मौत को दावत दे रही टूटी गार्डवाल पर आखिरकार जागा सिस्टम: खबर के बाद हरकत में आया पीडब्ल्यूडी, हाईवे-17 के खतरनाक कपरी नाला मोड़ की गार्डवाल मरम्मत का प्राक्कलन तैयार... फाइल पहुंची उच्च कार्यालय
ताजा खबरें


बड़ी खबर

मौत को दावत दे रही टूटी गार्डवाल पर आखिरकार जागा सिस्टम: खबर के बाद हरकत में आया पीडब्ल्यूडी, हाईवे-17 के खतरनाक कपरी नाला मोड़ की गार्डवाल मरम्मत का प्राक्कलन तैयार... फाइल पहुंची उच्च कार्यालय

नारायणपुर 27 अफ़्रैल 2026 : खबर का सीधा असर देखने को मिला है। स्टेट हाईवे-17 के चराईडांड–बतौली मार्ग पर कपरी नाला के पास टूटी पड़ी गार्डवाल, जो हर दिन राहगीरों की जान के लिए खतरा बनी हुई थी, उस पर आखिरकार विभाग की नींद टूट गई है। लंबे समय से अनदेखी का शिकार इस खतरनाक स्पॉट को लेकर जैसे ही खबर प्रमुखता से सामने आई, लोक निर्माण विभाग में हलचल मच गई और टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई।

मौके पर निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लोहे की गार्डवाल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे जरा सी चूक भी सीधे हादसे में बदल सकती है। खासकर रात के अंधेरे और बारिश के दौरान यहां से गुजरना लोगों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है। विभाग ने बिना देर किए टूटे गार्डवाल की मरम्मत के लिए प्राक्कलन तैयार कर इसे विशेष मरम्मत मद के तहत उच्च कार्यालय को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह को लेकर मौखिक शिकायत की गई थी, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। अब जब मामला समाचार में जोर-शोर से उठा, तब जाकर विभाग हरकत में आया है। ग्रामीणों और वाहन चालकों ने उम्मीद जताई है कि इस बार सिर्फ कागजी कार्रवाई तक मामला सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जल्द ही जमीनी स्तर पर काम शुरू होने की उम्मीद है फिलहाल गेंद अब उच्च कार्यालय के पाले में है। स्वीकृति मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू होने की बात कही जा रही है। देखना होगा कि खबर का यह असर कितनी जल्दी जमीन पर नजर आता है, 

Leave Your Comment

Click to reload image