डिजिटल युग में संगठन को नई दिशा : सरस्वती शिशु मंदिर नारायणपुर में जुटे भाजपा, पदाधिकारी और कार्यकर्ता, डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग, सोशल मीडिया की जिम्मेदारी और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ गहन मंथन, प्रशिक्षण को बताया समय की सबसे बड़ी आवश्यकता
नारायणपुर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत सोमवार को ग्रामीण मंडल कुनकुरी द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, नारायणपुर में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (डीएलपी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने की। प्रशिक्षण में संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर डिजिटल युग में संगठन की भूमिका, आधुनिक तकनीक के उपयोग और सोशल मीडिया के जिम्मेदार संचालन की बारीकियों को जाना।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद प्रशिक्षकों ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की उपयोगिता, संगठनात्मक गतिविधियों के डिजिटलीकरण तथा तकनीक के माध्यम से कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण में बताया गया कि आज के दौर में डिजिटल माध्यम केवल सूचना का साधन नहीं, बल्कि संगठन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और गतिशील बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। प्रत्येक कार्यकर्ता को तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलना होगा ताकि संगठन की नीतियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी गतिविधियों को अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सके।
इस दौरान सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग तथ्यों पर आधारित, मर्यादित और समाजहित में होना चाहिए। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संगठन की सकारात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। साथ ही भ्रामक सूचनाओं से बचने तथा सत्यापित जानकारी साझा करने का भी आह्वान किया गया।
प्रशिक्षण में उपस्थित कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के विभिन्न फीचर्स की जानकारी दी गई तथा संगठनात्मक बैठकों, अभियान, सदस्यता, प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों के संचालन में इसके प्रभावी उपयोग के बारे में व्यावहारिक मार्गदर्शन भी दिया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक और समय की आवश्यकता के अनुरूप बताया। डिजिटल युग में तकनीकी दक्षता संगठन को नई ऊर्जा देने का कार्य करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को व्यवहार में उतारते हुए समाज सेवा, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर वरिष्ठ नेतृत्व, प्रशिक्षकों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन तक सरकार की योजनाओं और संगठन के संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में किया जाएगा।
इस अवसर पर डीएलपी प्रभारी एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती पिंकी गुप्ता, मंडल प्रभारी श्रीनायक मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनूप बड़ाईक, करुणा यादव, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव, जिला पंचायत सदस्या श्रीमती अनीता सिंह, श्रीमती मलिता नायक, जनपद पंचायत सदस्य संजय बंग, संतोष यादव, मंडल उपाध्यक्ष तुलाधर यादव, संतन राम, महामंत्री शंकर यादव, शिवशंकर सिंह, अल्पसंख्यक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मो. असलम आजाद, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती संतोषी बंदे, जनपद पंचायत सदस्या एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती भारती भगत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह, महामंत्री अरुण मोहंती, श्रीराममयंक चौहान, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र राम, पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार यादव, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, परशु यादव, गोपाल यादव, विकास नाग, तुलेश्वर यादव, कमलकिशोर, सतकुमार सहित शक्ति केंद्रों के प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव एवं ग्रामीण मंडल के समस्त कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
