“वृद्धजनों के चेहरे पर आई मुस्कान, विद्यार्थियों को मिला कानून का ज्ञान — जशपुर के नर्सिंग होम और वृद्धा आश्रम में मिला विधिक जागरूकता का संदेश
ताजा खबरें


बड़ी खबर

“वृद्धजनों के चेहरे पर आई मुस्कान, विद्यार्थियों को मिला कानून का ज्ञान — जशपुर के नर्सिंग होम और वृद्धा आश्रम में मिला विधिक जागरूकता का संदेश

जशपुरनगर 27 अप्रैल 2026/ नालसा की योजना अंतर्गत श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के मार्गदर्शन में 26 अप्रैल .2026 को नर्सिंग होम जशपुर एवं वृद्धा आश्रम कंचननगर, जशपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वहां रह रहे वृद्धजनों एवं प्रशिक्षणरत विद्यार्थियों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं उपलब्ध की जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई।
    प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  श्री सत्येन्द्र कुमार साहू द्वारा विधिक जागरूकता, बाल विवाह, मानव तस्करी, नशा मुक्ति, बाल श्रम, साइबर फॉड, मोटर यान के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों एवं वृद्धजनों को कानून की मूलभूत जानकारी प्रदान करते हुए विधि की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में शांति, न्याय और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को कानून की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। निरिक्षण के समय वृद्धा आश्रम कुल 12 बुजुर्ग एवं नर्सिंग होम जशपुर में कुल 35 विद्यार्थी उपस्थित थे।
        उक्त शिविर के दौरान श्रीमती सुमन सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जशपुर, कु० श्वेता बघेल सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, प्राचार्य नर्सिंग होम जशपुर एवं अधीक्षक वृद्धा आश्रम कंचननगर जशपुर भी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image