कल जशपुर के हर बूथ पर रोशन होगा ‘आशीर्वाद का दीप’, शहर से गांव तक एक साथ होगा दीप प्रज्ज्वलन, भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता से बूथ-बूथ पहुंचेगा सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश
ताजा खबरें


बड़ी खबर

कल जशपुर के हर बूथ पर रोशन होगा ‘आशीर्वाद का दीप’, शहर से गांव तक एक साथ होगा दीप प्रज्ज्वलन, भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता से बूथ-बूथ पहुंचेगा सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश

जशपुर। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को जशपुर जिले के सभी बूथों पर एक साथ ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्ज्वलित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर जिलेभर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गांव से लेकर शहर तक और बूथ से लेकर प्रमुख चौक-चौराहों तक एक साथ दीप जलाकर सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता अलग-अलग स्थानों पर मौजूद रहेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीप’ महज दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी के संकल्प को बूथ स्तर तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने जिले के सभी मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

जशपुर शहर में भी ‘आशीर्वाद का दीप’ को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। जिला भाजपा कार्यालय में भवन एवं अन्य संनिर्माण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। बाला साहब देशपांडे प्रतिमा स्थल पर पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय प्रताप सिंह जूदेव, बिरसा मुंडा चौक पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, महाराजा चौक पर पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय तथा जूदेव प्रतिमा स्थल पर पूर्व विधायक राजशरण भगत की मौजूदगी रहेगी। वहीं बगीचा के बस स्टैंड में जिला महामंत्री मुकेश शर्मा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके अलावा अटल परिसर में नरेश नंदे तथा सोनक्यारी सौगड़ा में बलरामपुर जिले के संगठन प्रभारी ओम प्रकाश सिन्हा की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। प्रमुख स्थानों पर वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के साथ बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सहभागिता से पूरे जिले में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कुनकुरी और तपकरा क्षेत्र में भी कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कुनकुरी के हनुमान टेकरी में पूर्व विधायक रोहित साय तथा जय स्तंभ चौक में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। तपकरा के भंडारडीपा मंदिर में पूर्व विधायक भरत साय तथा विसर्जन तालाब में भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह और डीडीसी अनिता सिंह की मौजूदगी रहेगी।

पत्थलगांव शहर में विधायक कार्यालय के समीप विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय की मौजूदगी में कार्यक्रम होगा। बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय उपस्थित रहेंगे। इसी तरह पोंगरो अटल चौक में पूर्व विधायक शिवशंकर साय पैंकरा, कांसाबेल के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में जिला सहप्रभारी सरगुजा सुनील गुप्ता तथा लुड़ेग दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल की मौजूदगी में ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्ज्वलित किया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि जिले के प्रत्येक बूथ पर एक साथ दीप प्रज्ज्वलित होने से कार्यकर्ताओं में सेवा भावना को और मजबूती मिलेगी। संगठन का प्रयास है कि सेवा और जनभागीदारी का संदेश केवल शहरों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि जिले के अंतिम बूथ और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

17 सितंबर की शाम जशपुर जिले के अलग-अलग गांवों, कस्बों और शहरों में एक साथ जलने वाला ‘आशीर्वाद का दीप’ सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों को बूथ स्तर तक जोड़ने का माध्यम बनेगा। प्रमुख स्थानों पर वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी और जिलेभर के बूथों पर कार्यकर्ताओं की सहभागिता के बीच आयोजित यह कार्यक्रम संगठन की बूथ स्तर तक सक्रियता को भी सामने लाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image