पूजा-अर्चना से हुई मित्रता दिवस की शुरुआत, जैन मंदिर में महिलाओं ने दिया प्रेम, संस्कार, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रेरक संदेश
ताजा खबरें


बड़ी खबर

पूजा-अर्चना से हुई मित्रता दिवस की शुरुआत, जैन मंदिर में महिलाओं ने दिया प्रेम, संस्कार, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रेरक संदेश

जशपुरनगर। मित्रता दिवस के अवसर पर शहर में मित्र समूह की महिलाओं द्वारा एक प्रेरणादायी एवं संस्कारमय आयोजन किया गया। समान ड्रेस कोड में शामिल महिलाओं ने जैन मंदिर में सामूहिक पूजा-अर्चना एवं मंगल आराधना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सभी ने भगवान से सुख, समृद्धि, स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता बनी रहने की प्रार्थना की।

पूजा-अर्चना के बाद मित्रता दिवस हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। आयोजन का उद्देश्य केवल मित्रता का उत्सव मनाना नहीं, बल्कि समाज को यह संदेश देना भी था कि प्रत्येक पर्व और उत्सव की शुरुआत आध्यात्मिकता, अनुशासन, संस्कार और आपसी सद्भाव के साथ होनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि सच्ची मित्रता वही है, जो जीवन में सकारात्मक सोच, विश्वास, सहयोग और अच्छे संस्कारों को बढ़ावा दे।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने संपूर्ण जैन समाज एवं समस्त विश्व में प्रेम, मित्रता, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। उन्होंने ऐसे आयोजनों को सामाजिक जागरूकता और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम बताया।

कार्यक्रम में नीतू गंगवाल, संध्या पंड्या, ज्योति गंगवाल, अलका अजमेरा, सीमा बड़जात्या, निशा गंगवाल, पूजा पाटोदी, शालू पाटोदी, सारिका काला, डॉली काला सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहीं। आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave Your Comment

Click to reload image