सुशासन तिहार के गेड़ई शिविर में योजनाओं की बरसी सौगातें, हितग्राहियों को मिली प्रधानमंत्री आवास की चाबी, किसानों को बांटे किसान किताब कार्ड और नए राशन कार्ड, 165 आवेदनों के साथ जनसमस्याओं के समाधान का बना बड़ा मंच
जशपुर 21 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार अभियान का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में विगत दिवस
ग्राम पंचायत रेमनें के ग्राम गेड़ई में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों के द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिला स्तरीय अधिकारियों ने 15 ग्राम पंचायतों के आस पास के ग्रामवासियों को विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई तथा योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।
इस सुशासन तिहार शिविर में कुल 165 आवेदन प्राप्त हुए।
इस अवसर पर जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रघुनाथ राम तहसीलदार मनोरा श्रीमती नीतू भगत कृषि विभाग अधिकारी गोविंद राम चौहान मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री रोशन बरियार एवं जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
शिविर में प्रधानमंत्री आवास के पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी दिया गया राजस्व विभाग के द्वारा बी -1 प्रदाय किया गया कृषि विभाग के द्वारा केसीसी प्रदाय किया गया वन विभाग के द्वारा पौधे प्रदाय किया उद्यान विभाग के द्वारा फलदार पौधे प्रदाय किया गया शिक्षा विभाग के द्वारा छत्तीसगढ़ बोर्ड में उत्तीर्ण बच्चे और बच्चियों को प्रोत्साहन के स्वरूप में पुरस्कार प्रदाय किया गया और स्कूल के छोटे बच्चों को जाति निवास भी प्रदाय किया गया खाद्य विभाग के द्वारा नए राशन कार्ड प्रदाय किया गया।
शिविर में हितग्राहियों को किसान किताब,राशन कार्ड, बी 1 वितरण किया गया।
