मानवता की मिसाल बनीं जशपुर विधायक रायमुनी भगत, सड़क दुर्घटना में घायल मां-बेटे को अपने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल
ताजा खबरें


बड़ी खबर

मानवता की मिसाल बनीं जशपुर विधायक रायमुनी भगत, सड़क दुर्घटना में घायल मां-बेटे को अपने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

जशपुर। जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने एक बार फिर संवेदनशील जनप्रतिनिधि होने का परिचय देते हुए मानवता की मिसाल पेश की। ग्वालिन सरना के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल सेलेना तिर्की एवं उनके पुत्र अभिषेक तिर्की को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए विधायक रायमुनी भगत ने अपने निजी वाहन से जिला चिकित्सालय जशपुर पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार ग्वालिन सरना के समीप सड़क दुर्घटना में मां-बेटे घायल हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही वहां से गुजर रहीं विधायक रायमुनी भगत ने बिना समय गंवाए घायलों की स्थिति का जायजा लिया और तत्काल उन्हें अपने निजी वाहन में बैठाकर जिला चिकित्सालय जशपुर के लिए रवाना हुईं। अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने चिकित्सकों को आवश्यक उपचार शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए तथा घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

विधायक के इस मानवीय और संवेदनशील व्यवहार की क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि का यह कदम न केवल उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि संकट की घड़ी में आम लोगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सेवा भावना का भी परिचायक है।

Leave Your Comment

Click to reload image