ताजा खबरें


बड़ी खबर

Jshpur Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना के बदले गए प्रभारी,एसपी ने निरीक्षक, उप निरीक्षक सहित कई सहायक निरीक्षक का किया तबादला

जशपुर जिले के पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल सामने आया हैं। विभागीय कार्यों में कसावट लाने के लिए पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कई थानों के थानेदार को बदल दिया है। ट्रांसफर सूची में निरीक्षक,उप निरीक्षक, सहित सहायक निरीक्षक तबादले की सूची जारी की है। देखें पूरी लिस्ट..

और भी

संकल्प जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव में कक्षा 9 वीं मे प्रवेश हेतु आवेदन 3 अप्रैल तक आमंत्रित* 13 अप्रैल को होगी चयन परीक्षा 

जशपुरनगर,: जिला कलेक्टर रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज न्यास निधि मद से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव में कक्षा 9 वीं में हिन्दी माध्यम की कुल 120 सीटों में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। चयन परीक्षा 13 अप्रैल को जिला मुख्यालय में  6 केंद्रों में आयोजित होगी । 
इस बारे में जानकारी देते हुए संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि नवीन शैक्षणिक सत्र में संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में कक्षा 9 वीं में 20 छात्र एवं 20 छात्राओं जिसमें 02 बालक एवं 03 बालिका पहाडी कोरवा / बिरहोर जनजाति के होगें। संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी में कक्षा 9 वीं में 20 छात्र एवं 20 छात्राओं, संकल्प शिक्षण संस्थान पत्थलगांव में कक्षा 9 वीं में 20 छात्र एवं 20 छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा। संकल्प शिक्षण संस्थान में कक्षा 9 वीं में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को आईआईटी/नीट परीक्षा की तैयारी करायी जाती है। प्रवेशित सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आवास, भोजन, गणवेश एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदाय की जाती है। संकल्प में में प्रवेश हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल निर्धारित की गई है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी आवेदन अपने विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एवं संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव में जमा कर सकते है। आवेदन पत्र की पावती आवेदक को दी जाएगी जिसका परीक्षा हेतु रोल नम्बर एवं परीक्षा केंद्र का नाम उल्लेखित होगा । आवेदक को कक्षा  8 वीं में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। आवेदक अपने आवेदन पत्र के साथ कक्षा 8 वीं की अंकसूची (जिन स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है) निवास, 02 फोटो, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटो प्रति लगानी होगी। आवेदन पत्र जमा करते समय वहीं पर प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र भी अनिवार्य रूप से प्राप्त करेंगे, जिसके बिना प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी । प्रवेश परीक्षा उपरान्त उसी दिन प्राप्तांक की जानकारी परीक्षा केन्द्रो के सूचना पटल पर प्रदर्शित कर दी जायेगी । प्राप्तांक की प्रावीण्य सूची जिले के लिए नियमानुसार आरक्षण रोस्टर के आधार पर तैयार की जायेगी । तत्पश्चात् पात्र अभ्यर्थियों को उनके प्रावीण्य क्रम के आधार पर एक सीट के विरूद्ध 03 अभ्यर्थियों को कांउसलिंग के लिए बुलाया जायेगा ।

और भी

बाबा भगवान राम ट्रस्ट एंव श्री सर्वेश्वरी समूह अंबिकापुर के संयुक्त तत्वाधान में लगाया गया चिकित्सा शिविर

जशपुर : बाबा भगवान राम ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद गुरूपद संभव रामजी द्वारा आरंभ किये गये चक्षु अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर जिला अन्तर्गत ग्रामखटवा बरदर के ग्रामीण सचिवालय में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में कुल  534 मरीजो का परीक्षण किया गया जिसमें 349 नेत्र रोगियों को परीक्षणोपरांत 261 मरीजो को पावर वाले चश्मे वितरित किये गये,वहीं अन्य रोगो के 185 मरीजो को परीक्षणोपरांत निःशुल्क दवा दी गयी। शिविर में 34 मोतियाबिंद के मरीज पाये गये जिन्हे  सरकारी अस्पताल बलरामपुर जाकर आपरेशन कराने की सलाह दी गयी।
यह शिविर बाबा भगवान राम ट्रस्ट,सोगड़ा जिला-जशपुर एवं श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा अंबिकापुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ बाबा भगवान राम ट्रस्ट ,अघोर परिषद ट्रस्ट एव श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद गुरूपद संभव रामजी द्वारा परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के तैल चित्र पर विधिवत् पूजन उपरांत दीप प्रजज्वलित कर एवं नारियल फोड़कर प्रांरभ किया गया।  जो कि सांय तक चलता रहा। 
आंखों की जांच हेतु श्री टी.पी.कुशवाहा एवं श्री एल.पी.मांझी जशपुर सुश्री अर्चना,डॉ. विवेक सेंगर,नेत्र सर्जन बलरामपुर तथा  अन्य रोगो हेतु डॉ राजेश कुमार सिंह,सर्जन जशपुर ,डॉ.मधु दीवान , डॉ आर.के.सिंह, डॉ ए.ऐन.द्विवेदी, डॉ प्रीतम राम, डॉ बी ऐन द्विवेदी ने अपनी सेवाए प्रदान की।
शिविर को सफल बनाने में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा अंबिकापुर,वाड्रफनगर,गुमला एवं गम्हरिया आश्रम जशपुर के स्वयं सेवकों के साथ ग्राम खटवा बरदर के श्री सत्यनारायण यादव,मुकेष यादव,बजरंग यादव,आदि का सराहनीय योगदान रहा।
ट्रस्ट का अगला शिविर जनसेवा अभेद आश्रम नारायणपुर,जला जशपुर में आगामी 26 मार्च 2025, बुधवार को लगाया जायेगा।

और भी

बगीचा जनपद  अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी का कब्जा,भाजपा प्रत्याशी को हराकर बगीचा जनपद उपाध्यक्ष बने जूदेव समर्थक अरविंद गुप्ता, 

जशपुर/बगीचा : जशपुर जिले के बगीचा जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है। इस चुनाव में कुल 25 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में गायत्री नागेश को 14 वोट मिले, जबकि कलावती को 2 और तारा को 9 वोट मिले। इस तरह, गायत्री नागेश को अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया गया।

वहीं, उपाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों अरविंद गुप्ता, भरत गुप्ता और राकेश गुप्ता के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस चुनाव में जूदेव समर्थक अरविंद गुप्ता को 12 वोट मिले और उन्होंने जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी समर्थित भरत गुप्ता को 11 और राकेश गुप्ता को सिर्फ 2 वोट ही मिल सके।

कांग्रेस को बड़ा झटका, कार्यकर्ताओं में नाराजगी

बगीचा जनपद में कांग्रेस का जनाधार कमजोर होता नजर आ रहा है। कांग्रेस के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जैन की पत्नी प्रिया जैन भी बीडीसी चुनाव जीत चुकी हैं, इसके अलावा कई अन्य कांग्रेस समर्थित बीडीसी सदस्य भी चुनाव जीतने में सफल रहे। बावजूद इसके, कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार तक नहीं उतारा।

यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी और निराशा देखी जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी, तब सुरेश जैन जशपुर विधायक के बेहद करीबी माने जाते थे, लेकिन सरकार बदलते ही उन्होंने कांग्रेस से दूरी बना ली।

इस घटनाक्रम से साफ है कि बगीचा जनपद में कांग्रेस संगठन की कमजोरी खुलकर सामने आ गई है, जिससे स्थानीय कांग्रेसियों में असंतोष बढ़ रहा है। वहीं, बीजेपी ने इस चुनाव में रणनीतिक बढ़त हासिल कर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

और भी

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन तथा जिला प्रशासन के प्रयास से सरल कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा में सुधार की पहल

मनोरा- जिले में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से इस वर्ष  सरल कार्यक्रम संचालित किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्राथमिक शालाओं के कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों को भाषा और गणित में बुनियादी शिक्षा प्रदान करना है।

टीएआरएल पद्धति के तहत बच्चों को उनकी सीखने की क्षमता के अनुसार समूहों में बांटकर शिक्षण कार्य किया जाता है। इस वर्ष सभी प्राथमिक शालाओं में असर टूल का उपयोग करते हुए बेसलाइन टेस्ट लिया गया, जिसमें बच्चों का आकलन कर उनके शैक्षणिक स्तर को मापा गया। शिक्षकों ने परीक्षण के डाटा को OMR पर एंट्री कर डिजिटली रिकॉर्ड किया।

हाल ही में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से कमलाकांत महतो ने मनोरा विकास खण्ड अधिकारी संजय कुमार पटेल एवं बी.आर.सी.सी. तरुण कुमार पटेल से मुलाकात कर बेसलाइन डाटा साझा किया। इस दौरान बच्चों के भाषा और गणित में सुधार के प्रतिशत पर चर्चा की गई और आगे की कार्य योजना तैयार की गई। कार्यक्रम के तहत सभी शालाओं में नियमित कक्षा संचालन किया जा रहा है। शिक्षकों को बच्चों को अधिक प्रभावी ढंग से पढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। कार्यक्रम के परिणामस्वरूप बच्चों के भाषा और गणित के कौशल में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। जिला प्रशासन और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन का यह संयुक्त प्रयास शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन ने सभी संकुल समन्वयक और शिक्षकों से अपील की है कि वे बच्चों को से प्रतिदिन 1 घंटा भाषा व स्तरानुसार बच्चों को नियमित रूप गणित की पढ़ाया जाए।

और भी

जनपद चुनाव:-कुनकुरी जनपद में बीजेपी का कब्ज़ा-ये बने निर्विरोध जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष.….

नारायणपुर :- छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद नगर निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा का दबदबा बरकरार हैं। कुनकुरी में जनपद अध्यक्ष के पद पर  भाजपा समर्थित श्रीमती सुशीला साय, एवं उपाध्यक्ष पद में बालेश्वर यादव निर्विरोध  निर्वाचित हुई है। 

मंगलवार को कुनकुरी जनपद कार्यालय में संपन्न हुए जनपद अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा पूरी तरह से छाई रही। अध्यक्ष पद में श्रीमती सुशीला साय और उपाध्यक्ष  पद में बालेश्वर यादव को निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया। समय सीमा तक एक भी नामांकन श्रीमती सुशीला साय और बालेश्वर  यादव के विरोध में सामने नहीं आया। जनपद पंचायत कुनकुरी के सभाकक्ष में 16 जनपद सदस्यों की मौजूदगी में निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई। 

जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पीठासीन अधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर चुनाव की प्रक्रिया संपन्न की। निर्वाचन संपन्न होते ही जनपद पंचायत परिसर में भाजपा के समर्थन में नारे लगे जिसमें पूरा परिसरनारों से गूंज उठा। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के साथ ही कांग्रेस हर जगह से नदारद नजर आ रही है। जनपद पंचायत के अध्यक्ष के चुनाव में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला
कई बीजेपी नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद ।

निर्वाचन के दौरान जनपद कार्यालय परिसर में पूर्व विधायक रोहित साय, गणेश यादव,विष्णु गुप्ता,मो जमीर इस्लाम जिन्ना, कुनकुरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता कुनकुरी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष उमेश यादव, मो.असलम खान, और भाजपा की वरिष्ठ पदाधिकारी पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संतोष सहाय,साय, गणेश यादव,विष्णु गुप्ता,मो जमीर इस्लाम जिन्ना,मनोज यादव,वीरेंद्र यादव,अक्षय मिश्रा,विकास नाग,मौजूद रहे।

और भी

मेडिकल कालेज और नर्सिंग कालेज खुलने से वर्षों पुराना सपना होगा साकार साथ ही बदल जाएगी जिले की तस्वीर: सुनिल गुप्ता

जशपुर/नारायणपुर:  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट में जशपुर को दिए गए मेडिकल कालेज और नर्सिंग कालेज की सौगात से जिले में उल्लास का वातावरण है। इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने कहा कि मेडिकल कालेज और नर्सिंग कालेज से आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले के निवासियों की बरसों से व्याप्त बदहाल स्वास्थ्य सेवा बीते दिनों की बात हो जाएगी। जिलेवासियों को उनके घर के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। उन्होनें कहा कि कुनकुरी के विधायक और जशपुर के बेटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों की बरसों पुराने सपने का साकार कर दिखाया है। सुनिल गुप्ता ने कहा कि सोमवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किया गया बजट कई मायनों में ऐतेहासिक है। इस बजट में जनहित और सरकार के वित्तिय प्रबंधन के बीच संतुलन साधने के साथ प्रदेश के विकास की गति को बढ़ाने का भी काम किया गया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन से बीते पांच साल में कर्ज में डूबे छत्तीसगढ़ को उबार कर विकास की नई उंचाई की ओर ले जाने का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का प्रयास सराहनिय है। इस बजट में प्रशासनिक सुधार कर लिए राजस्व विभाग के डिजिटलीकरण पर जोर देते हुए विशेष बजटिय प्रावधान किया गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश की जनता को इसका लाभ मिलेगा।

और भी

छत्तीसगढ़ का सर्वोत्तम बजट: छत्तीसगढ़ के बजट को लेकर सालिक साय ने कहा मेट्रो सर्वेक्षण को बताया छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य की ओर उठाया गया कदम


जशपुर/नारायणपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट छत्तीसगढ़ के सर्वांगींण विकास के लिए प्रस्तुत किया गया सर्वोत्तम बजट है। छत्तीसगढ़ के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए डीडीसी सालिक साय ने उक्त बातें कहीं। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री साय ने इस बजट में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री ने क्षेत्रिय संतुलन,बेहतर वित्तिय प्रबंधन,प्रशासनिक सुधार और विकास सबका ध्यान रखा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा हाथ से लिखे गए बजट की प्रशंसा करते हुए सालिक साय ने कहा कि इस बजट ने जशपुर जिले के विकास के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। जिलेवासियों के सबसे पुरानी मेडिकल कालेज को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बोनस के रूप में नर्सिंग कालेज,फुटबाल और इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम का शानदार उपहार दिया है। बजट में छत्तीसगढ़ में सड़कों के विकास के लिए विशेष रूप से किए गए बजटिय प्रावधान का उल्लेख करते हुए सालिक साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ गांव और किसानों का प्रदेश है। यहां विकास की राह गांव की गलियों से हो कर गुजरती है। जमीन से जुड़े मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस बात को भलीभांति जानते हैं। इसलिए उन्होनें सड़क के विकास पर जोर दिया है। इससे प्रदेश में क्षेत्रिय असंतुलन और समेकित विकास की राह सुनिश्चित होगी। छत्तीसगढ़ में मेट्रो प्रोजेक्ट के सर्वेक्षण के लिए बजट में 5 करोड़ रूपए की राशि का प्रावधान का जिक्र करते हुए सालिक साय ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य गढ़ने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

और भी

सबका साथ सबका विकास को साकार करने वाली है बजट,हस्तलिखित पेपरलेस बजट प्रस्तुत करने के निर्णय को साहसिक व दूरदर्शी कदम,जिले में मेडिकल कालेज और नर्सिंग कालेज खोले जाने पर मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा : कौशल्या साय

जशपुरनगरः छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा सोमवार को विधानसभा में प्रस्तुत किए गए सरकार के दूसरे बजट में प्रदेश के सभी वर्गो के विकास का पूरा ध्यान रखा गया है। यह बजट छत्तीसगढ़ और यहां की सम्मानीय जनता की सुनहरे भविष्य को गढ़ने का काम करेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कही। उन्होनें वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा हस्तलिखित पेपरलेस बजट प्रस्तुत करने के निर्णय को साहसिक व दूरदर्शी कदम बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बजट में केंद्र की प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा हाल ही प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर उठाया गया कदम है। उन्होनें कहा कि इस बजट में महिला,गरीब,किसान,युवाओं का ध्यान रखा गया है। बजट में प्रशासनिक सुधार के लिए किए गए वित्तिय प्रावधानों को महत्वपूर्ण बताते हुए श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि इससे सरकारी कामकाज में पारदर्शिता आने के साथ ही आम जनता को सरकारी सेवाओं का सहजता से लाभ मिल सकेगा। जशपुर जिले में मेडिकल कालेज और नर्सिंग कालेज खोले जाने का स्वागत करते हुए श्रीमती साय ने कहा कि इससे जिलेवासियों को एक ओर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी,वहीं दूसरी ओर ये दोनों महत्वपूर्ण संस्थान जिले के विकास में भी योगदान देगें। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले को विकसीत,सुरक्षित और समृद्व जिले के रूप में विकसीत करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। इसके लिए हम सब उनका आभार व्यक्त करते हैं।

और भी

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा 3% डीए वृद्धि का स्वागत है लेकिन मोदी जी के गारंटी के अनुरूप नही

रायपुर/जशपुर :- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बजट में शिक्षकों व कर्मचारियों को मार्च 2025 से 3% महंगाई भत्ता देने की घोषणा स्वागतेय है, किन्तु महंगाई भत्ता के लंबित एरियर्स को सीजीपीएफ में जमा किया जाना था। शिक्षक व कर्मचारियों की भर्ती व शिक्षा उन्नयन के लिए PMSHRI पीएमश्री शाला उन्नयन की घोषणा सकारात्मक है। 

एल बी संवर्ग के शिक्षकों को पेंशन हेतु पूर्व सेवा की गणना करने व सरकार से मोदी जी के गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर करने, समस्त एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत/समयमान वेतनमान प्रदान करने, शिक्षक समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान ) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक वेतन निर्धारण करने सहित कैशलेश चिकित्सा सुविधा की उम्मीद थी जो पूरी नही हुई जिससे शिक्षकों में उत्साह नही है।

और भी

छत्तीसगढ़ का प्र GATI_ बजट आज एक्स पर ट्रेंड में नम्बर एक  पर रहा। डिजिटल टेक्नालाजी पर अत्याधिक जोर होने की वजह से युवाओं को इसने काफी प्रभावित किया

रायपुर : छत्तीसगढ़ का बजट आज एक्स पर ट्रेंड में पहले स्थान पर रहा। पांच बजे तक इस संबंध में 6 हजार 196 पोस्ट किये जा चुके थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार ने इस बजट का थीम ज्ञान के लिए गति रखा था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के कैबिनेट में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने यह बजट आज विधानसभा में प्रस्तुत किया। पिछले बजट में ज्ञान पर जोर दिया गया था जिसका तात्पर्य यह था कि यह बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति पर आधारित है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन वर्गों पर फोकस कर बनाई जा रही कल्याणकारी नीतियों पर आधारित था। इस बार ज्ञान के लिए गति थीम रखा गया। यहां गति से तात्पर्य था। जी अर्थात गुड गवर्नेंस, ए अर्थात एक्सीलरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, टी अर्थात टेक्नालाजी एवं आई अर्थात इंडस्ट्रियल ग्रोथ था। इसी पर आधारित  #CG_ की _ प्रGATI_ का _ बजट ने आज एक्स पर ट्रेंड किया। इस बजट में विशेष रूप से डिजिटल टेक्नालाजी पर अत्याधिक जोर होने की वजह से युवाओं को इसने काफी प्रभावित किया।  इसी के साथ #CG_बजट टापिक ने भी एक्स पर काफी ट्रेंड किया।

और भी

कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज खोले जाने के प्रावधान को सभी वर्गों के नागरिकों ने की सराहना,इलाज के लिए नहीं जाना होगा दूर इससे दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा की पहुंच होगी आसानी 

जशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा आज बजट पेश किया गया। बजट को युवावर्ग, व्यवसायी, महिलाओं सहित सभी वर्गों ने सराहा है। उन्होंने कहा कि इस बजट में छत्तीसगढ़ के विकास के साथ ही सभी वर्गों के लाभ के लिए प्रावधान किए गए हैं।
        वित्तीय वर्ष 2025-26 के इस बजट में जिले के कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज और जशपुर में नर्सिंग कॉलेज खोले जाने के प्रावधान को जिले के नागरिकों ने सराहना की है। लोगों ने बताया की इससे स्वास्थ्य सुविधाआंे का विस्तार होगा। जशपुर जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है, इससे दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा की पहुंच आसानी से हो सकेगी। मेडिकल स्टोर में काम करने वाले युवा बसंत कुमार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप हर नागरिक को बेहतर सुशासन मिले इस दिशा में बढ़ाया गया एक बड़ा कदम है। मेडिकल कॉलेज खुल जाने के बाद इलाज यहां सुलभ हो पाएगा। इससे जो एक बड़ी राशि इलाज में खर्च होती है उसकी बचत होगी।

और भी

कृषकों की आय बढ़ाने कलेक्टर ने कृषि संबंधित सभी  विभागों से की समीक्षा बैठक,कृषकों को प्रशिक्षण दिलाने के दिये निर्देश

जशपुर : जिला कार्यालय सभाकक्ष में सोमवार को कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा जिले के कृषकों की आय में वृद्धि हेतु कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध सभी विभागों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने जिले में उद्यानिकी के तहत स्ट्रॉबेरी, लिची, नाशपाती आदि की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए योजना निर्माण करने के निर्देश दिए। जिसके तहत इन फसलों के उत्पादन के साथ कृषकों को इनका प्रसंस्करण करने का भी प्रशिक्षण दिलाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने जिले में उगाई जाने वाली विभिन्न फसलों के उत्पादन को बढ़ाने एवं कृषकों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने के लिए सभी विभागों को कृषि विज्ञान केंद्र, उद्यानिकी महाविद्यालय, कृषि महाविद्यालय आदि अनुसंधान संस्थानों से तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त कर योजना निर्माण करते हुए कृषकों को भी इसके संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए।
        उन्होंने कृषकों को विभिन्न फसलों के उत्पादन और उनके उत्पादन के तरीकों के संबंध में जागरूक करने के लिए फसल प्रदर्शन हेतु स्थान चयन कर प्रदर्शन करवाने को कहा। इसके अतिरिक्त कृषकों को जागरूक करने एवं उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने एवं उत्कृष्ट कृषि नवाचारों के प्रति उन्हें रुचि जगाने के लिए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।
       उन्होंने विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं  के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए पशुपालकों, मत्स्यपालकों आदि को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ दिलाने के निर्देश दिये। डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सहकारी समितियों का निर्माण करने तथा जिले में रेशम के धागाकरण के साथ साथ उसका वैल्यू एडिशन प्रारम्भ कर कृषकों को इसका प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, अपर मुख्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप राठिया सहित सभी कृषि सम्बद्ध विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और भी

बजट से युवाओं में उद्यमशिलता को मिलेगा बढ़ावा इनोवेशन उद्यमशिलता से शुरू किए गए एसएसआईपी को युवाओं ने किया स्वागत

जशपुरनगर, : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया।  बजट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘2047 तक विकसित भारत’ के संकल्प की तर्ज पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य ‘2047 तक विकसित छत्तीसगढ़’ का निर्माण करने की दिशा में एक और कदम है।  
   जशपुर जिले में युवावर्ग, व्यवसायी, महिलाओं सहित सभी वर्गों ने इस बजट का स्वागत किया है। उन्होंने बताया की बजट उनकी उम्मीदों का पूरा करने वाला है। युवा व्यवसायी श्री प्रतीक गुप्ता ने युवाआंे में रचनात्मकता, नवाचार और उद्यमिता को सशक्त बनाने के लिए स्टूडेंट सटार्ट-अप इनोवेशन पॉलिसी शुरू किए जाने को एक बेहतर कदम बताते हुए कहा कि इसका लाभ युवाओं को मिलेगा। उन्होंने इसे शुरू किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया और कहा की उद्यमिताशिलता को प्रोत्साहन देने के दिशा में किए गए इस प्रावधान से युवावर्ग उद्यम की ओर अग्रसर होंगे। स्टूडेंट सटार्ट-अप इनोवेशन पॉलिसी के लिए इस बजट में 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

और भी

मुख्यमंत्री  विष्णु देव  साय की सार्थक पहल कुनकुरी में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज,सत्येंद्र कुमार पाठक ने  कहा कि यह मेडिकल कॉलेज जिले के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं को करेगा मजबूत 

जशपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के द्वितीय बजट सत्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने बजट पेश किया। इस बजट में जशपुर जिले के कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना का प्रावधान किया गया है।

इस घोषणा के बाद जशपुर जिले में हर्ष का माहौल है। जशपुर नगर के व्यवसायी श्री सत्येंद्र कुमार पाठक ने इस बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह मेडिकल कॉलेज जिले के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह निर्णय सुदूर क्षेत्र की जनता के लिए अत्यंत लाभकारी होगा।

मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जिले के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं में भी व्यापक सुधार होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और जनहितैषी नीतियों के तहत यह बजट छत्तीसगढ़ के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

और भी

ऑपरेशन शंखनाद : पुलिस के बढ़ते दबाव से थाना नारायणपुर क्षेत्र में गौ-तस्कर वाहन को रास्ते में छोड़कर भागे,इस अभियान में कुल 15 नग गौ-वंश के साथ दो पिकप को  किया गया जप्त

जशपुर :  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को बीती रात्रि में विष्वस्त मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ गौ-तस्कर सरगुजा क्षेत्र से वाहन से गौ-वंश की तस्करी करते हुये जशपुर जिला होते हुये झारखंड की ओर ले जाने वाले हैं, इस सूचना पर जषपुर जिले के विभिन्न थानों को अलर्ट कर रात्रि में ही नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी द्वारा थाना प्रभारियों को लगातार दिशा-निर्देश दिया जा रहा था।
                     लोदाम क्षेत्र के नेशनल हाईवे - 43 में एसडीओपी जशपुर श्री परमा, निरीक्षक राकेश यादव दल-बल के साथ आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, बगीचा क्षेत्र में एसडीओपी श्री दिलीप कोसले एवं निरीक्षक रामसाय पैंकरा द्वारा चौक-चौराहों में चेकिंग की जा रही थी, साथ ही नारायणपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतीश सोनवानी भी चैक में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
                    थाना बगीचा द्वारा चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर का छोटा हाथी वाहन को रोका गया, जिसे रोककर उसमें सवार 04 व्यक्यिों को पूछताछ करने एवं तलाषी लेने पर वाहन में 03 नग गौ-वंश को बेरहमी एवं क्रूरतापूर्वक तस्करी करते पाये जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं उनसे गौ-वंष, छोटा हाथी वाहन जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त गौ-वंष को सरगुजा से झारखंड की ओर ले जाना बताये। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
                        थाना नारायणपुर को चेकिंग के दौरान एक पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 एफ.यू. 8256 रास्ते में मिलने पर उसे रोकने का प्रयास किया गया, परंतु उस वाहन के चालक ने पुलिस की नाकाबंदी को देखकर भागने लगा, पुलिस द्वारा लगभग 05 किलोमीटर तक पीछा किया गया, पुलिस का बढ़ता दबाव देखकर उस वाहन के चालन ने वाहन को रोड में खड़ी कर भाग गया। पुलिस द्वारा उक्त वाहन की तलाशी लेने पर कुल 12 नग गौ-वंश बेरहमी एवं क्रूरतापूर्वक रखा हुआ पाया गया। उक्त गौ-वंश एवं वाहन को जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। 

                                 विदित हो कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत् अब तक जशपुर पुलिस के द्वारा लगभग 800 से अधिक गौ वंशों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया जा चुका है। गौ वंशों के तस्करी के खिलाफ ग्रामीण भी हो रहे जागरूक, लगातार कर रहे हैं पुलिस को सूचित।
                            कार्यवाही में एसडीओपी जशपुर श्री परमा, एसडीओपी श्री दिलीप कोसले, निरीक्षक राकेश यादव, निरीक्षक रामसाय पैंकरा, उप निरीक्षक सतीश सोनवानी, प्र.आर. 466 बलथाजर तिग्गा, आर. 305 हरिहर यादव एवं अन्य स्टाॅफ का योगदान रहा है। 
                         उक्त मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि - " गौ तस्करी में वाहन जप्त किया गया है, इन वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।"


थाना बगीचा द्वारा गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम:-
1. मो. एजाज अंसारी उम्र 33 साल निवासी डड़गांव चैकी मनोरा,
2. सदानंद दास उम्र 55 साल निवासी रमसमा थाना नारायणपुर,
3. सरजु राजवाड़े उम्र 26 साल निवासी बुंदिया थाना भटगांव जिला सूरजपुर,
4. बीरबल राजवाड़े उम्र 25 साल निवासी बसदेई थाना बसदेई जिला सूरजपुर। 

और भी

छत्तीसगढ़ में पहली बार अपने हाथों से लिखा बजट  वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया पेश 100 पृष्ठों में वित्त मंत्री ने हाथ से लिखा ऐतिहासिक बजट

https://www.kalamkiawaz.com/uploads/upload_images/logo.jpg

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पृष्ठों की है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपराओं की ओर वापसी और मौलिकता को बढ़ावा देने का कदम बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में हस्तलिखित बजट पेश करना एक अलग पहचान और ऐतिहासिक महत्व रखता है।

*नई परंपरा की शुरुआत*

अब तक छत्तीसगढ़ विधानसभा में केवल कंप्यूटर-टाइप्ड बजट ही पेश किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार परंपरागत और अनूठे अंदाज में बजट तैयार किया गया। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का मानना है कि इससे प्रामाणिकता और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।

और भी

छत्तीसगढ़ का प्र gati बजट: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश कर रच दिया इतिहास, राज्य का 25 वां और साय सरकार का दूसरा बजट पेश

रायपुर : विधानसभा में बजट सत्र का आज पांचवां दिन है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में राज्य का 25वां और साय सरकार का दूसरा बजट पेश कर रहे हैं।

सीएम एक्सीलेंसी अवॉर्ड :

पीएम एक्सीलेंसी अवॉर्ड की तर्ज पर राज्य में सीएम एक्सीलेंसी अवॉर्ड शुरू किया जाएगा. इसके लिए 1 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

केंद्र सरकार से मिली राशि :

केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार को 6,000 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की है.

सुगम ऐप से फर्जी रजिस्ट्रियों पर लगाम। सरकार 'सुगम ऐपÓ के माध्यम से फर्जी रजिस्ट्री की समस्या को कम करने का प्रयास करेगी.

सड़क और परिवहन योजनाएँ :

हर जिले तक सड़क पहुँचाने का रोड प्लान 2030 तैयार प्रदेश में सभी जिलों को जोडने के लिए एक व्यापक रोड प्लान 2030 तैयार किया गया है.

मुख्यमंत्री रिंगरोड योजना :

राज्य सरकार सीएम रिंगरोड योजना लागू करेगी, जिसके लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है
नई सड़कों के लिए बजट :

राज्य में नई सड़कें बनाने के लिए 2,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

उद्योग और रोजगार पर जोर :

इंडस्ट्रियल ग्रोथ को निवेश आधारित नहीं, रोजगार केंद्रित बनाया जाएगा.

उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 1,400 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. चैंबर ऑफ कॉमर्स को रियायती दर पर भूमि आवंटन करने की घोषणा. भवन निर्माण का प्रावधान भी इस बजट में किया गया है. 700 करोड़ रुपए के दायित्वों का भुगतान सरकार ने किया. स्टेट कैपिटल रीजन और नवोत्थान योजना स्टेट कैपिटल रीजन के लिए (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने का प्रावधान किया गया है. सीएम नवोत्थान योजना लागू की जाएगी, जिससे राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी.

डोंगरगढ़ में परिक्रमापथ के लिए 59 करोड़, अग्निकुंड निर्माण के लिए 31 करोड़ का प्रावधान और रामलला दर्शन के लिए 36 करोड़ का प्रावधान किया गया है.

रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो ट्रेन :

राज्य सरकार रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना बना रही है
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज प्रदेश का बजट पेश कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस बार का बजट गति पर आधारित है. उन्होंने ऋञ्जङ्क को प्रदेश की प्रगति के लिए जरूरी बताते हुए इसका फुल फॉर्म बताया. जहां जी से गुड गर्वेनेंस यानि सुशासन, ए से एक्सेलेरेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर यानि आधारभूत संरचना को गति देना, टी से टेक्नालॉजी यानि प्रौद्योगिकी और आई से इंड्रस्ट्रियल ग्रोथ यानि औद्योगिक विकास है. बता दें, साय सरकार का यह दूसरा बजट है. पिछले बजट में साय सरकार ने ग्यान पर आधारित बजट निकाला था. ग्यान का मतलब गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी को आधार बनाया था. वहीं इस बार सुशासन, आधारभूत संरचना को गति देना, टेक्नोलॉजी और औद्योगिक विकास को आधार बनाया है स्रोत एजेंसी

और भी