अंतरिक्ष में सपनों की उड़ान भरने तैयार जशपुर के 100 विद्यार्थी, ‘अंतरिक्ष संगवारी’ के तहत रायपुर में सीखेंगे एस्ट्रोनॉट बनने से लेकर स्पेस मिशन तक के गुर
ताजा खबरें


बड़ी खबर

अंतरिक्ष में सपनों की उड़ान भरने तैयार जशपुर के 100 विद्यार्थी, ‘अंतरिक्ष संगवारी’ के तहत रायपुर में सीखेंगे एस्ट्रोनॉट बनने से लेकर स्पेस मिशन तक के गुर

जशपुर, 25 नवंबर 2026। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में अध्ययन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘अंतरिक्ष संगवारी’ कार्यक्रम के तहत चयनित 100 विद्यार्थियों का दल एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग इनीशिएटिव के अंतर्गत 6 दिवसीय अंतरिक्ष विज्ञान प्रशिक्षण के लिए रायपुर रवाना हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रणजीता स्टेडियम से बस को रवाना किया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत ने विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं। सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कार्यक्रम के प्रति उनकी समझ एवं जिज्ञासा को जाना एवं अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित विषयों पर संक्षिप्त बात की। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालते हुए उपलब्ध संसाधनों एवं अवसरों का बेहतर उपयोग करते हुए अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र एवं समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।


जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देश‌ पर विद्यार्थियों के साथ 10 शिक्षकों का दल भी भेजा गया है, जो प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं समन्वय में सहयोग करेंगे।

लिखित परीक्षा और मिनी प्रोजेक्ट के बाद चयनित इन 100 विद्यार्थियों को रायपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 25 से 30 नवंबर तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में ह्यूमन स्पेसफ्लाइट, एस्ट्रोनॉट बनने की प्रक्रिया, ह्यूमन लाइफ इन स्पेस, स्पेस मिशन एवं स्पेस टेक्नोलॉजी की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को इसरो के प्रमुख स्पेस मिशन, इंटरनेशनल स्पेस प्रोग्राम, प्राइवेट स्पेस टेक्नोलॉजी, न्यू स्पेस सेक्टर तथा स्पेस में लाइफ सपोर्ट एवं सस्टेनेंस जैसे विषयों से परिचित कराया जाएगा। व्यावहारिक गतिविधियों, हैंड्स-ऑन वर्कशॉप एवं साइंस आधारित गतिविधियों के माध्यम से उन्हें स्पेस रिसर्च की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर रणजीता स्टेडियम में यशस्वी जशपुर कार्यक्रम समन्वयक अवनीश पांडेय, एबीईओ टुमनू गोसाईं, शिक्षक वेदनारायण निषाद, शिक्षिका वेदमति पटेल सहित कई विद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image