जशपुर में पशुओं की रहस्यमयी मौत से हड़कंप: पेट फूलना और नाक से खून बहने के मामलों ने बढ़ाई चिंता, जांच के लिए विशेषज्ञ टीम गठित
ताजा खबरें


बड़ी खबर

जशपुर में पशुओं की रहस्यमयी मौत से हड़कंप: पेट फूलना और नाक से खून बहने के मामलों ने बढ़ाई चिंता, जांच के लिए विशेषज्ञ टीम गठित

जशपुर 14 अप्रैल 2026/ पशुपालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत पशुओं और ग्राम के पशुओं का नमूना  एकत्र करने और किस कारण से पशुओं की मृत्यु हो रही है इसके लिए जांच टीम गठित 

टीम में डॉ. सी.एस. चन्द्राकार, अतिरिक्त उप संचालक, प्रभारी जिला पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला जशपुर 

डॉ. नरोत्तम गोपाल, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ, चल चिकित्सा इकाई जशपुरनगर, 

 डॉ. सुधीर कुमार मिंज, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सालय कुनकुरी, 

डॉ. पारोश्री दिनकर, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ, विकासखण्ड कुनकुरी को शामिल किया गया है।

जांच टीम के द्वारा पशु मृत्यु की जॉच एवं नमूना एकत्र करने हेतु तथा जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे
पशुपालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि दूरभाष पर दिनांक 14.04.2026 को डॉ. सुधीर कुमार मिंज, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, प.चि. कुनकुरी के द्वारा 
सूचना दी गई है कि विकासखण्ड कुनकुरी के अंतर्गत ग्राम रजौटी, कलिबा एवं कुरकुंगा में पशुओं का पेट फूल रहा है तथा मृत्यु के पश्चात् नाक से खून का रिसाव हो रहा है। अब तक पशुओं में ऐसे 03 प्रकरण आ चुके है।

 टीम को संबंधित ग्रामों का प्रभारी जिला पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला जशपुर के साथ उपस्थित होकर दौरा कर मृत पशुओं एवं ग्राम के पशुओं का नमूना एकत्र करें तथा मृत्यु के संभावित कारणों का उल्लेख करते हुए विस्तृत जॉच प्रतिवेदन इस कार्यालय को दिनांक 16.04.2026 तक अनिवार्यतः प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image