मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल, किसान क्रेडिट कार्ड से अजीत एक्का की खेती-किसानी होगी आसान, अब साहूकारों पर निर्भरता होगी कम
ताजा खबरें


बड़ी खबर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को मिल रहा आर्थिक संबल, किसान क्रेडिट कार्ड से अजीत एक्का की खेती-किसानी होगी आसान, अब साहूकारों पर निर्भरता होगी कम

जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और खेती-किसानी के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की योजनाएं किसानों के लिए मददगार साबित हो रही हैं।

इसी कड़ी में ग्राम टेकुल निवासी किसान श्री अजीत एक्का को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) मिल गया है। किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से उन्हें खेती-किसानी के लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था करने में सहूलियत मिलेगी। अब वे खाद और बीज जैसी जरूरी कृषि सामग्री समय पर खरीद सकेंगे और खेती के लिए साहूकारों पर निर्भरता भी कम होगी।

किसान अजीत एक्का ने किसान क्रेडिट कार्ड मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से खेती-किसानी के कार्यों में आर्थिक मदद मिलेगी और कृषि संबंधी जरूरतों को समय पर पूरा करने में आसानी होगी।

किसान क्रेडिट कार्ड किसानों को खेती के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे किसानों को कृषि कार्यों के लिए ऋण की सुविधा मिलती है और वे अपनी खेती को बेहतर ढंग से संचालित कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image