जिले के सोगड़ा आश्रम पहुंचकर मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की
23-Feb-2025 2:55:12 pm
622
जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज प्रसिद्ध अघोर संत भगवान अवधूत राम सोगड़ा आश्रम में मां काली की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत नव निर्वाचित पार्षद और जनप्रतिनिधिगण में श्री यश प्रताप सिंह जुदेव, शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, श्रीमती शान्ति भगत कृष्ण राय, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित है।
