गोर्रीपारा में विकास की नई नींव, विधायक गोमती साय ने सामुदायिक भवन निर्माण का किया भूमिपूजन, ग्रामीणों को मिलेगी सामाजिक आयोजनों की बेहतर सुविधा
ताजा खबरें


बड़ी खबर

गोर्रीपारा में विकास की नई नींव, विधायक गोमती साय ने सामुदायिक भवन निर्माण का किया भूमिपूजन, ग्रामीणों को मिलेगी सामाजिक आयोजनों की बेहतर सुविधा

पत्थलगांव। सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने बागबहार भाजपा मंडल अंतर्गत ग्राम सराईटोला के गोर्रीपारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।

सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। यह भवन ग्रामीणजनों की सामूहिक आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों के लिए उपयोगी केंद्र के रूप में विकसित होगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीना चौहान, सरपंच रवि परहा, सुरेश जायसवाल, अंकित गुप्ता, नंदलाल यादव, नंदलाल पैकरा सहित ग्राम पंचायत सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य, भाजपा कार्यकर्तागण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में सामुदायिक भवन का यह निर्माण एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave Your Comment

Click to reload image