ताजा खबरें


बड़ी खबर

सुशासन लाने हम कर रहे भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद,,,,सभी पंचायतों में एक साल के भीतर मिलेगी बैंकिंग सुविधा: मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के सभी 11 हजार से अधिक पंचायतों में एक साल के भीतर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नए-नए रिफॉर्म लाकर भ्रष्टाचार के रास्ते बंद कर रही है। भ्रष्टाचार को रोकने भूमि रजिस्ट्री के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए गए हैं। वे आज सुशासन तिहार के अंतर्गत सूरजपुर जिले के ग्राम पटना में आयोजित समाधान शिविर को सम्बोधित कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर गुमेटी घाट को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने 81.90 करोड़ तथा सरना-देवगुड़ी के विकास के लिए 45.42 लाख रूपए की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न सड़कों, पुल-पुलियों के लिए 48 करोड़ 26 लाख रूपए की मंजूरी दी।  

  मुख्यमंत्री श्री साय ने समाधान शिविर में कहा कि भूमि रजिस्ट्री के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए गए हैं। अब भूमि के ऑनलाइन रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण भी उसी दिन हो जा रहा है। पहले भूमि के रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए महीनों चक्कर काटना पड़ता था। अब रिफॉर्म के बाद एक ओर जहां भूमि की रजिस्ट्री में होने वाली धोखाधड़ी रूकेगी, वहीं लोगों को सुविधा भी मिलेगी। इसी प्रकार पारिवारिक दान और हक त्याग के मामलों को भी आसान किया गया है। अब 500 रूपए के शुल्क के साथ परिवार के सदस्यों को भूमि एवं संपत्ति दी जा सकती है। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंचायतों में बैंकिग सुविधा उपलब्ध कराने पहले चरण में राज्य में 24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायत दिवस के दिन से 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजीटल सेवा केन्द्र (कॉमन सर्विस सेंटर) शुरू किए गए हैं। जिसके माध्यम से ग्रामीणों को राशि के लेन-देन तथा विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दूसरे चरण में 6 माह के भीतर 5 हजार ग्राम पंचायतों में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आवासहीन लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने के लिए आवास प्लस-प्लस के लिए सर्वे किया जा रहा है। सभी आवासहीन इस सर्वे करा लें, जिससे कि उन्हें आवास मिल सके। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का तत्परतापूर्वक निराकरण के लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा की। उन्होंने शिविर में चार हितग्राहियों को मछली जाल, 5 हितग्राहियों को राशन कार्ड, चार हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी। इसी प्रकार उन्होंने चार हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति और दो-दो हितग्राहियों को पशु शेड और बकरी शेड की स्वीकृति आदेश प्रदान किया। 

कार्यक्रम को खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और 15 ग्राम पंचायतों से आए बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

और भी

युक्तियुक्तकरण की विसंगति को लेकर डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी जी से मिला टीचर्स एसोसिएशन

जशपुर : छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सचिव स्कूल शिक्षा विभाग व डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी, सहायक संचालक आशुतोष चावरे, सहायक संचालक अशोक नारायण बंजारा को ज्ञापन सौंपकर क्रमोन्नत वेतनमान देने का जनरल आदेश जारी करने एवं युक्तियुक्तकरण नियम में संशोधन करने की मांग की है। रायपुर संभाग में मिडिल प्रधान पाठक व व्याख्याता के रिक्त पदों पर पदोन्नति करने की चर्चा की गई। डीपीआई ऋतुराज रघुवंशी जी का अभिनंदन भी किया गया, चर्चा में उन्होंने सभी मांग पर सूक्ष्मतापूर्वक अवलोकन पश्चात विभागीय निर्णय लिए जाने की बात कही।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय डबल बैंच के प्रकरण क्रमांक WA No. 261 of 2023 निर्णय तथा सामान्य प्रशासन विभाग छ ग शासन के आदेश क्रमांक एफ 10–1/2006/1–3 दिनांक 24 /4/2006 के आदेश व सामान्य प्रशासन विभाग छ ग शासन के आदेश क्रमांक एफ 10–1/2006/1–3 दिनांक 10/03/2017 के आदेश था छत्तीसगढ़ शासन वित्त एवं योजना विभाग के आदेश क्रमांक 233/वित्त/ नियम/चार/09 दिनांक 10 अगस्त 2009 के आदेश को संलग्न कर ज्ञापन सौंपा है जिसमें मांग किया गया है कि सोना साहू के पक्ष में हुए उच्च न्यायालय के डबल बैंच के प्रकरण क्रमांक WA No. 261 of 2023 के तहत क्रमोन्नत वेतनमान दिए जाने का निर्णय किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिनांक 24 /4/2006 व दिनांक 10/03/2017 को क्रमोन्नत वेतनमान के लिए 10 वर्ष में प्रथम व 20 वर्ष में द्वितीय क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ प्रदान करने का जारी आदेश के तहत प्रदेश में कार्यरत सभी एल बी संवर्ग के लिए आदेश जारी किया जावे।

छत्तीसगढ़ शासन वित्त एवं योजना विभाग द्वारा 10 अगस्त 2009 के आदेश जिसमे एक विभाग से दूसरे विभाग में समान वेतनमान अथवा भिन्न वेतनमान के पद पर संविलियन होने पर पहले विभाग की सेवा अवधि समयमान वेतन के लाभ हेतु गणना में शामिल करने का प्रावधान किया गया है, अतः छत्तीसगढ़ शासन वित्त एवं योजना विभाग द्वारा 10 अगस्त 2009 के आदेश का लाभ एल बी संवर्ग के समस्त शिक्षकों को दिए जाने का जनरल आदेश जारी किया जावे।

पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए ग्रेच्युटी, अवकाश नगदीकरण, न्यूनतम पेंशन एवं पूर्ण पेंशन के लिए प्रथम नियुक्ति तिथि से लाभ प्रदान किया जावे। 

*युक्तियुक्तकरण नियम मे संशोधन का ज्ञापन -* 

छ.ग.शासन, स्कूल शिक्षा विभाग का क्र.एफ.2-24/2024 /20-तीन नवा रायपुर दिनांक 02/08/2024 एवं 28 अप्रैल 2025 के आदेश के तहत स्कूल शिक्षा विभाग में वर्तमान में प्रक्रियाधीन युक्तियुक्तकरण के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी संदर्भित निर्देश शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रहित, शिक्षक व पालक हितों के प्रतिकूल है, अतः स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 2 अगस्त 2024 को जारी युक्तियुक्तकरण नियम मे संशोधन करने हेतु निम्नलिखित सुझाव तथा मांग पत्र सादर प्रस्तुत है -

1. प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक, प्रधानपाठक (प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक) के पदों पर पहले पदोन्नति किया जावे।

2. 2008 के सेटअप जिसमें न्यूनतम छात्र संख्या पर एक प्रधान पाठक एवं चार शिक्षक पदस्थ करने का नियम बनाया गया था, और इसी के आधार पर भर्ती व पदोन्नति विभाग द्वारा की गई है, एक पद घटाने से एक शिक्षक तो स्वमेव अतिशेष हो जाएंगे यह नियम व्यवहारिक नही है,तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उलंघन है, अतः 2 अगस्त 2024 के युक्तियुक्तकरण नियम में न्यूनतम विद्यार्थी संख्या पर भी एक प्रधान पाठक एवं चार शिक्षक का सेटअप स्वीकृत किया जावे।

3. 2008 के सेटअप में प्राथमिक शाला में न्यूनतम छात्र संख्या पर एक प्रधान पाठक व दो सहायक शिक्षक का पद स्वीकृत किया गया था, वर्तमान में एक पद कम कर दिया गया है यह व्यवहारिक नही है, तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उलंघन है, अतः 2 अगस्त 2024 के युक्तियुक्तकरण नियम में न्यूनतम विद्यार्थी संख्या पर एक प्रधान पाठक एवं दो सहायक शिक्षक का सेटअप स्वीकृत किया जावे।

4. प्रधान पाठक का पद समाप्त करने वाला इस युक्तियुक्तकरण नियम से सहायक शिक्षक व शिक्षक की पदोन्नति 50% तक कम होगी, इससे शिक्षकों के पदोन्नति के अवसर कम होंगे जो पूर्णतः अनुचित है। 

5. प्रत्येक प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला का स्वतंत्र अस्तित्व हो जिसके नियंत्रण व शिक्षण व्यवस्था के लिए स्वतंत्र प्रधान पाठक जरूरी है, इससे सहायक शिक्षक व शिक्षकों को पदोन्नति भी मिलेगी।

6. बालवाड़ी संचालित स्कूलों में बालवाड़ी 1 व प्राथमिक 5 कुल 6 कक्षा के संचालन हेतु न्यूनतम संख्या में भी 1 अतिरिक्त सहायक शिक्षक दिया जावे। 

7. युक्तियुक्तकरण नियम 2 अगस्त 2024 के क्रियान्वयन हेतु 28 अप्रैल 2025 को जारी आदेश से शाला में पदों की संख्या कम किया गया है इससे नई भर्ती नही होने से प्रशिक्षित बेरोजगारों के साथ भी अन्याय होगा।

8. स्वामी आत्मानंद शालाओ में प्रतिनियुक्ति के शिक्षकों व शालाओ पर नियम की प्रभावशीलता पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है।

9. युक्तियुक्तकारण से उच्चतर विद्यालय में काम का बोझ बढ़ जाएगा जिससे राष्ट्रीय शिक्षा नीति का पालन सही तरीके से नही हो पायेगा। इस पूरी प्रकिया में समय / शासकीय सम्पत्तियो (रिक्त भवन जो खंडहर हो सकता है) एवं छात्रों के भविष्य पर कुठाराघात होगा।

10. एक ही परिसर में उच्चत्तर शाला में निचले शाला को मर्ज करना स्वतंत्र शाला के नियंत्रण व शिक्षण व्यवस्था पर विपरीत असर डालेगा।

11. प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला में न्यूनतम शिक्षक संख्या घटाया गया है इससे इन शालाओ के शिक्षण स्तर में गिरावट आएगा।

12. बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में संचालित पोटा कैबिन में विभागीय सेट-अप स्वीकृत किया जावे।

13. जिस शाला में अतिथि शिक्षक कार्यरत है उन्हें पहले अतिशेष माना जावे

14. शाला मर्ज करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र के लिए निर्धारित विद्यार्थी संख्या का मापदंड विसंगतिपूर्ण है

15. स्कूल शिक्षा विभाग भविष्य में भी शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मामलों में एकतरफा आदेश निर्देश जारी करने से पहले कर्मचारी संगठनों से चर्चा कर सर्वसम्मत व प्रभावी कदम उठाए।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारिक, महासमुंद जिला अध्यक्ष नारायण चौधरी, धमतरी जिला अध्यक्ष डॉ भूषण चंद्राकर,  नवीन चौधरी, गेवाराम नेताम, नंद कुमार साहू, खिलावन वर्मा, पवन साहू, दिनेश साहू, कंवल राम साहू, खिलेश्वर कश्यप, लोमश साहू शामिल थे।

और भी

शालाओ में शिक्षक संख्या घटाने से निजी स्कूल को मिलेगा लाभ.....2008 के सेटअप का हो पालन,बढ़ेगी गुणवत्ता  : एसोसिएशन

जशपुर/कुनकुरी : छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है कि युक्तियुक्तकरण की दोषपूर्ण नीति से शिक्षा विभाग में शिक्षा की गुणवत्ता गिरेगी, अतिशेष शिक्षकों के समायोजन की सोच शिक्षा विभाग की सही है लेकिन शिक्षा विभाग इस बात का जवाब दें कि शाला के सेटअप हेतु निर्धारित पद के अतिरिक्त पोस्टिंग करने वाले अधिकारी कौन है,? अधिकारियों ने गलती क्यों किया,? क्या ऐसे अधिकारियों को चिन्हांकित कर कार्यवाही किया जाएगा,? जिन्होंने शाला विशेष में पद रिक्त नहीं होने के बाद भी पदोन्नति या ट्रांसफर में ज्यादा संख्या में शिक्षकों को पदस्थ किया।

किसी भी शाला में सेवारत शिक्षकों का कोई दोष नहीं है क्योंकि उनकी पदस्थापना शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा ही किया गया है सेटअप के विपरीत युक्तियुक्तकरण का नियम शिक्षकों को स्वीकार नहीं है, सेटअप शिक्षा विभाग के शालाओं में पद का मूल आधार है अतः 2008 को जारी सेटअप का समुचित क्रियान्वयन हो, युक्तियुक्तकरण के दोषपूर्ण व विसंगतिपूर्ण बिंदुओं को शिक्षा विभाग अलग करें, इसके बाद शिक्षकों की व्यवस्थापन के विषय में सोंचे,,और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आखिर किन अधिकारियों के द्वारा अतिरिक्त संख्या में शिक्षकों की पद स्थापना शालाओं में की गई ऐसे अधिकारियों की जिम्मेदारी तय किया जावे।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, शैलेन्द्र यदु, कोमल वैष्णव, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र परिक ने मुख्यमंत्री जी से अपील किया है कि दोषपूर्ण युक्तियुकरण नीति पर पुनर्विचार करें, दोषपूर्ण व अव्यवहारिक युक्तियुक्तकरण नीति का पूरे प्रदेश के शिक्षक विरोध कर रहे है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने  मांग किया है कि अतिशेष के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही किया जावे और सेटअप का शालाओ में पालन किया जावे, शालाओ में शिक्षकों के पद कम करने से निजी शालाओ को लाभ होगा, शालाओ के सेटअप में पदस्थ शिक्षकों का किसी भी प्रकार से दोष नहीं है।

नीति में सबसे बड़ी विसंगति तो यही है कि प्रत्येक शाला में एक-एक पद न्यूनतम छात्र संख्या पर कम किया गया है साथ ही एक ही परिसर के शालाओं को सम्बद्ध करने कहा गया है, इससे शाला का प्रबंध कमजोर होगा और इस नियम के तहत सम्बद्ध शालाओ के प्रधान पाठक पद को खत्म किया जा रहा है, इससे शिक्षकों की पदोन्नति नही होगी।

युक्तियुक्तकरण पर आवश्यक तथ्य –

1. प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक, प्रधानपाठक (प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक) के पदों पर पहले पदोन्नति किया जावे।

2. 2008 के सेटअप में मिडिल स्कूल में न्यूनतम छात्र संख्या पर एक प्रधान पाठक एवं चार शिक्षक पदस्थ करने का नियम बनाया गया था, और इसी के आधार पर भर्ती व पदोन्नति विभाग द्वारा की गई है, एक पद घटाने से एक शिक्षक तो स्वमेव अतिशेष हो जाएंगे यह नियम व्यवहारिक नही है,तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उलंघन है, अतः 2 अगस्त 2024 के युक्तियुक्तकरण नियम में न्यूनतम विद्यार्थी संख्या पर भी एक प्रधान पाठक एवं चार शिक्षक का सेटअप स्वीकृत किया जावे।

3. 2008 के सेटअप में प्राथमिक शाला में न्यूनतम छात्र संख्या पर एक प्रधान पाठक व दो सहायक शिक्षक का पद स्वीकृत किया गया था, वर्तमान में एक पद कम कर दिया गया है यह व्यवहारिक नही है, तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उलंघन है, अतः 2 अगस्त 2024 के युक्तियुक्तकरण नियम में न्यूनतम विद्यार्थी संख्या पर एक प्रधान पाठक एवं दो सहायक शिक्षक का सेटअप स्वीकृत किया जावे।

4. प्रधान पाठक का पद समाप्त करने वाला इस युक्तियुक्तकरण नियम से सहायक शिक्षक व शिक्षक की पदोन्नति 50% तक कम होगी, इससे शिक्षकों के पदोन्नति के अवसर कम होंगे जो पूर्णतः अनुचित है। 

5. प्रत्येक प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला का स्वतंत्र अस्तित्व हो जिसके नियंत्रण व शिक्षण व्यवस्था के लिए स्वतंत्र प्रधान पाठक जरूरी है, इससे सहायक शिक्षक व शिक्षकों को पदोन्नति भी मिलेगी।

6. बालवाड़ी संचालित स्कूलों में बालवाड़ी 1 व प्राथमिक 5 कुल 6 कक्षा के संचालन हेतु न्यूनतम संख्या में भी 1 अतिरिक्त सहायक शिक्षक दिया जावे। 

7. युक्तियुक्तकरण नियम 2 अगस्त 2024, जिसके क्रियान्वयन हेतु 28 अप्रैल 2025 को जारी आदेश से शाला में पदों की संख्या कम किया गया है इससे नई भर्ती नही होने से प्रशिक्षित बेरोजगारों के साथ भी अन्याय होगा।

8. स्वामी आत्मानंद शालाओ में प्रतिनियुक्ति के शिक्षकों व शालाओ पर नियम की प्रभावशीलता पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है।

9. युक्तियुक्तकारण से उच्चतर विद्यालय में काम का बोझ बढ़ जाएगा जिससे राष्ट्रीय शिक्षा नीति का पालन सही तरीके से नही हो पायेगा। इस पूरी प्रकिया में समय / शासकीय सम्पत्तियो (रिक्त भवन जो खंडहर हो सकता है) एवं छात्रों के भविष्य पर कुठाराघात होगा।

10. एक ही परिसर में उच्चत्तर शाला में निचले शाला को मर्ज करना स्वतंत्र शाला के नियंत्रण व शिक्षण व्यवस्था पर विपरीत असर डालेगा।

11. प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला में न्यूनतम शिक्षक संख्या घटाया गया है इससे इन शालाओ के शिक्षण स्तर में गिरावट आएगा।

12. बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में संचालित पोटा कैबिन में विभागीय सेट-अप स्वीकृत किया जावे।

13. जिस शाला में अतिथि शिक्षक कार्यरत है उन्हें अतिशेष से मुक्त रखा जाना आपत्तिजनक है।

14. स्कूल शिक्षा विभाग भविष्य में भी शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मामलों में  एकतरफा आदेश निर्देश जारी करने से पहले कर्मचारी संगठनों से चर्चा कर सर्वसम्मत व प्रभावी कदम उठाए।

और भी

संयुक्त समीक्षा बैठक पर मुख्यमंत्री के तेवर सख्त,नौकरशाही में हड़कंप,जनहित के किसी भी कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सूरजपुर जिले के जिला पंचायत सभागार में सूरजपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री ने बैठक में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शिकायतों के अनुसार जिन हैंडपंपों में मरम्मत की आवश्यकता है, उन्हें 10 दिवस के भीतर दुरुस्त कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि हैंडपंपों में राइजिंग पाइप का विस्तार कर जल्द मरम्मत की व्यवस्था की जाए, जिससे ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों राजस्व प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करने के साथ ही  स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेखों का वितरण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और नक्शा बंटांकन जैसे मामलों का शीघ्र निराकरण करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की प्राथमिकता वाली योजना है। इसकी प्रगति पर विशेष ध्यान रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए। इस योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि कोई हितग्राही प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करता है तो उसके द्वारा मकान बनाने के लिए परिवहन की जा रही रेत के वाहन को खनिज विभाग द्वारा नहीं रोका जाना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के मामले में किसी भी तरह की कोई भी गड़बड़ी पर संबंधितों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि जो आवास मित्र अपने कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आगामी में प्रधानमंत्री आवासों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है, ऐसे में अधिक से अधिक प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों की आवश्यकता होगी। इसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत राजमिस्त्रियों को भवन निर्माण की सेट्रिंग और मेशन का प्रशिक्षण सुनिश्चित दिया जाए, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें और निर्माण कार्य भी तीव्र गति से पूरे होंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता में गांव, गरीब और किसान हैं, जिनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। 

बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, जिला पंचायत सूरजपुर की अध्यक्ष श्रीमती इंदुमणी पैकरा, विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस.,  जिले के प्रभारी सचिव श्री भुवनेश यादव, सरगुजा संभाग के आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर सूरजपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

और भी

भारत सरकार से बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को मिली मंजूरी: प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रति मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया आभार प्रकट

रायपुर : भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन (140 किमी) परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर 3513.11 करोड़ रुपए की लागत आएगी, जिसका वहन केन्द्रीय बजट से किया जाएगा। यह निर्णय बस्तर अंचल के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट किया है, जिन्होंने बस्तर के दूरस्थ और जनजातीय जिलों को रेल नेटवर्क से जोड़ने के इस बहुप्रतीक्षित सपने को साकार करने की दिशा में कदम उठाया है।

बस्तर का कायाकल्प करेगा यह प्रोजेक्ट

रावघाट-जगदलपुर रेललाइन से न केवल कोंडागांव और नारायणपुर जैसे पिछड़े जिलों को पहली बार रेल मानचित्र पर स्थान मिलेगा, बल्कि इससे आदिवासी अंचलों में यात्रा, पर्यटन और व्यापार की सम्भावनाएं भी बढ़ेंगी। यह रेल मार्ग बस्तर की सुंदर वादियों, ऐतिहासिक स्थलों और जनजातीय संस्कृति तक पर्यटकों की सीधी पहुँच को संभव बनाएगा, जिससे स्थानीय रोजगार और पर्यटन उद्योग को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।

अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति

रेल कनेक्टिविटी से खनिज संसाधनों के परिवहन, स्थानीय उत्पादों की पहुँच, और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में व्यापक सुधार होगा। यह क्षेत्रीय उद्योगों और किसानों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने में मदद करेगा।

भू-अधिग्रहण का कार्य पूर्णता की ओर – कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ

प्रस्तावित रेललाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूर्णता की ओर है, जिससे परियोजना के क्रियान्वयन में कोई बाधा नहीं रहेगी। इससे यह सुनिश्चित होता है कि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होकर तय समय सीमा में पूर्ण किया जा सकेगा। 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में बस्तर के विकास का जो सपना वर्षों से संजोया गया था, वह अब रावघाट जगदलपुर रेल लाइन परियोजना से साकार होता दिख रहा है।रावघाट-जगदलपुर रेललाइन को मिली स्वीकृति बस्तर की जनता के साथ सरकार की भावनात्मक प्रतिबद्धता और विकास के वादे की पूर्ति का प्रतीक है। यह रेलमार्ग बस्तर के लिए केवल एक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क नहीं, बल्कि एक नई जीवनरेखा है, जो लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और पर्यटन के बेहतर अवसरों से जोड़ेगा। इससे कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर जैसे वे जिले जो तुलनात्मक रूप से आज भी विकास की मुख्य धारा से दूर हैं, अब राष्ट्रीय विकास की धारा से सीधे जुड़ेंगे। 

इस रेल परियोजना की नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। विकास जब गांव-गांव तक पहुँचेगा, जब युवाओं को रोजगार मिलेगा, और जब जनजातीय समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सुविधाएं सुलभ होंगी—तो हिंसा और भय की जगह उम्मीद और विश्वास का संचार होगा। बस्तर की धरती वर्षों से प्रतीक्षा कर रही थी कि कोई उसे सुने, समझे और उसकी पीड़ा को दूर करे। आज जब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री स्वयं बस्तर की चिंता कर रहे हैं, तो यह सिर्फ एक परियोजना की शुरुआत नहीं, बल्कि एक नए युग का आरंभ है—जिसमें बस्तर का प्रत्येक गांव विकास की पटरी पर दौड़ेगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर अब परिवर्तन के ऐतिहासिक दौर से गुजर रहा है।रावघाट-जगदलपुर रेललाइन को स्वीकृति देकर केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि विकास अब सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बस्तर के वनांचल, घाटियों और जनजातीय अंचलों तक उसकी पहुँच सुनिश्चित की जाएगी। यह परियोजना बस्तरवासियों की वर्षों पुरानी अपेक्षा को साकार करने का निर्णायक कदम है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से मार्च 2026 तक नक्सलवाद का समूल उन्मूलन करने का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह स्वयं बस्तर के दौरे पर आकर ‘बस्तर पण्डुम’ जैसे आयोजनों में भाग लेकर यह स्पष्ट कर चुके हैं कि बस्तर में नक्सल नहीं, अब केवल विकास का युग चलेगा। यह रेललाइन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शासन की निर्णायक और सकारात्मक उपस्थिति को और सशक्त बनाएगी।

रावघाट-जगदलपुर रेलमार्ग से न केवल कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर जैसे जनजातीय जिलों को रेल मानचित्र पर स्थान मिलेगा, बल्कि स्थानीय व्यापार, पर्यटन, खनिज संसाधनों का दोहन और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। यह परियोजना शांति, सुरक्षा और समावेशी विकास के त्रिपक्षीय मंत्र को जमीन पर साकार करेगी। बस्तर की धरती अब हिंसा और उपेक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि उम्मीद, अवसर और उन्नति की भूमि बनेगी। 

जब मुख्यमंत्री स्वयं चौपालों में बैठकर ग्रामीणों की बात सुन रहे हैं और प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री बस्तरवासियों के विकास की मूल भावना को समझते हुए कार्य कर रहे हैं—तब यह स्पष्ट है कि बस्तर अब किसी कोने में नहीं, बल्कि राष्ट्रीय विकास की केंद्रीय भूमिका में है। यह परियोजना न केवल बस्तर में रेल परियोजनाओं के विस्तार का प्रतीक है, बल्कि यह नए भारत में समावेशी विकास की मजबूत मिसाल भी है – जहाँ विकास अब सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि बस्तर जैसे दूरस्थ अंचल के जंगलों और पहाड़ों तक भी पहुँच रही है।

और भी

माथमौर में महुआ पेड़ की छांव तले लगी सीएम की चौपाल..... कहा जल्द ही मिलेगा नवविवाहिताओं को महतारी वंदन योजना का लाभ

 रायपुर : सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना के जब मुख्यमंत्री माथमौर गांव पहुंचे, तो गांव में उत्साह की लहर दौड़ गई। अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए ग्रामीणों ने आस-पास लगे फूलों से सुन्दर गुलदस्ता तैयार कर उनका आत्मीय स्वागत किया।  मुख्यमंत्री ने गांव के बीच स्थित महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और वहां मौजूद ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के लाभ की जानकारी लेते हुए कहा कि, नई बहुओं को भी जल्द महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा। वहीं ग्राम सरपंचों को पीएम आवास के लिए पात्र परिवारों की सूची बनाकर भेजने के लिए कहा। 

 मुख्यमंत्री ने चौपाल की शुरुआत भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों के साथ की। उन्होंने गांव के सरपंच को अपने पास बिठाया और पंचायत में विकास कार्यों एवं जनहित की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा समस्याओं की विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री के आगमान की खबर पाकर आसपास के कोलियारी और कुवांरपुर पंचायत के साथ निकट के कई ग्रामों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण माथमौर पहुंचे थे, जिन्होंने अपनी समस्याएं और मांगें मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सामने रखीं।

 चौपाल में मुख्यमंत्री श्री साय ने राशन दुकान संचालन, महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति पर ग्रामीणों से फीडबैक लिया। उन्होंने महिलाओं से पूछा कि, क्या उन्हें हर माह हजार रुपये की राशि समय पर मिल रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट किया कि जिन नवविवाहित महिलाओं की पात्रता बनती है, उन्हें भी जल्द महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा।  

कुवांरपुर में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र की होगी स्थापना

 जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी सच्चाई जानने के साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने माथमौर और उसके आसपास के गांवों के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कुवांरपुर में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की घोषणा की। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत फुलझर से चंदेला, तिलौली से दर्रीटोला, सनबोरा से पण्डो, कुवांरपुर से गाजर और पटपर टोला से चंदेला तक नई सड़कों के निर्माण की बात कही।

राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए लगेगा बंदोबस्त कैंप

 मुख्यमंत्री श्री साय ने कुवांरपुर में नायब तहसीलदार कार्यालय के लिए भवन निर्माण की स्वीकृति भी दी और राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए बंदोबस्त कैंप आयोजित करने एसडीएम को निर्देशित किया। माथमौर में सामुदायिक भवन की भी स्वीकृति दी गई है, जिससे ग्रामीणों को सामाजिक आयोजनों और बैठकों के लिए एक स्थायी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

जनकपुर में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का जल्द होगा निर्माण, मिल चुकी है स्वीकृति

 मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को यह भी जानकारी दी कि जनकपुर में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण स्वीकृत हो चुका है, जिससे इस आदिवासी अंचल के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुवांरपुर में पढ़कर बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य की करियर प्लानिंग पर बात करते हुए गांव में स्कूल की व्यवस्था की जानकारी ली। 

इस अवसर पर  मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस. सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

और भी

छिंदिया गांव में  सीएम आकस्मिक दौरा, सुशासन तिहार के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

रायपुर, : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कोरिया जिले के बैकुंठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत छिंदिया में सुशासन तिहार के अवसर पर आकस्मिक दौरा कर ग्रामीणों से आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर जब अचानक गांव के प्राथमिक शाला परिसर में उतरा तो यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में आश्चर्य और उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से स्थानीय फूलों और पत्तियों से बने गुलदस्तों से उनका आत्मीय स्वागत किया।
      मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यालय परिसर में स्थित कोसम पेड़ की छांव में चौपाल लगाई, जहां उन्होंने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ सभा की शुरुआत की और उपस्थित ग्रामीणों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। उन्होंने सुशासन तिहार के मूल उद्देश्य को रेखांकित करते हुए यह स्पष्ट किया कि यह त्योहार शासन को जनमानस के और अधिक निकट लाने का माध्यम है, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना जैसी प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और इन योजनाओं के प्रभाव को लेकर ग्रामीणों से फीडबैक भी प्राप्त किया।
      चौपाल में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न स्थानीय समस्याएं एवं आवश्यकताओं को साझा किया, जिन्हें गंभीरतापूर्वक सुनते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने अनेक घोषणाएं कीं। उन्होंने छिंदिया गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण की घोषणा की ताकि ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकें। साथ ही गांव में दो सीसी सड़कों के निर्माण, एक सामुदायिक भवन के निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 17 में पुलिया निर्माण की स्वीकृति भी तत्काल प्रदान की। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने यह विश्वास दिलाया कि सरकार प्रदेश के हर कोने में विकास और सेवा की भावना के साथ कार्य कर रही है और कोई भी गांव या व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे, इसके लिए वे स्वयं जमीनी स्तर पर उतरकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
   
 मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण अंचलों तक सुशासन की पहुंच सुनिश्चित करना है। गांवों के चौपालों में बैठकर समस्याओं को सुनना और मौके पर ही समाधान करना, यह हमारी सुशासन की सरकार का हिस्सा है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लें और स्वयं जागरूक होकर अन्य ग्रामीणों को भी प्रेरित करें।

मुख्यमंत्री श्री साय के इस अप्रत्याशित दौरे में अपने बीच पाकर काफी खुश थे। ग्रामीणों ने आत्मीय मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री श्री साय का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि यह पहली बार है जब राज्य का कोई मुख्यमंत्री सीधे उनके गांव पहुंचकर बिना औपचारिकता के खाट पर बैठकर उनकी बात सुनने आया है। इस पहल ने शासन और जनमानस के बीच की दूरी को कम किया है और लोगों के मन में सरकार के प्रति विश्वास को और सुदृढ़ किया है।

और भी

दुर्घटना ने श्याम से छीना पैरों का बल तो सीएम कैम्प कार्यालय बना सहारा,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को श्याम ने दिया धन्यवाद

जशपुर  : वाहन चालक का काम कर अपना जीवन यापन करने वाले श्याम यादव का जीवन बड़ा सुखमय था। मां पिता और पत्नी बच्चों से भरा पूरा हंसता खेलता परिवार जिसका अकेला पालनकर्ता श्याम हुआ करता था। पर 2022 में एक दिन दुर्भाग्य से एक गंभीर हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और उसके एक पैर और हांथ ने चलना बंद कर दिया। हादसा से उनका पूरा जीवन परिवर्तित हो गया। कभी चार पहिया वाहन का चालन कर जीवन यापन करने वाले श्याम का अपने पैरों पर चलना भी मुश्किल हो गया। 
       ऐसे में घर की समस्याओं में घिर कर वे बहुत परेशान थे। ऐसे में उन्होंने मदद के लिए सीएम कैम्प कार्यालय में सहायता के लिए आवेदन दिया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय ने विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर समाज कल्याण विभाग की दिव्यांगों को सहायक उपकरण प्रदान कराने की योजना के तहत श्याम को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। जिस पर श्याम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि जब मेरे पैरों में बल नहीं था सीएम कैम्प कार्यालय ने मुझे नए सिरे से जीवन प्रारम्भ करने के हौसले के साथ मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं सीएम कैम्प कार्यालय को धन्यवाद देता हूँ।
       मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का सीएम कैंप कार्यालय बगिया मानवीय संवेदनाओं का केंद्र बन गया हैं। कार्यालय में जनसमस्या का निवारण  तत्परता से किया जा रहा है। उम्मीद और आश लेकर पहुंचने वाले लोग यहां से एक मुस्कुराहट के साथ वापस जाते हैं।

और भी

यशस्वी जशपुर ने बोर्ड परीक्षा में जशपुर का बढ़ाया यश,10वीं उत्तीर्ण परसेंटेज में जशपुर जिला लगातार दूसरी बार रहा प्रदेश में अव्वल

जशपुर : शिक्षा सत्र 2024-25 के‌ लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के द्वारा जारी 12 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम के पासिंग परसेंटेज में जशपुर जिला 94.01 प्रतिशत के साथ पुरे प्रदेश के सभी ज़िलों में प्रथम स्थान पर रहा है। वहीं 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में 94.22 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान पर रहा है। 
          जिला कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जशपुर जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए संचालित यशस्वी जशपुर कार्य योजना वरदान‌ साबित हो रही है। लगातार दूसरे वर्ष जशपुर जिला 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान पर रहा है।
    इस उपलब्धि पर कलेक्टर रोहित व्यास और सीईओ अभिषेक कुमार ने सभी शिक्षकों को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों के साथ उनके पालको को भी शुभकामनाएं दी हैं। कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि यह उत्कृष्ट बोर्ड परीक्षा परिणाम शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है।
    यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार हर वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी सभी विद्यालयों में परीक्षा के ब्लूप्रिंट के आधार पर अभ्यास और मूल्यांकन ,  बोर्ड परीक्षा के दृष्टिकोण से प्री बोर्ड 1 और प्री बोर्ड 2 परीक्षा , मिशन 40 डेज की गतिविधियां कराई गई थी। जिससे इस वर्ष भी जिले का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। 
      जिले की उपलब्धि पर  सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी प्रशांत कुशवाहा, जिला शिक्षा अधिकारी पीके भटनागर  सहित यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता , सदस्य संजीव शर्मा , अवनीश पांडेय ने शुभकामनाएं दी है।

और भी

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल  जशपुर के छात्रों ने 10वीं और 12वीं में किया शानदार प्रदर्शन,अपने विद्यालयों का किया नाम रोशन

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल  जशपुर के छात्रों ने 10वीं और 12वीं में किया शानदार प्रदर्शन,अपने विद्यालयों का किया नाम रोशन

 जशपुर : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्रों ने वर्ष 2024-25 के बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं के हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों माध्यम के परिणामों में छात्रों ने उत्कृष्टता का परचम लहराया है।  

10वीं कक्षा के परिणामों की झलक


कुल 47 अंग्रेजी माध्यम और 22 हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।  
अनुष्का सिंह ने राज्य प्रावीण्य सूची में सातवीं रैंक हासिल की।
- 30 छात्रों ने **90% से अधिक** अंक प्राप्त किए।  
- 100 प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी में हुए उत्तीर्ण 

12वीं कक्षा के परिणामों की प्रमुख बातें

*विज्ञान संकाय (गणित/जीव विज्ञान)* 25 छात्र एवं वाणिज्य संकाय में  23 अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थी और 23 हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी

*रूपेश लायक (गणित संकाय) ने 95.20% अंक प्राप्त किए, लेकिन मेरिट लिस्ट में सिर्फ 2 अंकों से चूक गए*
- 16 छात्रों ने **90% से अधिक** स्कोर किया।  
- *100% छात्र** प्रथम श्रेणी में पास हुए।  
 *हिंदी माध्यम की राधिका भगत  10 वीं में 93.5% एवं खुशी परवीन 12वीं में 92% प्राप्त किए*

प्राचार्य  ने जताई खुशी
स्कूल के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, *यह परिणाम हमारे छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल है। रूपेश जैसे मेधावी छात्रों का मार्गदर्शन जारी रहेगा ताकि वे अगले चरणों में और ऊँचाइयाँ छू सकें।

समाज और अभिभावकों की प्रतिक्रिया
अभिभावकों ने स्कूल की शिक्षण पद्धति और शिक्षकों के योगदान को सराहा। एक अभिभावक ने कहा, *"90% से अधिक अंक पाने वाले 50 छात्रों का आँकड़ा हमारे लिए गर्व की बात है।"*
विद्यालय के सभी सफल छात्र छात्राओं को विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता महेश गुप्ता, जयेश टोपनो, सुखेश्वर भगत , भैरब भौमिक , सुरेश टांडी सहित समस्त शिक्षकों ने बधाई और शुभकामनाएँ दी है l

और भी

जशपुर पुलिस ने करोड़ों रुपए की ठगी का किया पर्दाफाश,.....जशपुर पुलिस खुद की ऑर्डर का लालच देकर पहुंची ठगों तक....बंटी और बबली के तर्ज पर, एक व्यापारी से राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन के नाम से स्वेटर सप्लाई  को लेकर किए थे करोड़ों रुपए की ठगी,

जशपुर :-  राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन नई दिल्ली की डायरेक्टर अनीता उपाध्याय व उनके साथी सौरभ सिंह, रत्नाकर उपाध्याय, व प्रांशु अग्रवाल के द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन के नाम से स्वेटर सप्लाई करने हेतु ,पत्थलगांव के एक व्यापारी से 5 करोड़ 70 लाख रु की ठगी की गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर दिल्ली रवाना की गई ओर दिल्ली से गिरप्तार किया गया

    रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में बी एन एस की धारा 316(2)(5),318(4),336(1)(3),338,340(2),341(1),346 व 61(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध जांच विवेचना में लिया गया।
         विवेचना के दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के द्वारा, एस डी ओ पी पत्थलगांव श्री धुर्वेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की पता साजी हेतु दिल्ली रवाना की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के द्वारा पुलिस टीम की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी।
                कैसे पहुंची पुलिस आरोपियों तक*:- पुलिस की टीम दिल्ली में  दो दिनों तक कैंप लगाकर, लगातार अभियुक्तों की पातासाजी कर रही थी,इस प्रकरण के चारों अभियुक्त इतने शातिर थे, कि वे आपस में वाईफाई के माध्यम से व्हाट्सएप्प कॉलिंग के द्वारा ही बात करते थे , व अपने मोबाइल फोन को  अधिकांशतः बंद रखते थे, जिससे  कि उन्हें ट्रेस करना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा था, इसी दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन  की ट्रस्टी अनीता उपाध्याय का एक मोबाइल नंबर कुछ देर के लिए चालू हालत में मिला, जिससे वह अपने कस्टमरों से बात रही थी,। पुलिस ने उसी नंबर से अनिता उपाध्याय से कस्टमर बन, खुद को मंत्रालय का अधिकारी बताकर,1000 करोड़ रूपए की ऑर्डर दिलवाने का लालच दिया गया, व मीटिंग हेतु होटल ताज चाणक्यपूरी दिल्ली में बुलाया, अनिता उपाध्याय इतनी शातिर थी, कि शुरू में मीटिंग के लिए तैयार नहीं हो रही थी,वह दो दिनों तक पुलिस को गुमराह करती रही,  पुलिस के द्वारा अनिता उपाध्याय से बार बार संपर्क कर उसे विश्वास में लिया गया,अंततः पुलिस की कोशिश रंग लाई और वह होटल ताज में मीटिंग हेतु राजी हो गई, होटल ताज में पुलिस का एक अधिकारी सादी वर्दी में , व एक स्थानीय मॉडल को हायर कर, तत्काल नया कोट पेंट खरीदकर पहनाया गया व उसे अपना असिस्टेंट बताकर अनीता उपाध्याय से मिलवाया गया। जिससे कि अनिता उपाध्याय को कोई शक न हो।
             पुलिस ने अत्यंत ही प्रोफेशनल तरीके से अनिता उपाध्याय से बातचीत कर उसे विश्वास में ले लिया कि वे मंत्रालय के अधिकारी है, व 1 हजार करोड़ रूपए का ऑर्डर दिलवा सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें,  उनके बॉस रत्नाकर उपाध्याय से उन्हें मिलवाना पड़ेगा,। जिस पर विश्वास में आ
 कर अनिता उपाध्याय ने मुख्य अभियुक्त रत्नाकर उपाध्याय को,  उसके एक अत्यंत गोपनीय मोबाइल  नंबर पर काल कर, मीटिंग के संबंध में बताया गया, इसी दौरान पुलिस की टेक्निकल टीम, जो कि अनिता उपाध्याय के मोबाइल नंबर पर लगातार नजर रख रही थी, के द्वारा दूसरे अभियुक्त रत्नाकर उपाध्याय को ट्रेस कर लिया गया व दिल्ली स्थिति जशपुर पुलिस की टीम उसकी धर पकड़ हेतु रवाना हुई, अभियुक्त रत्नाकर उपाध्याय इतना शातिर था, वह  टैक्सी बुक कर ,मोबाइल फोन को ऑन रखकर, लगातार अपना लोकेशन बदल रहा था, पुलिस की टीम जब पहले लोकेशन पर पहुंचती, उससे पहले वह दूसरे लोकेशन पर पहुंच जाता था, इस दौरान वह दिल्ली के कई जगहों पर लोकेशन बदलता रहा, पुलिस टीम लोकेशन ट्रेस कर लगातार पीछा करती रही, अंततः पुलिस सागरपुर (दिल्ली)  में मेडिकल स्टोर के पास अभियुक्त रत्नाकर उपाध्याय को पकड़ने में सफल हुई।  पुलिस के द्वारा जब अभियुक्त रत्नाकर उपाध्याय को अपना आइडेंटिटी कार्ड दिखाया गया, तब अभियुक्त रत्नाकर उपाध्याय  के द्वारा पुलिस की गिरफ्त से बचने हेतु, मेरा अपहरण किया जा रहा है कहते हुए, आस पास के लोगों को चिल्लाकर इकट्ठा किया गया था, जिस पर जशपुर पुलिस की टीम के द्वारा  तत्काल निकटतम दिल्ली पुलिस के थाने में सूचित किया गया,इस दौरान दिल्ली पुलिस के घटना स्थल में पहुंचते तक एस डी ओ पी पत्थलगांव श्री धुर्वेश कुमार जायसवाल के द्वारा अभियुक्त रत्नाकर उपाध्याय को अपने गिरफ्त में पकड़कर रखा गया था,  पुलिस की गिरफ्त से बचने हेतु मुख्य अभियुक्त रत्नाकर उपाध्याय व उसकी पत्नी के द्वारा एस डी ओ पी पत्थलगांव के ऊपर लगातार हाथ मुक्का से हमला किया जा रहा था। अभियुक्त अनिता उपाध्याय को भी होटल ताज से हिरासत में ले लिया गया तथा दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर वापस लाया गया है।
         मुख्य अभियुक्त रत्नाकर उपाध्याय के द्वारा कस्टमर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से धोखा धड़ी करने के लिए वर्ष 2023 में ही संस्था के डायरेक्टर व को फाउंडर पद से अपना इस्तीफा दे दिया गया था व अपनी जगह अभियुक्त अनिता उपाध्याय को संस्था का डायरेक्ट नियुक्त किया गया था,  परंतु आंतरिक रूप से संस्था का संचालन मुख्य अभियुक्त रत्नाकर उपाध्याय के द्वारा ही किया जाता था,जब धोखा धड़ी के संबंध में कस्टमर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के द्वारा अभियुक्त रत्नाकर उपाध्याय से संपर्क किया जाता था तो उसके द्वारा बताया जाता था कि, उसने संस्था के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है, मामले के संबंध में डायरेक्टर अनिता उपाध्याय से संपर्क करे, जब कस्टमरों के द्वारा अभियुक्त अनिता उपाध्याय से संपर्क किया जाता था, तो उसके द्वारा bataaya जाता था कि उक्त मामला पूर्व डायरेक्टर रत्नाकर उपाध्याय से संबंधित है, इसमें वह कुछ नहीं कर सकती है, इस प्रकार दोनो मिली भगत कर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को गुमराह करते हुए ठगी करते थे। मामले में संलिप्त दो अभियुक्त फरार है, जिसकी पुलिस के द्वारा पतासाजी की जा रही है, जिन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
             विवेचना दौरान पुलिस की पूछताछ में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार अभियुक्तों के द्वारा के  वर्ष 2021 में लखनऊ से राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन, का झुग्गी झोपड़ी एवं ग्रामीण स्तर पर गरीब  बच्चों को पढ़ने लिखाने  एवं स्कूल बैग ,ड्रेस स्वेटर जैसे अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य रजिस्टर कराया गया था, जिसकी डायरेक्ट अनिता उपाध्याय, रत्नाकर उपाध्याय व को फाउंडर, सौरभ सिंह बने, जिनका छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कुल 15 राज्यों में कार्यक्षेत्र था।
      इनके द्वारा लोकल एजेंटों के माध्यम से राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन में माल सप्लाई में अच्छे लाभ का लालच देकर, वेंडरों को झांसे में लेकर उनसे 25 लाख रुपए सिक्युरिटी मनी, डीडी के रूप में व 50हजार रुपए प्रोसेसिंग चार्ज व कार्य दिलाने के नाम पर 10- 10 लाख रुपए नगद अलग से लिए जाते थे।
             इसी दौरान इनके द्वारा लोकल एजेंट प्रांशु अग्रवाल के माध्यम से पत्थलगांव निवासी प्रार्थी अमित अग्रवाल से CSR फंड से प्राप्त राशि से माल सप्लाई में अच्छा फायदा का प्रॉब्लम देकर 25 लख रुपए सिक्योरिटी मनी ₹50000 प्रोसेसिंग चार्ज और विंडो से काम दिलाने के नाम पर 15 लख रुपए नगद लिया गया था और अमित अग्रवाल से 5 करोड़ 70  व टी बर्ड इंटर प्राईजेज बिलासपुर तथा पूर्णिमा ट्रेडिंग रायगढ़ से क्रमशः 5 करोड़ 70 लाख इस प्रकार कुल 17 लाख 10 करोड़ रूपए का माल सप्लाई कराकर छल पूर्वक चेक प्रदाय किया गया है।
       अभियुक्तों के द्वारा वेंडर्स को झांसे में लेने के लिए जो बुकलेट दिया जाता था, उसमें इनके द्वारा तीन वर्ष में 600करोड़ रुपए से अधिक का टर्न ओवर बताया जाता था। जबकि पुलिस की जांच में पता चला है कि संस्था को CSR मद से गरीब बच्चों को शिक्षा दिलाने हेतु आवश्यक सामग्री प्रदाय करने के नाम पर 02 वर्षों में कुल 140करोड़ रुपए ही प्राप्त, जबकि इस वर्ष डिमांड 130 करोड़ रुपए का था।
         पुलिस की जांच में पता चला है, कि अभियुक्तों के द्वारा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र , दिल्ली, व छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न व्यावसायिक संस्थाओं से 150 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की गई है। जिसमें अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में 12 से अधिक प्रकरण भी दर्ज हैं।
                     विवेचना दौरान पुलिस को पता चला है कि मुख्य अभियुक्त रत्नाकर उपाध्याय के पास  अवैध आर्थिक गतिविधियों से कमाए रुपयों से लखनऊ में 24 फ्लैट, दिल्ली में 2फ्लैट, जिनकी कीमत लगभग 40करोड़ रुपए है, साथ ही  दाई करोड़  रूपए के रेंज रोवर गाड़ी भी है।  पुलिस के द्वारा मामले के सभी अभियुक्तों की संपत्तियों के संबंध में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है, जिसके संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
            मामले की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में एस डी ओ पी पत्थलगांव श्री धुर्वेश कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक श्री विनीत कुमार पांडे, निरीक्षक अमित कुमार तिवारी, सहायक उप निरीक्षक श्री लखेश साहू, खिरोवती बेहरा, प्रधान आरक्षक अनंत मिराज, आरक्षक आशीषन टोप्पो, मारियानुस एक्का, महिला आरक्षक रिम्पा पैंकरा के महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

और भी

मध्यप्रदेश की सीमा से लगे माथमौर में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा,बैगा समुदाय की बिटिया ने किया टॉप, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

रायपुर : राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र और विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के बच्चों में अब शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। इसकी बानगी राज्य के अंतिम छोर पर बसे गांव में संचालित स्कूल से निकलकर सामने आई है। छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश की ओर सीमावर्ती गांव कुवांरपुर में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बैगा समुदाय से आने वाली बिटिया कंगना बैगा ने हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (10वीं) में 83.67 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है। बैगा बिटिया, उनके परिजन तो इस उपलब्धि पर खुश तो थे ही, स्कूल प्रशासन और गांव के लोग भी परिणाम जारी होने के बाद जश्न मना रहे हैं। इस बीच सुशासन तिहार-2025 की कड़ी में औचक निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एम.सी. बी.) जिले के भरतपुर विकासखण्ड अंतर्गत माथमौर गांव पहुंचे। ऐसे में जब कंगना और स्कूल के अन्य बच्चों को पता चला कि मुख्यमंत्री उनके गांव आएं हैं तो बच्चे अपनी सफलता की खुशी उनसे बांटने पहुंच गए। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी सभी बच्चों से आत्मीय और वात्सल्यपूर्ण मुलाकात करते हुए बच्चों से उनकी शिक्षा, भविष्य में करियर के लिए प्लानिंग, परिवार की स्थिति से एक अभिभावक की तरह बातें की। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर इन दिनों राज्य में सुशासन तिहार का आयोजन हो रहा है। इसके तीसरे चरण में समाधान शिविरों लगातार प्रदेशवासियों को उनकी समस्या, मांग और शिकायतों के समाधान के संबंध में जानकारी दी जा रही है। कई स्थानों पर मुख्यमंत्री श्री साय स्वयं पहुंच रहे हैं और लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं। इस कड़ी में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुदूर अंचलों में शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने आकस्मिक रूप से पहुंच रहे हैं। गुरुवार 8 मई को सीएम श्री साय माथमौर पहुंचे। मुख्यमंत्री के अपने गांव के पास आने की खबर लगने पर ग्रामीणों के साथ कई विद्यार्थी भी प्रदेश के मुखिया से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान सुदूर वनांचल माथमौर से लगे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुवांरपुर में पढ़कर बेहतर अंक लाने वाली और स्कूल में टॉप करने वाली 10वीं की छात्रा कंगना बैगा (83.67%), मीनाक्षी शुक्ला (82.83%) तथा 12वीं के विद्यार्थी विद्यासागर तिवारी, सचिन कुमार बांधे व कु. शशि सिंह को पेन देकर मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य में शिक्षा और उनकी करियर प्लानिंग पर बात की। 

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में लगातार शिक्षा की अलख जग रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ शिक्षा के प्रसार पर विशेष जोर दे रहे हैं। अब इसका सकारात्मक परिणाम सुदूर एवं वनांचल क्षेत्रों से टॉपर्स के रूप में सामने आ रहा है। बीते 7 मई को ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के परिणाम जारी किए। इस बार बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों से जारी कराए गए हैं।

और भी

जशपुर की निशा एक्का ने रचा इतिहास,,,,,,12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में हासिल किया पांचवां स्थान

जशपुर : डीपीएस  जशपुर की होनहार छात्रा निशा एक्का ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। निशा की इस उपलब्धि से न केवल उनके स्कूल, बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व की लहर दौड़ गई है। उन्होंने वाणिज्य संकाय में 96.8% अंक अर्जित कर यह मुकाम हासिल किया।

निशा एक्का के माता-पिता साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता रिटायर्ड सैनिक (फौजी)हैं और माता गृहिणी हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद निशा ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल के सहयोगी वातावरण को दिया।

 विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर ओम प्रकाश सिन्हा ने निशा की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह स्कूल के लिए गौरव का क्षण है। "निशा की मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ने उसे यह ऊँचाई दिलाई है। हम उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं,"।

   निशा का सपना है कि वह भविष्य में एक ऊंचे पद पर कार्य करते हुए  देश की प्रगति में योगदान दे। उसकी इस सफलता से प्रेरणा लेकर अब जिले के अन्य छात्र भी उच्च लक्ष्य की ओर अग्रसर होंगे।

निशा एक्का  की इस उल्लेखनीय सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सुदूर अंचल से भी प्रतिभाएं निकल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

और भी

10 वीं में छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नमन खुंटिया से मुख्यमंत्री ने मोबाइल से बात कर दी बधाई और शुभकामनाएं,

जशपुरनगर,:मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कक्षा 10 वीं में 99.17 प्रतिशत् के साथ  पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जशपुर के नमन खुंटिया से मोबाइल पर बात कर उन्हें बधाई  और शुभकामनाएं दी।
     मुख्यमंत्री ने नमन से पूछा कि क्या उसे उम्मीद थी कि वे टॉप पर आयेंगे और वे आगे क्या करना चाहते हैं। शुभम ने बताया कि वे इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। नमन ने बताया कि उनकी गणित विषय में रुचि है और वे आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका सपना जरूर पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने नमन की इस उपलब्धि के लिए उनके माता- पिता को भी बधाई दी। पत्थलगांव के रहने वाले नमन के पिता अर्जुन यादव  दुकान चलाते हैं। उनके पिता और माता श्रीमती हरावती यादव ने बेटे की इस उपलब्धि पर बहुत प्रसन्न है। 
    मुख्यमंत्री ने आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं का परिणाम जारी किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिजनों और गुरूजनों को भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

और भी

संकल्प का नमन खुटियाँ 99.17 प्रतिशत लाकर बना स्टेट टॉपर,दसवीं बोर्ड परीक्षा प्रदेश टॉप-10 में संकल्प से 12 विद्यार्थी,लगातार तीसरे बार कक्षा 10वीं में प्रदेश टॉपर जशपुर से

जशपुर : जिले के 14 विद्यार्थियों ने कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा और कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 01 विद्यार्थी ने प्रवीण्य सूची में स्थान बनाकर जिले को गौरवान्वित किया है। कलेक्टर रोहित व्यास ने और सीईओ अभिषेक कुमार ने सभी विद्यार्थियों और उनके पालको को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने  जिले के सभी शिक्षकों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों और विशेषकर संकल्प के सभी शिक्षकों को बधाई दी है।  
        प्रदेश में 10 वीं प्रावीण्य सूची मे स्थान बनाने वाले जिलों  में लगातार तीसरे वर्ष जशपुर जिला अव्वल रहा है । राज्य  की  प्रावीण्य सूची में सम्मिलित विद्यार्थियों मे 11 संकल्प जशपुर , 01 संकल्प पत्थलगांव, 01 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम जशपुर, 01 प्रयास आवासीय विद्यालय जशपुर से हैं। 
           कक्षा 10 वीं में 99.17 प्रतिशत् के साथ संकल्प जशपुर के नमन खुंटिया ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही इस वर्ष कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में इन विद्यार्थियों ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है - संकल्प जशपुर से 99.17 प्रतिशत के साथ नमन खुंटिया ने  प्रथम स्थान, टीपेश प्रसाद यादव 98.83 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान, युवराज पैंकरा 98.50 प्रतिशत के साथ पांचवा स्थान, 98.17 प्रतिशत के साथ पुर्णिमा पैंकरा सातवां स्थान, 98 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से अंकित कुमार यादव, हर्षिता सिंह, जितेंद्र बंजारे, पूजा चौहान ने आठवां स्थान,  97.83 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से करिना टोप्पो, रितु कुर्रे ने सातवां स्थान, 97.67 प्रतिशत के साथ माही डनसेना ने दसवां स्थान , संकल्प पत्थलगांव से संजना पैकरा ने 98% के साथ आठवां स्थान, सेजेस अंग्रेजी माध्यम जशपुर से 98.17 प्रतिशत के साथ अनुष्का सिंह ने सातवां स्थान, प्रयास आवासीय विद्यालय जशपुर से स्तुति पांडेय ने 98 प्रतिशत के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया हैं। 
         कक्षा 12 वीं में डीपीएस जशपुर  से  98.70 प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया हैं। पहाडी कोरवा समुदाय से आने वाले संकल्प जशपुर के छात्र अंबीराज पहाड़िया ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। 
     विद्यार्थियों की इस सफलता पर शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी प्रशांत कुशवाहा, जिला शिक्षा अधिकारी पी.के. भटनागर, संकल्प जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता, यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा, अवनीश पाण्डेय, शिक्षक ज्योति श्रीवास्तव, ममता सिन्हा, मनीषा भगत, अश्विनी सिंह, दिलीप सिंह, प्रभात मिश्रा, दीपक ग्वाला, राजेन्द्र प्रेमी, सीमा गुप्ता , शांति कुजूर, मुकेश वर्मा, शिव सुन्दर यादव, नितेश गुंजन पैंकरा स्टाफ टी.सी.कश्यप, दिलीप राम, दीपक महतो, प्रदीप नायक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

और भी

सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर तीन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई – एफआईआर दर्ज, सेवा से पृथक

रायपुर : सुशासन तिहार के तीसरे चरण के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार के प्रति उसकी नीति 'जीरो टॉलरेंस' की है। बेमेतरा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े तीन संविदा कर्मियों द्वारा हितग्राहियों से रिश्वत मांगने एवं डरा-धमकाकर वसूली करने की पुष्टि के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई की गई है।

घटना की जानकारी एक वायरल ऑडियो क्लिप के माध्यम से सामने आई, जिसमें ग्राम पंचायत ऐरमशाही की आवास मित्र श्रीमती नीरा साहू द्वारा प्रधानमंत्री आवास की किस्त जारी करने के एवज में 25 हजार रूपये की रिश्वत मांगने की बात स्पष्ट रूप से सामने आई। तहसीलदार की जांच में नीरा साहू ने स्वयं ऑडियो में अपनी आवाज होने की बात स्वीकार की।

इसी प्रकरण में श्री नारायण साहू, जो ग्राम पंचायत तेंदुआ में रोजगार सहायक हैं, द्वारा हितग्राहियों को धमकाते हुए 10 हजार रूपये की मांग किए जाने के प्रमाण मिले। वहीं उनकी पत्नी श्रीमती ईश्वरी साहू, जो ग्राम पंचायत ऐरमशाही में रोजगार सहायक के रूप में पदस्थ थीं, उन पर भी हितग्राहियों से डराकर पैसे मांगने के गंभीर आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाए गए हैं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नवागढ़ की लिखित रिपोर्ट तथा नांदघाट थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर तीनों दोषियों—नीरा साहू, नारायण साहू और ईश्वरी साहू—को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक किया गया है। यह आदेश कलेक्टर बेमेतरा के अनुमोदन से जारी किया गया।

उक्त मामले में नांदघाट थाना में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धाराएँ 308(2) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर प्रकरण की विधिवत विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस कार्रवाई को सुशासन तिहार के मूल उद्देश्य का प्रमाण बताया है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी सर्वोपरि है। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी आमजन के अधिकारों का दुरुपयोग न करे, और यदि करता है तो उसे तत्काल विधिसम्मत कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह सिर्फ कार्रवाई नहीं, सुशासन का संकल्प है।

और भी

मुख्यमंत्री ने वक्फ सुधार जनजागरण कार्यक्रम को किया संबोधित: कहा - सभी सम्मिलित प्रयास कर वक्फ संशोधन कानून की भ्रांतियों को करें दूर

रायपुर : वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम समाज के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके हित में है। हम सभी का सम्मिलित प्रयास और उद्देश्य होना चाहिए कि वक्फ कानून को लेकर समाज में किसी भी प्रकार का भ्रम न फैले। सभी को वास्तविकता को समझना चाहिए और दूसरों को भी इसकी जानकारी देनी चाहिए। वक्फ संशोधन कानून को लेकर देशभर में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है, और इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वक्फ सुधार जनजागरण कार्यक्रम में यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम  मुस्लिम समुदाय के हितों की रक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड का गठन बहुत ही पुनीत उद्देश्य के साथ किया गया था, ताकि मुस्लिम समाज, विशेषकर गरीब वर्ग और पसमांदा मुसलमानों को लाभ मिल सके। लेकिन विगत वर्षों में कुछ रसूखदार लोगों ने इस कानून का लाभ उठाकर अपना स्वार्थ सिद्ध किए, जिससे गरीब मुसलमान अपने अधिकारों से वंचित रह गए।

श्री साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत’ का जो लक्ष्य रखा है, उसे प्राप्त करने में सभी देशवासियों की भूमिका आवश्यक है। यदि कोई भी वर्ग पीछे छूटता है, तो हम अपना संकल्प पूर्ण नहीं कर पाएंगे।

आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि हमारी सरकार सभी के हितों की चिंता करती है। वक्फ कानूनों में हुए संशोधनों का उद्देश्य मुस्लिम समाज को सशक्त बनाना है। अब वक्फ संपत्तियों की आमदनी का एक-एक पाई का लेखा-जोखा रखा जाएगा और यह राशि समाज के लोगों की भलाई, उनकी शिक्षा और जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में उपयोग की जाएगी।

इस अवसर पर विधायक श्री किरण देव, वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, वक्फ बोर्ड के सीईओ डॉ. एस. एफ. फारूकी एवं मुस्लिम समाज के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

और भी

समाधान शिविर का हुआ आयोजन : लोदाम, पतराटोली एवं जोरण्डाझरिया के आवेदकों को दी गई उनके निराकरण की जानकारी,किया गया सामाग्रियों को वितरण

जशपुर : सुशासन तिहार के तीसरे चरण के दूसरे दिन 6 मई को जशपुर जनपद पंचायत अंतर्गत लोदाम कलस्टर, दुलदुला जनपद के अंतर्गत पतराटोली कलस्टर और फरसाबहार जनपद कलस्टर के अंतर्गत जोरण्डाझरिया में सामाधान शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में आवेदकों को उनके आवेदनों पर की गई कार्यवाही की जानकारी दी जा रही है। शिविरों में नए आवेदन लेने के साथ उनका निराकरण भी मौके पर ही किया  जा रहा है। शिविर आयोजन के पूर्व श्रमदान, खेल प्रतियोगिता एवं योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। 
    ग्राम जोरण्डाझरिया में समाधान शिविर के पूर्व योगाभ्यास एवं सामुहिक स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया। इसके उपरांत सामाधान शिविर में 3712 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिन्हें समाधान शिविर में ग्रामीणों को पढ़कर सुनाया गया। शिविर में 79 नए आवेदन भी प्राप्त हुए। शिविर में मौजूद श्रीमती कौशल्या साय ने लोगों को समाधान शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग के किसान किताब, वन अधिकार के बी 01 खसरा, किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया। साथ ही पांचवी एवं आठवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को उन्होंने सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक भरत साय, जिला पंचायत सदस्य वेदप्रकाश भगत मौजूद रहे।
  ग्राम पतराटोली में आयोजित समाधान शिविर के अंतर्गत  ग्रामीणों को आवेदनों के निराकरण की स्थिति के जानकारी दी गई एवं जो आवेदन नहीं दे पाए थे उनसे आवेदन लिए गए। शिविर में 20 किसानों को उद्यानिकी विभाग के द्वारा बीज वितरण किया गया। इसके साथ ही 5 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड तथा 8 हितग्राहियों को फौती नामांतरण कर बी 01 खसरा प्रदान किया गया। शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, जनपद सीईओ श्री गणेश कुमार टेंगवार मौजूद रहे। शिविर के पूर्व प्रातः योगाभ्यास एवं श्रमदान का आयोजन हुआ। पतराटोली बाजारडाढ़ में जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने श्रमदान किया। इस अवसर पर आयोजित फुटबाल मैच में पतराटोली, लोरो एवं वासुदेवटोली के युवाओं ने भाग लिया। 
   इसी तरह लोदाम कलस्टर में भी ग्रामीणों को स्वास्थ्य के लिए योगाभ्यास एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एवं स्वच्छता श्रमदान का आयोजन हुआ। शिविर में प्राप्त आवेदनों के आधार पर एक दिव्यांग को मोटराईज्ड ट्राईसायकल, 20 हितग्राहियों को मनरेगा जॉबकार्ड, 15 हितग्राहियों को राशन कार्ड, मछली जाल एवं  आवास की चाबियां हितग्राहियों को प्रदान की गई। वहीं बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 273 शौचालयों की मांग हेतु प्राप्त आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, सरपंच श्री दीपीका भगत, एसडीएम ओंकार यादव, जनपद सीईओ लोकहित भगत मौजूद रहे।

और भी