मताधिकार का प्रयोग करने 15 वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारियों कर्मचारियों को 24 जनवरी को दिलाई जाएगी शपथ
रायपुर : कुल्हाड़ीघाट मुठभेड़ में शामिल बहादुर जवानों को सीएम साय ने बधाई दी है। हौसला बढ़ाते हुए सीएम ने कहा, गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ रविवार रात से अब तक जारी मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
रायपुर : वन स्टेट-वन इलेक्शन लागू करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य बन गया है. आज राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया, जिसमें एक ही आचार संहिता में छत्तीसगढ़ में पहली बार शहर और गांव दोनों का चुनाव कराने की घोषणा की गई. बता दें कि निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने साय सरकार ने कमेटी गठित की थी. उसके सुझाव के बाद एक ही आचार संहिता में चुनाव कराने की घोषणा की गई है. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के चुनाव एक चरण में होंगे,वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में होगा, जो 17, 20 और 23 फरवरी 2025 को होगा।
जशपुर: आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। उन्होंने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में 17 फरवरी को जनपद पंचायत बगीचा में, 20 फरवरी को जशपुर, मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी और तीसरे चरण 23 फरवरी को फरसाबहार, कांसाबेल एवं पत्थलगांव में मतदान प्रातः 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक कराए जाएंगे। नगरीय निकाय चुनाव अंतर्गत नगर पालिका परिषद जशपुर और नगर पंचायत अंतर्गत आने वाले पत्थलगांव, कोतबा, बगीचा में 11 फरवरी को मतदान प्रातः 8 बजे से अपराह्न 5 बजे तक कराया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने चुनाव की तैयारी के संबंध में भी जानकारी दी।
ग्रामीण क्षेत्रों में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 31041 है, जिसमें से संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 7128 है। जबकि अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 2161 निर्धारित की गई है। नगरीय निकाय का चुनाव एक चरण में किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्र के निकाय तीन चरणों में चुनाव होंगे। नगरीय निकाय की चुनाव की प्रकिया 22 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। उसी दिन से नामांकन शुरू हो जायेगा। 22 से शुरू नामांकन, वापसी की अंतिम 31 जनवरी और 11 फरवरी को शहरी क्षेत्र में चुनाव होगा। 15 फरवरी को मतगणना होगा। वहीं पंचायत चुनाव 17 फरवरी, 20 फरवरी और 23 फरवरी को चुनाव होगा। वहीं नगरीय क्षेत्र में कुल 5970 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। 5 वार्डों के उप निर्वाचन के लिए मतदान केंद्रों की संख्या 22 है, जबकि 1531 संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या है। जबकिअति संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 131 है। निर्वाचन आयोग द्वारा साल में 4 बार वोटर लिस्ट में नाम जोड़ा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में 10 नगर पालिका निगम, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायत में होगा चुनाव होंगे। जिसमें जिला पंचायत के 433 सदस्य, जनपद पंचायत के 2973 सदस्य, 11672 ग्राम पंचायत और 160180 वार्ड पंच का भी निर्वाचन होगा।
Chhattisgarh News/रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. दोपहर 3 बजे से निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा. चुनाव के लिए 18 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था. जानकारी के मुताबिक, फरवरी के अंत तक दोनों चुनाव पूरे होने की संभावना है. इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से होंगे, जबकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे.
बता दें हाल ही में प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया की गई थी. बीते दिनों 192 नगरीय निकायों के लिए आरक्षण किया गया था. जिसमें 14 नगर निगमों के मेयर, 54 नगर पालिकाओं और 124 नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी की गई थी.
इस बार 5 नगर निगमों में महिलाओं को आरक्षण मिला है. वहीं 54 नगर पालिकाओं में से 18 सीटों को महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किया गया है, जिनमें 3 सीटें अनुसूचित जाति (SC), 2 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST), 4 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), और 9 सीटें सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हैं.
राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस के साथ ही आज आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी.
14 नगर निगम की स्थिति
नगर निगम रायपुर – सामान्य (महिला)
नगर निगम बिरगांव – सामान्य (महिला)
नगर निगम दुर्ग – ओबीसी (महिला)
नगर निगम भिलाई – ओबीसी
नगर निगम रिसाली – एससी (महिला)
नगर निगम चरोदा – ओबीसी
नगर निगम राजनांदगांव – सामान्य
नगर निगम धमतरी – सामान्य
नगर निगम जगदलपुर – सामान्य
नगर निगम रायगढ़ – एससी (महिला)
नगर निगम कोरबा – सामान्य (महिला)
नगर निगम बिलासपुर – ओबीसी
नगर निगम अंबिकापुर – एसटी
नगर निगम चिरमिरी – सामान्य
प्रदेश के नगर पालिका परिषद के लिए आरक्षण इस प्रकार हैं:
अनुसूचित जाति के लिए 8 सीट(3 महिला)
अनुसूचित जनजाति के लिए 6 सीट (2 महिला) आरक्षित
OBC वर्ग के लिए 13 सीटें आरक्षित (4 महिलाओं) के लिए किया गया आरक्षित
27 अनारक्षित सीटों में से (9 सीटें महिलाओं) के लिए आरक्षित
1. अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नगर पालिका
अभनपुर,
बागबहरा,
सारंगढ़,
डोंगरगढ़,
जांजगीर नैला,
अकलतरा,
पंडरिया
2. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित नगरपालिका
नारायणपुर,
जशपुर नगर,
बलरामपुर,
सुकमा,
दंतेवाड़ा,
बीजापुर
3. ओबीसी के लिए आरक्षित नगर पालिका
दल्ली राजहरा,
बड़े बचेली,
लोरमी,
कटघोरा,
बेमेतरा,
कोंडागांव,
कवर्धा,
अहिवारा,
मनेंद्रगढ़,
सूरजपुर,
कुम्हारी
4. महिला अनारक्षित घोषित किए गए नगरपालिका
शिवपुर चरचा
तखतपुर,
किरंदुल,
जामुल,
खैरागढ़,
बोदरी,
बालोद,
सरायपाली,
बांकीमोंगरा
अनारक्षित घोषित किए गए नगर पालिका
सक्ति,
खरसिया,
कांकेर,
चांपा,
रतनपुर,
भाटापारा,
बलोदा बाजार,
मुंगेली,
गरियाबंद,
आरंग,
महासमुंद,
गौरेला,
अमलेश्वर,
बैकुंठपुर,
रामानुजगंज.
भिलाई : सुपेला संकुल एवं नोडल केंद्र अंतर्गत शालाओं के विद्यार्थियों ने अपने कला कौशल का हैरतअंगेज प्रदर्शन कर विशाल जन समुदाय को प्रभावित कर दिया। सुपेला संकुल एवं नोडल प्राचार्य राजेश चटर्जी ने बताया कि परंपरा अनुसार वर्ष 2025 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुपेला भिलाई (दुर्ग) में आयोजित महा बाल उत्सव में छत्तीसगढ़ राज्य के सभ्यता,संस्कृति,त्यौहार पर 13 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने स्टाल एवं स्टेज पर अपने टैलेंट का लाइव प्रदर्शन किया।विद्यार्थियों ने सनातन धर्म की मान्यताओं तथा सांस्कृतिक विरासत पर आधारित अविस्मरणीय प्रस्तुति स्टेज पर दिया।
रायपुर : छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजी.409 की महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर में सम्पन्न हुआ।यहां सर्व सहमति से श्रीमती कविता यादव को कार्यकारी प्रांताध्यक्ष मनोनीत किया गया।
रायपुर : राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां वित्तमंत्री ओपी चौधरी के बंगले के बाहर बर्खास्त सहायक महिला शिक्षक प्रदर्शन कर रही हैं। ये महिलाएं समायोजन की मांग को लेकर नारेबाजी कर रही हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है।
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी जी की एक और गारण्टी को पूरी करने की घोषणा की है। राज्य के ग्रामीण भूमिहीन श्रमिकों को अब 10-10 हजार रूपए की राशि सालाना प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय सक्ती में आयोजित कार्यक्रम में आज ये घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के 5 लाख 62 हजार श्रमिकों को फायदा मिलेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सक्ती जिले के दमऊदरहा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज लगभग 170 करोड़ रुपए के विकास कार्यों से सक्ती जिले के विकास को नई गति मिलेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत विवाह बंधन में बंधे 15 जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह शुभ अवसर प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का भी है। 144 साल बाद यह शुभ संयोग बना है। सनातन धर्म की इस महान परंपरा का पुण्य लाभ लेने का यह अच्छा अवसर है। हमारे छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्री भी इसका लाभ उठायें, इसके लिए हमारी सरकार ने मेलास्थल में साढ़े चार एकड़ क्षेत्र में विशेष व्यवस्था की है। हमारे प्रदेश से जो श्रद्धालु वहां जा रहे हैं, वहां उनके लिए ठहरने और भोजन का भी इंतजाम है। प्रयागराज में छत्तीसगढ़ पैवेलियन में हमने अपनी छत्तीसगढ़ी संस्कृति को विशिष्ट रूप से दिखाया है जो लोगों को काफी भा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम लगातार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम कर रहे हैं। पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई है। पहले चरण में 8.47 लाख आवास निर्माण को स्वीकृति मिली थी। इनमें से कई हितग्राही अपने आवास में गृह प्रवेश कर रहे है। बीते दिनों केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान दुर्ग के नगपुरा आए थे जहां उन्होंने 3.5 लाख अतिरिक्त आवास की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही आवास प्लस के सर्वे का काम भी शुरू कर दिया गया है। पीएम आवास के लिए पात्रता का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब जिनके पास दो पहिया वाहन है, 2.5 एकड़ सिंचित भूमि अथवा 5 एकड़ असिचिंत भूमि, 15 हजार तक की मासिक आमदनी है, वे भी आवास हेतु आवेदन कर सकते हैं। आवास स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल बनाने ऑनलाइन ऐप लॉन्च किया गया है। इससे किसी भी व्यक्ति द्वारा घर बैठे ही आवेदन किया जा सकेगा।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता जिन विकास कार्यों की राह देख रही थी, उसे हम आज पूरी तेजी से पूरा करने का काम कर रहे हैं। जनता का पैसा जनता के कामों में लग रहा है। सक्ती जिले में 6 नगरीय निकायों के लिए बीते एक साल में 77 करोड़ रुपए दिए गए। 31 सौ रूपये में धान खरीदी हो रही, महतारी वंदन का पैसा हर महीने मिल रहा है, आवास का निर्माण तेजी से हो रहा है, इससे ग्रामीण विकास को नई रफ्तार मिली है। कार्यक्रम को सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक श्री रामकुमार यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
जशपुरनगर।आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिलने पहुंचे दिव्यांग जतन साय पैंकरा एवं सुलेमान लकड़ा को एक बड़ा सहारा मिला है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कैंप कार्यालय में उन्हें बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान किया गया। इससे उनमें एक नया आत्मविश्वास का संचार हुआ है, अब वह अपनी दिनचर्या के कार्य करने में स्वयं सक्षम हो सकेगा। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय कलेक्टर श्री रोहित व्यास पुलिस अधीक्षक श्री शशी मोहन सिंह और अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
बीमारी की वजह से बगीचा विकास खंड के ग्राम पसीया निवासी श्री जतन साय पैंकरा को चलने फिरने असमर्थ थे। अपने दिनचर्या के कामों में भी उन्हें किसी और पर निर्भर रहना पड़ता था,वहीं सुलेमान लकड़ा घुटमुंडा तहसील कुनकुरी निवासी 4 साल के उम्र में पीलिया बीमारी से ग्रसित हो जाने से चलने फिरने में असमर्थ हो गया।उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में इस संबंध में आवेदन देकर अपनी परेशानियों का जिक्र किया और ट्राई साइकिल प्रदान करने की मांग की। कैंप कार्यालय बगिया में उन्हें मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा आज बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
संपादक एवं स्वामी - निरंजन महन्ती
पता : मुख्य मार्ग नारायणपुर - जिला जशपुर छत्तीसगढ़
फोन नम्बर : +91 7000414109
ईमेल : kalamkiawaz09@gmail.com
Copyright © 2020-2026. Kalam ki Awaz | All Rights Reserved.