गंभीर अनुशासनहीनता के मामले में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के निलंबन के बाद बदली शिक्षा विभाग की तस्वीर, रिक्त पद पर सरकार ने की नई अस्थायी पदस्थापना, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी
ताजा खबरें


बड़ी खबर

गंभीर अनुशासनहीनता के मामले में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के निलंबन के बाद बदली शिक्षा विभाग की तस्वीर, रिक्त पद पर सरकार ने की नई अस्थायी पदस्थापना, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी

सारंगढ़-बिलाईगढ़,16 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर श्री लक्ष्मीनारायण पटेल को अस्थायी रूप से पदस्थ किया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार श्री जोईधा राम डहरिया, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ को पदीय उत्तरदायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता एवं गंभीर अनुशासनहीनता के लिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत विभागीय आदेश दिनांक 3 सितंबर 2026 द्वारा निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा), रायपुर नियत किया गया है।
श्री डहरिया के निलंबन उपरांत प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी का पद रिक्त होने पर राज्य शासन ने श्री लक्ष्मीनारायण पटेल, मूल पद प्राचार्य एवं वर्तमान पदस्थापना विकासखंड शिक्षा अधिकारी, खरसिया, जिला रायगढ़ को सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया है। यह पदस्थापना समन्वय में अनुमोदित की गई है।
समाचार क्रमांक 000// गुलाब डड़सेना

Leave Your Comment

Click to reload image