मंडल अध्यक्ष संतन भगत  सत्येंद्र मिश्रा भोला यादव दिनेश सिह सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Leave Your Comment

Click to reload image