ताजा खबरें


बड़ी खबर

इंसानों में दो चीज होनी बहुत जरूरी : आत्म सम्मान और दूसरा आत्मबोध यदि जीवन में यह दो चीज  है तभी वह मनुष्य कहलाने का हकदार- विनोद गुप्ता

जशपुर : संकल्प और सेजस जशपुर के प्राचार्य विनोद गुप्ता के द्वारा अपने समस्त शिक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई थी। यह कार्यशाला आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम जशपुर के सभागार में में आयोजित कार्यशाला में सेजस और संकल्प के समस्त शिक्षक शामिल हुए लगातार एक ही प्रकार के कार्य करते हुए शिक्षकों की कार्यप्रणाली थोड़ी धीमी हो जाती है ,जिसे तेज करने के लिए निसंदेह यह कार्यशाला बहुत ही कारगार सिद्ध हुई। विनोद गुप्ता  जशपुर जिले में अपनी विशेष कार्य प्रणाली के लिए जाने जाते हैं ।उन्होंने शिक्षकों से कुछ सवाल पूछते हुए शिक्षकों का एक ऑनलाइन टेस्ट लिया जिसके आधार पर उन्होंने बताया कि इंसान और जानवरों को उनके गुण के आधार पर  वर्गीकृत किया जा सकता है। इंसानों में दो चीज होनी बहुत जरूरी है पहले आत्म सम्मान और दूसरा आत्मबोध। यदि इंसान अपने जीवन में यह दो चीज प्राप्त कर लेता है तभी वह मनुष्य कहलाने का हकदार होता है। मनुष्य चार जोन में विभाजित होते हैं पहला कंफर्ट जोन, दूसरा फियर जॉन ,तीसरा लर्निंग जोन और चौथा ग्रोथ जोन । उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षकों में से भी कुछ शिक्षक कंफर्ट जोन में है जो कि अपने जीवन में कुछ भी नया नहीं करना चाहते हैं जो है ,जैसा है ,वैसा ही स्वीकार कर चल रहे हैं उन्हें अपनी स्थिति में कोई बदलाव नहीं करना है।कुछ शिक्षक ऐसे हैं जो फियर जोन में है जो कि डर से कोई भी नया कार्य नहीं कर पाते हैं उनमें कॉन्फिडेंस की भी कमी होती है जिसके कारण कोई भी नया कार्य करने से वह डरते हैं। इसके बाद जो शिक्षक होते हैं वह लर्निंग जोन में होते हैं जो हमेशा ज्ञान अर्जित करना चाहते हैं, नई चीजें सीखना चाहते हैं और चुनौती भी स्वीकार करते हैं। लर्निंग जोन के बाद जो शिक्षक हैं वह ग्रोथ जोन में होते हैं जो हमेशा कुछ नया करते हैं। यह शिक्षक खाली नहीं बैठते हैं। इन सभी जोन में आने वाली कमियों उसमें सुधार और नई चुनौतियों के बारे में भी उनके द्वारा बताया गया । उनके द्वारा बहुत सारे लोगों के बारे उदाहरण देकर  भी बतलाया गया जो अपने डर के बावजूद अपने जीवन में सफल हुए और पूरी दुनिया में जिनका नाम हुआ।इस तरह की कार्यशाला से सभी शिक्षक बहुत ही उत्साहित थे और उनके एक-एक शब्द को बड़े ध्यान से सुन रहे थे बीच-बीच में उनके द्वारा शिक्षकों से प्रश्न भी किया जा रहे थे जिसका शिक्षक बड़े उत्साह से जवाब दे रहे थे। विनोद गुप्ता सर के द्वारा शिक्षकों से अगले सत्र के लिए लक्ष्य निर्धारण करने के लिए भी कहा गया और उन्होंने यह भी कहा कि इसे आप लिख कर रखें ताकि आप स्वयं अपने आप का आकलन कर सकें कि पूरे वर्ष में जो आप करना चाहते थे वह आप कर पाए या नहीं इससे आप स्वयं अपने आप का आकलन कर पाएंगे, कि आप किस जोन में है यह कार्यशाला बहुत ही प्रभावी थी ।शिक्षक इससे बहुत प्रभावित हुए। शिक्षकों की तरफ से यह विचार भी आया कि कम से कम प्रत्येक तीन माह में इस तरह की कार्यशाला आयोजित की जानी चाहिए।उपस्थित सभी शिक्षकों ने इस कार्यशाला की प्रशंसा की ।

और भी

विसंगतिपूर्ण युक्त युक्तिकरण का हर स्तर पर किया जाएगा विरोध :छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ" .....2009 के सेटअप के अनुसार हो युक्त युक्तिकरण

रायपुर :  युक्त-युक्तिकरण का जिन्न एक बार फिर से बाहर आया है, यह वही पुराना नियम है जिसे पिछले साल लागू किया जा रहा था। उस समय प्रदेश के सभी शिक्षक संगठनों के द्वारा गलत तरीके से हो रहे युक्त युक्तिकरण का जमकर विरोध किया गया था । और बाद में सरकारको वापस लेना पड़ा था ।
       अब एक बार फिर से इस रद्द हो चुके नियम को शिक्षा सत्र के अंतिम समय  में फिर से थोपने का असफल कोशिश राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। पिछले बार जब यह युक्तिकरण स्थगित किया गया तब सभी शिक्षक संगठनों को राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग द्वारा आश्वासन दिया गया था कि जब भी युक्तिकरण लागू होगा सभी शिक्षक संगठनों से मार्गदर्शन एवं सुझाव लिए जाएंगे। लेकिन बिना किसी मार्गदर्शन एवं सुझाव के ही युक्त युक्तिकरण को फिर से थोपने की शुरुआत की जा रही है। 
        इस युक्त-युक्तिकरण को "छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ" ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने वाला एवं गैर जिम्मेदाराना फैसला बताया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष जाकेश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष तुलसी राम पटेल, शिवकुमार साहू, बीरेंद्र साहू, लता मलिक, प्रदेश सचिव राजेंद्र लाडेकर, प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, नरेंद्र तिवारी, प्रदेश महासचिव महेश्वर कोटपरहिया, भोजराम साहू, गायत्री मंडलोई, केशव पटेल, कमलेश भारती, बैजनाथ यादव आदि ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि उक्त विसंगतियुक्त युक्त युक्तिकरण से राज्य का शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बर्बाद एवं चौपट हो जाएगा।यह राज्य सरकार का अव्यावहारिक एवं गैस जिम्मेदाराना निर्णय है। प्राथमिक शाला में सिर्फ दो शिक्षकों की नियुक्ति रहेगी। प्रधान पाठक को भी शिक्षक माना गया है। प्राथमिक शाला में पढ़ाई व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर जाएगा। विभाग  द्वारा पहले से ही नाना प्रकार के कार्य थोपे गए है। जनगणना, पशु गणना, विभिन्न प्रकार के सर्वे सहित अन्य प्रकार के कार्य है जो प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक करते हैं।
       प्राइवेट स्कूलों में पांच कक्षाओं के लिए पांच शिक्षक रहते हैं, अन्य स्टाफ भी रहते हैं, परंतु यहां पर सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान पाठक  सहित सिर्फ दो शिक्षक रखने से स्कूल चलना असंभव है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर बुरी तरह असर पड़ेगा।


विसंगतिपूर्ण युक्त युक्तिकरण का हर स्तर पर किया जाएगा विरोध 
         छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ ने कहा है कि युक्त युक्तिकरण करण पूरी तरह गलत एवं अव्यावहारिक तथा गैरजिम्मेदाराना है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। सभी शिक्षक मिलकर प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन करेंगे। संघ के सभी पदाधिकारियों ने कहा है कि सरकार मूल मुद्दे से भटकाना चाहती है। यदि स्कूलों में शिक्षक की कमी है तो नए शिक्षकों की भर्ती की जानी चाहिए। लेकिन सेटअप को बदलना और स्कूली बजट कम करने व पैसा बचाने के लिए स्कूलों में शिक्षकों की कमी करना ये कतई बर्दास्त नहीं करेंगे।अभी कोर्ट में क्रमोन्नति देने का आदेश हुआ है। उक्त क्रमोन्नति के आदेश को लागू करने के बजाय राज्य सरकार द्वारा युक्त युक्तिकरण जैसा अव्यवहारिक निर्णय फिर से थोपा जा रहा है जो पूरी तरह गलत है व मुख्य एवं जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है।

विसंगति मुक्त हो युक्त-युक्तिकारण -

           युक्तिकरण होने चाहिए लेकिन यह पूर्णतः विसंगति मुक्त होना चाहिए। ऐसे विद्यालय जहां पर सेटअप से ज्यादा शिक्षक पदस्थ हैं उन अधिक शिक्षकों को हटाया जाए, ना की विद्यालय में शिक्षकों की संख्या को कम किया जाए।
       2009 का सेटअप शिक्षा के अधिकार के तहत बनाया गया है।जिसमें प्राथमिक विद्यालय में प्रधान पाठक सहित कम से कम तीन शिक्षक पदस्थ रहेंगे। जो दर्ज संख्या के अनुपात में शिक्षकों की संख्या में वृद्धि होती जाएगी। अन्य नियमों के लिए या विभाग में अन्य योजनाओं के लिए शिक्षा के अधिकार से छेड़छाड़ नहीं करने की बात की जाती है परंतु विद्यालय में शिक्षकों को कम करने के लिए 2009 के सेटअप को ध्वस्त किया जा रहा है। जिसका संगठन द्वारा हर स्तर पर जमकर और खुलकर तथा पुरजोर विरोध किया जाएगा।
           संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित कुमार पटेल, अमर दास बंजारे, रामसेवक पैकरा, राजेंद्र कुमार साहू, जगदीश साहू, दिनेश कुमार लहरें,  देवेंद्र वर्मा, प्रमोद कुंभकार, दिनेश निर्मलकर, संतोष जैन, मनोज यादव, अभिषेक तिवारी, सुषमा प्रजापति, नारद सहारे, मुकेश दिवाकर, शंभूराम साहू, चंद्रशेखर सारथी, रेखा पुजारी, अरविंद पांडे, देवीदयाल साहू, फूलदेव गुप्ता, हीरालाल विश्वकर्मा, ज्वाला बंजारे, महेश शर्मा, बिमला लकड़ा, मंजू शर्मा, तुलसा मंडावी, नंदकुमार पटेल, रूलिका लकड़ा, नूरजहां खान, रूपेंद्र कुमार साहू, कोमल सिंह गुरु, तिलक खांडे, कुलदीप सिन्हा, कौशल्या कोले, शशिमा कुर्रे, विनोद सिंह राजपूत, मनीषा मिंज, कजला महिलांगे, कुलेश्वरी साहू, कैलाशचंद्र ठाकुर आदि सहित समस्त प्रदेश, जिला एवं ब्लाक पदाधिकारियों ने युक्त युक्तिकरण के उक्त आदेश को गलत, अव्यावहारिक एवं राज्य के शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने वाला बताने हुए इसे तुरंत रद्द करने की मांग की है।

और भी

मुख्यमंत्री श्री  विष्णु  देव  के  निर्देश  पर अब यूपीएससी मेंस उत्तीर्ण करने वालों को  मिलेंगे एक लाख  रुपए

रायपुर:  राज्य संघ  लोकसेवा  आयोग  की  मुख्य  परीक्षा  में  उत्तीर्ण  होने  वाले छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों  को  राज्य  शासन की  ओर  से  एक  लाख  रुपये  की  प्रोत्साहन राशि  दी  जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु  देव  साय के  निर्देश  पर  नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा कल इसके  आदेश  जारी  कर  दिए  गए  हैं। 
उल्लेखनीय  है  कि  राज्य  शासन  द्वारा नगर  निगमों  में  महापौर  सम्मान  राशि  दी  जाती  है। प्रतिभागियों  को  प्रोत्साहन  राशि  इसी  निधि  के अंतर्गत  दी जाएगी।

और भी

बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल' का किया मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ,मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के दावड़ा कॉलोनी, पचपेड़ी नाका स्थित ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर अस्पताल का उद्घाटन किया और परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री सुनील सोनी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी राज्य के समग्र विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना की अहम भूमिका होती है। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है और राजधानी से लेकर दूरस्थ अंचलों तक प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य की चिंता हमारी सरकार कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नवा रायपुर अटल नगर में 'मेडिसिटी' विकसित कर रही है, जिससे छत्तीसगढ़ न केवल देश के स्वास्थ्य मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा, बल्कि मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने आयुष्मान भारत योजना की सराहना करते हुए  कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।  कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री श्री साय ने 'बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल' के प्रबंधन एवं स्टाफ को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यह संस्थान माताओं और नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए सामाजिक सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

और भी

मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की,वाले दस वर्षों की जरूरत के हिसाब से पानी की व्यवस्था पर हो काम.....शहरों की स्वच्छता रैंकिंग में हो सुधार

रायपुर. : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में विभाग द्वारा किए जा रहे बड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष की प्राथमिकताओं पर चर्चा कर विभाग द्वारा संचालित केंद्र और राज्य शासन की योजनाओं के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की भी जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव और मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बैठक में अधिकारियों को शहरों में आने वाले दस वर्षों की जरूरत के हिसाब से पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की कार्ययोजना बनाने और उन पर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरों के आउटर में विकसित हो रहे नए रिहायशी इलाकों में प्राथमिकता से उद्यान बनाने को कहा, ताकि बच्चों को खेलने-कूदने तथा बड़े-बुजुर्गों को वॉकिंग, जॉगिंग, योग और शारीरिक व्यायाम के साथ ही आमोद-प्रमोद की जगह सुलभ हो सके। मुख्यमंत्री ने सभी नगरीय निकायों में अटल विश्वास पत्र पर प्रमुखता से अमल करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शहरों में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करते हुए भारत सरकार द्वारा जारी स्वच्छता की अपनी वर्तमान रैंकिंग में सुधार लाने को कहा। उन्होंने शहरों को सुंदर और स्वच्छ बनाने जन भागीदारी बढ़ाने के साथ ही इंदौर जैसे बेहतर सफाई व्यवस्था वाले शहरों में नगर निगमों के आयुक्तों को अध्ययन के लिए भेजने को कहा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए शहरी आबादी से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य विभागों से समन्वय बनाकर बुनियादी शहरी सुविधाएं विकसित करने को कहा। इससे निकट भविष्य में समीपवर्ती ग्रामीण इलाकों के नगरीय निकाय में शामिल होने या नए नगरीय निकाय के रूप में अस्तित्व में आने पर शहरों के मुताबिक व्यवस्थाएं और जन सुविधाएं विकसित करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में काम पूरा करने पर जोर देते हुए निर्धारित समयावधि में काम पूरा करने वाले निकायों के लिए रिवार्ड-सिस्टम बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने निर्माण और विकास कार्यों की प्रगति की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए एप या ऑनलाइन सिस्टम तैयार करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने रायपुर नगर निगम की तरह अन्य नगरीय निकायों में भी संपत्ति कर की वसूली के लिए ऑनलाइन सिस्टम विकसित करने पर जोर दिया। इससे लोग घर बैठे या अपने कार्यस्थल से ही मोबाइल या कम्प्यूटर से संपत्ति कर जमा कर सकेंगे जिससे राजस्व संग्रहण में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने अगले एक वर्ष में सभी निकायों में ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने की व्यवस्था तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मोर संगवारी योजना के तहत घर पहुंच दस्तावेज बनाने की व्यवस्था को केंद्र सरकार के डिजी-लॉकर से लिंक करने को कहा। इससे नागरिकों के दस्तावेज स्थायी रूप से उनके डिजी-लॉकर में सुरक्षित रहेंगे। इससे योजना संचालन के व्यय में भी कमी आएगी।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में बताया कि नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन सवेरे निकाय के अधिकारियों के साथ साफ-सफाई एवं विकास कार्यों के निरीक्षण के अच्छे परिणाम आ रहे हैं। इससे विभाग के कार्यों में कसावट के साथ ही निर्माण कार्यों की प्रगति एवं साफ-सफाई की नियमित मॉनिटरिंग हो रही है। सभी नगरीय निकायों में वर्तमान जरूरतों के मुताबिक सेट-अप के पुनरीक्षण और निकायों के वर्गीकरण की कार्यवाही की जा रही है। बड़े विकास कार्यों, शहरों की आवश्यकता एवं भावी जरूरतों के मुताबिक शहरी विकास को गति देने इस साल मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना शुरू की जा रही है। इसके लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बैठक में नगरीय निकायों में अधोसंरचना मद, 15वें वित्त आयोग एवं राज्य प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति तथा सुडा (राज्य शहरी विकास अभिकरण) के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), पीएम स्वनिधि, अमृत मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के साथ ही विभिन्न निकायों में बन रहे अटल परिसरों तथा नालंदा परिसरों की प्रगति की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव  श्री पी. दयानंद, श्री राहुल भगत, डॉ. बसवराजु एस., संचालक श्री आर. एक्का, उप सचिव डॉ. रेणुका श्रीवास्तव तथा सुडा के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय भी समीक्षा बैठक में उपस्थित थे।

और भी

जिले के सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का किया गया निरीक्षण,अनुपस्थित 44 कर्मचारियों को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस

जशपुर, : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर शासकीय कार्यालयों को सुव्यस्थित और समयबद्ध कार्यप्रणाली विकसित कर लोगों के बेहतर सुविधाएं प्रदान करने कार्यालयों में औचक निरीक्षण किया जा रहा है।  जिसके तहत सोमवार को बीईओ कार्यालय  दुलदुला, कुनकुरी, बगीचा, जशपुर, मनोरा, पत्थलगांव का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें 44 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इन सभी कर्मचारियों को कलेक्टर के निर्देशानुसार कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। असंतोषजनक जवाब पाए जाने पर कर्मचारियों पर एक दिन का अवैतनिक करने की कार्रवाई की जाएगी।
        आज विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बगीचा में एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जहां 06 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जशपुर में एसडीएम ओंकार यादव द्वारा निरीक्षण किया गया। जहां कुल 22 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
        तहसीलदार प्रमोद कुमार पटेल ने कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुनकुरी में औचक निरीक्षण किया। जिसमें से 06 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। नायब तहसीलदार दुलदुला राहुल कौशिक द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी दुलदुला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में 10 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

और भी

पंचायतों को सशक्त बनाकर अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाकर राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंचायतें हमारी विकास यात्रा की पहली कड़ी हैं, और ग्रामीण विकास के लिए संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक गरीब परिवार को पक्का आवास देने का जो संकल्प लिया गया है, उससे जुड़े सभी कार्य समय-सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत "मोर दुआर-साय सरकार" अभियान के अंतर्गत चल रहे सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा करते हुए 20 लाख से अधिक परिवारों के सर्वेक्षण पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
श्री साय ने पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के लिए स्वीकृत आवासों के समय पर निर्माण और सतत समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, पीएम आवास से संबंधित कार्यों की रियल टाइम ट्रैकिंग पर विशेष जोर देते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मनरेगा के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक रोजगार सृजन और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर बल दिया।
उन्होंने पंचायती राज दिवस पर आरंभ "मोर गांव मोर पानी" महाअभियान के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने और उसमें भू-जल पुनर्भरण एवं जलग्रहण विकास के लिए GIS तकनीक के समावेश के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने 15वें वित्त आयोग, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना, महतारी सदन, जिला एवं जनपद पंचायत विकास निधि, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना तथा स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रतिनिधियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को पंचायती राज दिवस पर सम्मानित करने की योजना पर भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विभाग की आगामी कार्ययोजना में प्रौद्योगिकी निगरानी प्रणाली, संसाधन प्रबंधन, योजना समन्वय, तेज निर्माण और त्वरित लक्ष्य पूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर अधिकारियों से विचार-विमर्श किया

नियद नेल्लानार योजना से ग्रामीणों को मिला नया संबल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक ने जानकारी दी कि नियद नेल्लानार योजना के तहत ग्राम पंचायतों में मनरेगा के अंतर्गत 6,324 नए जॉब कार्ड बनाए गए हैं। बस्तर संभाग की 4 ग्राम पंचायतों के 8 गांवों में पहली बार योजना के अंतर्गत कार्य प्रारंभ हुए हैं।
साथ ही 913 जॉब कार्डधारी परिवारों के 3,134 सदस्यों को पहली बार मनरेगा में रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री श्री साय ने  स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के माध्यम से नियद नेल्लानार योजना में शामिल गांवों के युवाओं के लिए प्राथमिकता से भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करने पर अपनी खुशी जाहिर की और इसे निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए। 

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत राज्य में बन रही और प्रस्तावित सड़कों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों को मुख्य सड़कों से जोड़ने में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की महत्वपूर्ण भूमिका है।
मुख्यमंत्री ने इन सड़कों के निर्माण, मरम्मत और रखरखाव कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत स्वीकृत सड़कों के कार्यों को भी तय समय में पूर्ण करने पर बल दिया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 42 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत आती हैं।

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही 'लखपति दीदी' की पहल

पंचायत विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों की भी समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के संकल्प के अनुरूप 'लखपति दीदी' पहल के तहत ग्रामीण परिवारों की महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। मिशन के अंतर्गत प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर लाभकारी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा गया है।
कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी एवं विभिन्न नवाचारों के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को राज्य स्तरीय मेलों और ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर विपणन हेतु उपलब्धता प्रदान कर उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित की जा रही है।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की।उन्होंने ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन, कचरे के निपटान, और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता पर चल रहे अभियानों की जानकारी ली।

उन्होंने ओडीएफ प्लस के तहत खुले में शौच से मुक्त हुए गांवों की प्रगति की समीक्षा की और इज ऑफ लिविंग एंड रिफॉर्म्स के मुद्दों पर भी अधिकारियों से विमर्श किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्वच्छता से जुड़ी नवाचार गतिविधियों की जानकारी ली और अन्य राज्यों में लागू बेस्ट प्रैक्टिसेस का अध्ययन कर छत्तीसगढ़ में भी उसे लागू करने की बात कही।

बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, सचिव पंचायत श्री भीम सिंह, विशेष सचिव पंचायत श्री धर्मेश साहू, आयुक्त मनरेगा श्री तारन प्रकाश सिन्हा तथा सुश्री जयश्री जैन सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

और भी

नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के भविष्य को सुरक्षित करने का मिशन - मुख्यमंत्री

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय स्थित अपने कार्यालय में छत्तीसगढ में  नक्सल उन्मूलन अभियान  की समीक्षा की। बैठक में गृह मंत्री श्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव गृह श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री अरुण देव गौतम, विशेष डीजी नक्सल ऑपरेशंस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक का मुख्य फोकस प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा स्थिति और नक्सल उन्मूलन अभियानों की प्रगति रहा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में प्रदेश को नक्सलमुक्त बनाने के संकल्प के साथ दृढ़ता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद का समूल उन्मूलन करना हमारा लक्ष्य है और इस दिशा में हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बलों के अधिकारियों और जवानों के अदम्य साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी बहादुरी के कारण आज प्रदेश के कई क्षेत्र नक्सल प्रभाव से मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने सुरक्षा बलों के मनोबल को और ऊंचा बनाए रखने के लिए उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अंतिम सफलता अब बहुत निकट है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष रूप से यह निर्देश दिया कि नक्सल विरोधी अभियानों में आपसी समन्वय और सूचना संकलन तंत्र को मजबूत किया करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के भविष्य को सुरक्षित करने का मिशन है, जिसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जैसे जिलों में सुरक्षा और विकास दोनों को साथ लेकर चलना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय समुदायों का विश्वास जीतने के लिए संवाद बढ़ाया जाए और क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज गति से पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनता को यह महसूस होना चाहिए कि सरकार उनके लिए समर्पित है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना चाहती है।

बैठक के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब निर्णायक मोड़ पर है। उन्होंने सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, सजगता और प्रतिबद्धता के साथ इस ऐतिहासिक लक्ष्य को प्राप्त करने में अपनी भूमिका निभाएँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त और विकासोन्मुख प्रदेश के रूप में पूरे देश में एक नई पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सुरक्षा बल, प्रशासनिक अमला और प्रदेशवासी एकजुट होकर इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करेंगे और  'विकसित छत्तीसगढ़' के सपने को साकार करेंगे।

और भी

CG News : राइस मिल में लगी भीषण आग...लाखों का बारदाना जलकर खाक...पढ़ें पूरी खबर

Fire Broke Out At Rice Mill /दुर्ग. चंदखुरी स्थित भवानी राइस मिल में लगी आग ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। आग मिल के बारदाना गोदाम में लगी थी, जिसमें लाखों रुपए का बारदाना जलकर खाक हो गया। आग की भयानकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दरअसल, पूरी घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे की है, भवानी राइस मिल के बारदाना गोदाम में आग लग गई. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. आग बढ़ते देख मिल के सुपरवाइजर ने तुरंत जिला अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के चार वाहनों और 20 से अधिक जवानों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फिलहाल राइस मिल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलगांव थाना पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

और भी

कर्मचारियों का वेतन एवं सेवानिवृत्त/दिवंगत शिक्षकों तथा कर्मचारियों के अंतिम स्वतत्वों का भुगतान पूर्वानुसार वेतन मद से हो-फेडरेशन

स्कूलों का यूडाइस एक लेकिन नाम अनेक !

स्कूलों का नाम केवल पीएम श्री हो-फेडरेशन

सरकारी स्कूलों के संचालन का स्पष्ट नीति सरकार को बनाना चाहिए- फेडरेशन 


 रायपुर : स्कूल शिक्षा विभाग में एक ही स्कूल तीन नामों से संचालित हो रहा है। एक ही स्कूल का दो अलग-अलग पंजीयन है। पहला   यूडाइस में तथा दूसरा फर्म्स एवं सोसाइटी में पंजीकृत है। पहला दो सेटअप से वेतन भुगतान हो रहा है।पहले का प्रबंधन प्रभारी मंत्री के द्वारा नियुक्त समिति के द्वारा तो वहीं दूसरा जिला कलेक्टर के समिति के अधीन है।  उल्लेखनीय है कि पूर्व शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सेजेस स्कूलों का संचालन राज्य शासन के अधीन करने का घोषणा किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्हीं हायर सेकंडरी/हाई स्कूलों को पी एम श्री स्कूल का भी नामकरण किया गया है। फेडरेशन के कहना है कि इन सभी स्कूलों को एक ही नाम पी एम श्री स्कूल रखा जाना चाहिए। क्योंकि एक ही स्कूल में तीन बजट का आबंटन अलग-अलग नाम से हो रहा है।इनका सेटअप भी अलग-अलग है।
    उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी ने बताया कि प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत रहे सेवानिवृत्त/दिवंगत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के अंतिम स्वतत्वों का भुगतान अन्य स्कूलों के रिक्त पदों से किया जा रहा है। क्योंकि शासकीय शालाओं को प्राप्त आहरण एवं संवितरण अधिकार को पूर्व सरकार के शिक्षा प्रमुख सचिव ने सेजेस में परिवर्तित होने के कारण बंद करने का आदेश दिया था। गौरतलब है कि वित्त विभाग के अनुशंसा से महालेखाकार द्वारा आहरण एवं संवितरण अधिकार का स्वीकृति आदेश जारी होता है। जिसको बंद करने का अधिकार शिक्षा विभाग को नहीं है। फेडरेशन ने पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विभाग के उच्च अधिकारियों को वेतन मद से भुगतान करने का आग्रह किया था।जिसपर निर्णय नहीं होने से वेतन भुगतान तथा  
सेवानिवृत्त/दिवंगत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के अंतिम स्वतत्वों के भुगतान में विलंब हो रहा है। फेडरेशन के कहना है कि निकट भविष्य में पदोन्नति से रिक्त पदों को भर दिया जायेगा। उस समय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत रहे सेवानिवृत्त/दिवंगत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के अंतिम स्वतत्वों के भुगतान में दिक्कत होगा।
   उन्होंने बताया कि उपरोक्त स्कूलों में शिक्षकों/कर्मचारियों की नियुक्ति नियम अलग है। शाला प्रवेश का नियम अलग है। शिक्षण का माध्यम अलग है। वेतन/बजट का मद अलग है। सेजेस स्कूलों में शिक्षकों/कर्मचारियों का भुगतान DMF Fund से चेक द्वारा होता है, नियमित का ट्रेज़री तथा पी एम श्री में आबंटित बजट से होता है। कई स्कूलों में दो प्राचार्य कार्यरत हैं।एक ही स्कूल में शिक्षक एवं कर्मचारियों का दो सेटअप है। उन्होंने बताया कि राज्य के अनेक ऐतिहासिक स्कूलों का नाम आश्चर्यजनक है। बस्तर संभाग के कांकेर जिले में *पी एम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय* तथा सरगुजा संभाग में 
*पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी* एवं *पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनोरा * उदाहरण है। *फेडरेशन ने स्कूलों का नामकरण पीएम श्री करने का माँग श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से किया है।* साथ ही इन स्कूलों में एक भर्ती नियम, एक सेटअप,एक वेतन मद तथा एक नाम का सुझाव दिया है।

और भी

कलेक्टर ने फूड इंस्पेक्टर और उचित मूल्य दुकानदारों को दिए कड़े निर्देश,हितग्राहियों को समय पर राशन वितरण करें....चावल की हेराफेरी करने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई 

 

जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खाघ विभाग के अधिकारियों और उचित मूल्य दुकानदारों के संचालकों की समीक्षा बैठक लेकर राशनकार्ड हितग्राहियों को समय पर हर माह राशन वितरण करने के निर्देश दिए हैं।
 
कलेक्टर ने बैठक में निर्देश देते हुए कहा की किसी भी स्थिति में चावल के लिए मांग  पत्र प्रत्येक माह के 11 तारिख से पहले अनिवार्य रूप से अपने क्षेत्र के फूड इंस्पेक्टर के माध्यम से भेजें ताकि समय पर राशन का भंडारण कराया जा सके।
उन्होंने सभी फूड इंस्पेक्टर और उचित मूल्य दुकानदारों के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शासन का वित्तीय नुकसान करने वाले और राशि का गबन , चावल की हेराफेरी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
आम नागरिकों का राशन उनको समय पर वितरण करवाना प्रशासन की प्राथमिकता की श्रेणी में हैं।

कलेक्टर ने राशन वितरण करने में क्या क्या समस्या आ रही है उसकी भी जानकारी ली और दुकानदारों की शंका और समस्याओं का समाधान भी किया गया टेक्निकल समस्या के लिए खाघ अधिकारी को समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे राशन कार्ड हितग्राही जिन मृत्यु हो चुकी है। उनका मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर राशनकार्ड से नाम विलोपन करवाने के निर्देश दिए हैं। और जिन हितग्राहियों का नवीनीकरण नहीं हो पाया है और ई केवाईसी नहीं हो पाया है ऐसे छुटे हुए हितग्राहियों का ई केवाईसी करने के निर्देश दिए हैं। 
कुछ उचित मूल्य दुकान में टावर की , मशीन की समस्या राशन वितरण करने में मशीन की समस्या है तो उसका भी कलेक्टर ने समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी आशीष कुमार चतुर्वेदी, फूड इंस्पेक्टर, और उचित मूल्य दुकान के संचालक गण उपस्थित थे।

और भी

छत्तीसगढ़ के कश्मीर में फंसे 55 यात्री लौटे वापस...पहलगाम की दर्दनाक यादें को किए साझा...पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh News/रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के अन्य क्षेत्रों से यात्रा पर गए 55 यात्री आज वापस लौट आए हैं. इन यात्रियों ने रायपुर रेलवे स्टेशन पर अपने परिजनों से मिलकर राहत की सांस ली. वे सभी ममता ट्रेवल्स के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे. यात्रा के दौरान पहलगाम में आतंकी हमले की सूचना मिलने के बाद सभी पर्यटक वहीं रुक गए थे और अब अपनी यात्रा पूरी कर वे रायपुर लौटे हैं.

इन सभी यात्रियों में रायपुर, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर जिले के लोग शामिल थे. ये सभी लोग जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे. इस दौरान पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जानकारी उन्हें मिल गई, जिसके बाद पहलगाम और उसके आसपास क्षेत्र में सभी पर्यटक रुके रहे. वहां घूमने गए पर्यटक लगातार वापस लौटने की मांग कर रहे थे.

रायपुर पहुंचे यात्रियों ने सोशल मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है. रायपुर आकर बहुत खुशी हुई. आतंकी हमला बहुत दर्दनाक था. ऐसा नहीं होना चाहिए. लेकिन कोई भी व्यक्ति अगर कश्मीर जाए तो अपने आप में मजबूत होकर जाए.

क्योंकि वहां के लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. बच्चों ने कहा कि सभी लोग डरे थे. सीआरपीएफ और सोल्जर थे, स्थिति काफी भयावह थी. महिलाओं ने कहा कि हम लोग ट्वेलिंग गार्डन में थे, अगर ट्वेलिंग गार्डन में हम नहीं होते तो हम लोग भी पहलगाम जाते और हो सकता है कि उस घटना के दौरान हम भी उस समय पहलगाम में होते. इसलिए रायपुर आकर बहुत अच्छा लग रहा है.

उन्होंने बताया कि ममता ट्रेवल्स के साथ में हम सभी गए थे. हमारी बस वहां पर थी. कश्मीर से हम सीधे दिल्ली आए. दिल्ली से सीधे आज राजधानी रायपुर पहुंचे. 10 दिनों का हमारा पूरा ट्रिप था, जिसमें करीब 55 लोग शामिल थे जो प्रदेश के अलग-अलग जगहों से गए थे.

और भी

नहर में युवक की लाश मिलने से इलाके में मचा हड़कंप...पुलिस कर रही जांच...पढ़ें पूरी खबर

CG Crime/ गरियाबंद. जिले के कुमहरमरा गांव में रविवार सुबह युवक की लाश नहर में तैरते मिली. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. सुबह के समय ग्रामीणों की नजर नहर में तैरते शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौक पर पहुंचकर जांच शुरू में जुट गई. घटना के संबंध में गांव के लोगों से पूछताछ जारी है.

जानकारी के अनुसार, ग्राम कुमहरमरा के स्कूल के समीप नहर में रविवार को शव मिला. शव मृतक की पहचान अतरमरा गांव के कुलेश्वर यादव के रूप में हुई है. पाण्डुका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल यह मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या का, इसकी जांच में पुलिस जुटी है.

और भी

24 वर्षीय युवती ने सगाई से एक दिन पहले फांसी लगाकर दी अपनी जान...माता-पिता हैरान- परेशान...जांच में जुटी पुलिस...पढ़ें पूरी खबर

Chhattisgarh Suicide /कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 24 वर्षीय युवती ने सगाई से ठीक एक दिन पहले बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवती की सगाई 28 अप्रैल को और 9 मई को शादी होने वाली थी। इधर, माता-पिता भी बेटी के खुदकुशी से हैरान हैं। फिलहाल मौके से न तो सुसाइड मिला है और न ही आत्महत्या की वजह पता चली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

बता दें, यह मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम करमंदी का है। कविता के पिता सालिक राम खेती-किसानी का काम करते हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। उनकी सबसे छोटी बेटी कविता बीएससी की पढ़ाई कर घर का कामकाज देख रही थी। कविता की शादी तय हो चुकी थी। 28 अप्रैल को उसकी सगाई होनी थी और 9 मई को शादी की तारीख तय थी।

वहीं, रविवार की दोपहर का समय था। सालिक राम अपनी पत्नी के साथ घर की सफाई और सगाई की तैयारियों में जुटे थे। कविता भी रोज की तरह घर का कामकाज कर रही थी। इसी बीच वह बाथरूम गई। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली, तो उसकी मां को अनहोनी की आशंका हुई। मां ने बाथरूम की खिड़की से झांककर देखा, तो कविता चुनरी के सहारे पाइप के एंगल से फांसी पर झूलती मिली। यह नजारा देखकर मां की चीख निकल गई। 

दरअसल, परिवार के अन्य सदस्य दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और कविता को फंदे से नीचे उतार कर तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दौड़ कुजूर ने बताया कि जरा मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर मर्ग कायम कर परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। आगे की जांच जारी है। 

फिलहाल, प्रारंभिक पूछताछ में परिवार ने किसी घरेलू कलह या विवाद की जानकारी नहीं दी है। न ही किसी प्रकार के तनाव के संकेत अभी तक सामने आए हैं। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। कविता की असमय मौत से ग्राम करमंदी में गहरा शोक फैल गया है। गांव के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं।

और भी

CG Crime : कोचिंग सेंटर के संचालक ने किया सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट...हुआ गिरफ्तार...पढ़ें पूरी समाचार

Chhattisgarh News/राजनांदगांव। बसंतपुर पुलिस ने सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम लेखराम झूलेकर है। जो शहर में संचालित झूलेकर कोचिंग संस्था का संचालक है। 

फिलहाल, मामला 23 अप्रैल का है। झूलेकर कोचिंग के संचालक लेखराम झूलेकर द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक बातें प्रचारित करते हुए पोस्ट की। जिसकी लिखित शिकायत पुलिस से की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 197 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

वहीं, इसके बाद आरोपी लेखराम झूलेकर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

और भी

युडी मिंज का बयान देशवासियो की भावनाओं को आहत करने वाला, तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए : सालिक साय

जशपुरनगर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस के नेता हुए भूपेश बघेल के मुख्यमंत्रीत्व काल में संसदीय सचिव रहे युडी मिंज के बयान को देशद्रोह और देशवासियों की भावनाओ को आहत करने वाला बताते हुए जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय ने कड़े  शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए हमले में देश ने 26 लोगो को खोया है। पाकिस्तान और आतंकवादियों के इस कायराना करतूत से लोगो में दुख के साथ गुस्से का उबाल भी है। उन्होंने कहा कि यह हमला अन्य आतंकी हमलों से इस मायने में अलग है कि आतंकियों ने धर्म के आधार पर देश को तोड़ने का प्रयास कर हमारी कौमी एकता और अखंडता को चुनौती देने का प्रयास किया। देश के यसस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद मोदी ने आतंकियों से कल्पना से परे सजा देने का संकल्प लिया है। संकट की इस घड़ी में सारा देश एकजुट होकर सरकार के साथ खड़ा है। ऐसे पूर्व संसदीय सचिव युडी मिंज का बयान उनको कुंठित मानसिकता को दर्शाता है। जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा की भारत की सेना के साथ देश के एक अरब से अधिक जनता की दुवाओ की ताकत है। हमारी सेना एक साथ पाकिस्तान और चीन से निबटने का माद्दा रखती है। सेना ने पहले भी पूरे विश्व के सामने अपने शौर्य और साहस से विश्व का नक्शा बदला है। और अगर जरूरत पड़ी तो आगे भी ऐसा करके दिखाएगी। लेकिन हमारी सेना की इस ताकत को युडी मिंज जैसे लोग शायद नहीं जानते या जानते हुए भी निम्न स्तर की राजनीति करने पर उतारू है।

और भी

सूरजमुखी  की  खेती को  लेकर छत्तीसगढ़ को  केन्द्र  सरकार  से मिली सराहना,कहा छत्तीसगढ़  में  खेती का  स्वर्णिम अध्याय शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़   के   सक्ती और  कोडागांव   सहित  दूसरे  जिलों  में सूरजमुखी  की  खेती की  केंद्र  सरकार ने  सराहना  की  है। केंद्रीय  कृषि  मंत्रालय  ने अपने  सोशल  मीडिया  हैंडल  एक्स पर  कहा  है  कि  छत्तीसगढ़  में सूरजमुखी की  खेती  एक  नये  स्वर्णिम  अध्याय  की  शुरुआत  है।  
  प्रधानमंत्री श्री  नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने से प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के घुइचुनवा गांव के रामायण मान्यवर जैसे किसान सूरजमुखी जैसी वैकल्पिक फसलें अपना रहे हैं।

छत्तीसगढ़  सरकार के प्रयासों  के तहत पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर ये किसान अपनी आय बढ़ा रहे हैं, पानी पर निर्भरता कम कर रहे हैं और फसल उत्पादकता बढ़ा रहे हैं। सूरजमुखी की खेती करके, जो रबी, खरीफ और गर्मियों के मौसम में फलती-फूलती है, किसान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के राष्ट्रीय लक्ष्यों में योगदान करते हुए अधिकतम लाभ कमा रहे हैं।

कृषि में विविधता लाने और स्वदेशी तरीकों को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान से किसानों को टिकाऊ, उच्च उपज वाली खेती की ओर बढ़ने में मदद मिल रही है, जिससे भारत का कृषि क्षेत्र मजबूत और अधिक आत्मनिर्भर बन रहा है।

इसी तरह छत्तीसगढ़ के  कोडागांव जिले में सूरजमुखी की किस्म KBSH-78 की पहली सफल खेती का जश्न मनाया जा  रहा है। इसके खिले हुए फूल किसानों के लिए नए अवसरों और राज्य में कृषि के भविष्य का संकेत देते हैं।

और भी

अघरिया समाज सेवा समिति के वार्षिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री हुए शामिल..... कहा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक 

 

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि अघरिया समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली है, जिसकी जड़ें भारतीय सभ्यता की गहराइयों से जुड़ी हैं। उन्होंने आह्वान किया कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अघरिया समाज अपनी पूरी क्षमता के साथ योगदान दे।

मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के भाठागांव में आयोजित अघरिया समाज सेवा समिति के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर अघरिया समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अघरिया समाज के अपने मितान, स्वर्गीय श्री विष्णु पटेल का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि अघरिया समाज से उनका व्यक्तिगत जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि अपने सामाजिक जीवन के लंबे अनुभव में उन्होंने अघरिया समाज के परिश्रम, समर्पण और प्रतिबद्धता को निकटता से देखा और समझा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेहनतकश अघरिया समाज ने अपने मूल व्यवसाय कृषि के साथ-साथ अन्य अनेक क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। कृषि क्षेत्र में उनके योगदान से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। आज प्रगतिशील अघरिया समाज राष्ट्र के विकास में विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की तरक्की के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए बीते 15 महीनों में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी जी की अधिकांश गारंटियों को पूरा करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए नक्सलवाद का समूल उन्मूलन आवश्यक है। डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद के उन्मूलन के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश की औद्योगिक नीति के अंतर्गत अब तक साढ़े चार लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए पशुपालन, दुग्ध उत्पादन जैसे क्षेत्रों में विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य कृषि को लाभकारी व्यवसाय में बदलना है। उन्होंने रामलला दर्शन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना तथा बस्तर एवं सरगुजा अंचल के लिए विशेष केंद्रित योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। गुड गवर्नेंस के लिए एक पृथक विभाग बनाया गया है और ई-ऑफिस व्यवस्था लागू कर कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है और सभी प्रदेशवासी अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें।

वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि अघरिया समाज की मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता किसी परिचय की मोहताज नहीं है। संगठित समाज राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि अघरिया समाज ने कृषि के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाई है। श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य तय किया गया है, जिसे प्राप्त करने के लिए युवाओं को क्षमता निर्माण पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य तय कर सतत परिश्रम करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि जितनी अधिक हमारी रिस्क-टेकिंग एबिलिटी होगी, हम समय की चुनौतियों का उतनी ही बेहतर ढंग से सामना कर सकेंगे। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बेटियों की शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि बेटियों को पढ़ाना आने वाली पूरी पीढ़ी का भविष्य संवारने का कार्य है।

कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री मोतीलाल साहू, श्री पुरंदर मिश्रा,  श्री सुनील सोनी तथा अघरिया समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर श्री रंजन पटेल, डॉ. देवेंद्र नायक सहित समाज के प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में अघरिया समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और भी