जुरूडाँड़ के 120 घरों में एक साथ जले ‘आशीर्वाद के दीप’, अटल चौक से पंचायत भवन तक रोशन हुआ गांव, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर ग्रामीणों ने की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की मंगलकामना
नारायणपुर। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल बगीचा के ग्राम पंचायत जुरूडाँड़ स्थित अटल चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मंडल स्तरीय “एक दीप आशीर्वाद का” कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और सामूहिक सहभागिता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत गांव के 120 परिवारों तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक परिवार को दो-दो दीपक, बाती और तेल उपलब्ध कराया। शाम 7 बजे ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की।

इसके बाद सरपंच, सचिव, पंचगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन अटल चौक पर एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। पंचायत भवन एवं पीडीएस दुकान परिसर में भी दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और “सबका साथ, सबका विकास” की भावना से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा बूथ अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की राजनीतिक सेवा, संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य किया है। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जुरूडाँड़ के सरपंच प्रसन्न कुजूर, सचिव गोपाल गुप्ता, उपसरपंच हरिहर यादव, शक्ति केंद्र टटकेला सहसंयोजक राजेश कुमार प्रजापति, बूथ अध्यक्ष मनोज कुमार यादव सहित समस्त पंचगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
“एक दीप आशीर्वाद का” कार्यक्रम के माध्यम से जुरूडाँड़ में घर-घर से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना के साथ कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
