11 करोड़ की लागत से बन रही जशपुर की हाईटेक नालंदा लाइब्रेरी, प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने किया निरीक्षण, 24 घंटे इंटरनेट-ई लाइब्रेरी सहित मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
ताजा खबरें


बड़ी खबर

11 करोड़ की लागत से बन रही जशपुर की हाईटेक नालंदा लाइब्रेरी, प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने किया निरीक्षण, 24 घंटे इंटरनेट-ई लाइब्रेरी सहित मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं


जशपुर 10 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जशपुर में विघार्थियों के लिए नालंदा लाइब्रेरी का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है।

जशपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने विगत दिवस 8 जून 2026 को जशपुर जिले के वार्ड  क्रमांक 14 पुराना विस्तार डिपो के पास बनाए जा रहे हैं नालंदा परिसर का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी इसका विशेष ध्यान रखें।इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के और नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

उल्लेख है कि जशपुर जिला मुख्यालय में 2 एकड़ में लगभग 11 करोड़ की लागत से 500 सीटर हाइटेक नालंदा परिसर बनाया जा रहा है।

जहां विघार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने के लिए 24 घंटे निःशुल्क इंटरनेट और कम्प्यूटर की सुविधा, ई लाइब्रेरी, कैंटिन, पार्किंग की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image