गांव की गलियों से निकलकर AIIMS की ऊंचाइयों तक पहुंचे नितेश भगत, AIIMS PG NEET 2026 में शानदार सफलता हासिल कर परिवार, गुरुजनों, ग्राम बघिमा और पूरे जशपुर जिले का नाम किया गौरवान्वित
ताजा खबरें


बड़ी खबर

गांव की गलियों से निकलकर AIIMS की ऊंचाइयों तक पहुंचे नितेश भगत, AIIMS PG NEET 2026 में शानदार सफलता हासिल कर परिवार, गुरुजनों, ग्राम बघिमा और पूरे जशपुर जिले का नाम किया गौरवान्वित

जशपुर। जिले के ग्राम बघिमा के होनहार छात्र नितेश भगत, पिता श्री कालेश्वर भगत एवं माता श्रीमती निर्मला भगत ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर AIIMS PG NEET 2026 में शानदार सफलता हासिल कर परिवार, गुरुजनों, ग्राम बघिमा सहित पूरे जशपुर जिले को गौरवान्वित किया है।

नितेश भगत ने AIIMS भोपाल से MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा की दिशा में कदम बढ़ाया। उन्होंने चुनौतीपूर्ण AIIMS PG NEET 2026 परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है।

नितेश की यह उपलब्धि वर्षों की निरंतर मेहनत, नियमित अध्ययन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में हासिल की गई यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गौरव का विषय है, बल्कि जशपुर जिले के उन युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं।

नितेश भगत ने अपनी सफलता से यह संदेश दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ गांव से निकलकर भी सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है।



Leave Your Comment

Click to reload image