डीएमएफ की ‘नव संकल्प’ पहल ने रचा सफलता का नया इतिहास, छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई, सूबेदार और प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा में 20 से अधिक युवाओं ने लहराया परचम
ताजा खबरें


बड़ी खबर

डीएमएफ की ‘नव संकल्प’ पहल ने रचा सफलता का नया इतिहास, छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई, सूबेदार और प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा में 20 से अधिक युवाओं ने लहराया परचम

 कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के कुशल मार्गदर्शन में जिला खनिज न्यास (DMF) मद से संचालित 'नव संकल्प शिक्षण संस्थान' के विद्यार्थियों ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। संस्थान के 20 से अधिक छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ पुलिस उप निरीक्षक (SI), प्लाटून कमांडर और सूबेदार की प्रारंभिक भर्ती परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है।
उल्लेखनीय है कि यह प्रारंभिक परीक्षा गत 12 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। चयन प्रक्रिया के कुल चरणों में से प्रथम चरण (प्रारंभिक परीक्षा) में सफलता प्राप्त करने वाले ये सभी छात्र अब आगामी 2, 3 और 4 नवंबर को आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा (Mains Exam) में सम्मिलित होंगे।

मुख्य परीक्षा की गंभीरता को देखते हुए सफल अभ्यर्थियों को नव संकल्प शिक्षण संस्थान की ओर से विशेष टेस्ट सीरीज और उच्च गुणवत्ता वाले अध्ययन नोट्स उपलब्ध कराकर निरंतर मार्गदर्शन दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक छात्र अंतिम रूप से चयनित हो सकें।

इस प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में निशांत सिदार, असीम तिग्गा, खिरोमनी बाई, बिनिका पैकरा, दीपा सिदार, दीपक कुमार यादव, खेमा यादव, मुकेश सारथी, नेहा सिंह, सरिता यादव, सीमा पैकरा, रामशीला पैकरा, सृष्टि तिरकी, पॉल राज तिरकी, प्रीति खलखो, रेशमा पैकरा, संतोष एक्का, लक्ष्मीबाई, संदीप खाखा, मयंक चक्रेश, अंशुबाई, प्रभात कुमार गुप्ता और डंजना पैकरा शामिल हैं।
यह संस्थान जिले के युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है इससे पूर्व भी नव संकल्प शिक्षण संस्थान के सैकड़ों छात्र जिला पुलिस, होमगार्ड और केंद्रीय पुलिस बलों में चयनित होकर देश और समाज को अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर नव संकल्प शिक्षण संस्थान की प्राचार्य सुश्री दुर्गाश्वरी सिंह , विषय विशेषज्ञ गण मनीष गुप्ता, विवेक पाठक,विनीत तिवारी,  शैलेश कोसले, खुशबू द्विवेदी एवं प्रबंधन से आशुतोष चौबे, नीरा गुप्ता ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई देते हुए आगामी मुख्य परीक्षा हेतु ढेरों शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image