जशपुर जंबूरी 2026 की तैयारियों में जुटा प्रशासन, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने मयाली नेचर कैंप और देशदेखा पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
ताजा खबरें


बड़ी खबर

जशपुर जंबूरी 2026 की तैयारियों में जुटा प्रशासन, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने मयाली नेचर कैंप और देशदेखा पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं

जशपुर 25 नवंबर 2026/ जिले में 26 से 29 नवंबर तक "जशपुर जंबूरी 2026" आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियों के लिए मंगलवार को श्री अभिषेक कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर ने समीक्षा की। 
इस दौरान उन्होंने मयाली नेचर कैंप, देशदेखा एवं अन्य आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत  तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सीईओ ने देशदेखा में प्रतिभागियों के आवास, भोजन, पेयजल, स्वच्छता, साहसिक गतिविधियों एवं कार्यक्रम स्थलों की तैयारियों का अवलोकन किया। मयाली नेचर कैंप में उन्होंने भोजन, पेयजल, साफ-सफाई एवं गतिविधि स्थलों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

देशदेखा एवं मयाली में प्रतिभागियों के लिए भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था की जा रही है, जबकि देशदेखा में प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। 

सभी आयोजन स्थलों पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी।

सीईओ अभिषेक कुमार ने निर्देशित किया कि आयोजन की पूरी अवधि में भोजन की गुणवत्ता, शुद्ध पेयजल, शौचालय एवं स्वच्छता की व्यवस्था बेहतर बनी रहे। उन्होंने कहा कि जंबूरी में जिले के साथ-साथ बाहर से भी प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं, अतः उनकी सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।

Leave Your Comment

Click to reload image