जल जीवन मिशन के लंबित कार्यों पर कलेक्टर सख्त, अगस्त में हर हाल में पूरा करने के निर्देश
ताजा खबरें


बड़ी खबर

जल जीवन मिशन के लंबित कार्यों पर कलेक्टर सख्त, अगस्त में हर हाल में पूरा करने के निर्देश

जशपुर 8 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने विगत दिवस लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा की 

उन्होंने 70% से अधिक भुगतान हुए विभिन्न अनुबंधों के ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश देते हुए सभी कार्य अगस्त माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने ठेकेदारों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों में लापरवाही बरतने पर कार्यों की वसूली आपके अनुबंधों से किए जाएंगे उक्त बैठक में जल जीवन मिशन के 25 ठेकेदार विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने कहा जल जीवन मिशन के तहत लोगों तक शुद्ध पेयजल पहचान छत्तीसगढ़ शासन की प्राथमिकता है इसमें कोई लापरवाही नहीं चलेगी

Leave Your Comment

Click to reload image