श्री रामलला दर्शन योजना से जशपुर जिले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 13वां जत्था हुआ रवाना — अब तक 2640 श्रद्धालु कर चुके अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन
जशपुरनगर 22 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में जशपुर जिले के भी श्रद्धालुओं को प्रभु श्री राम दर्शन करने का सौभाग्य मिल रहा है।
श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा के तहत् अब तक जिले से 2640 श्रद्धालुओं को श्रीरामलला (अयोध्या धाम) के दर्शन कराए जा चुके है।
इसी कड़ी में इस योजना से यात्रा हेतु 13 वां जत्था को मंगलवार को सुबह जिले के समस्त जनपद व नगर पंचायत से जनप्रतिनिधियों द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। जिले के जनपद पंचायत व नगर पंचायत से 204 यात्री रवाना किए गए हैं। इनमें जशपुर और मनोरा से रामलला दर्शन अयोध्या हेतु नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती सावित्री सिंह, सीईओ जनपद पंचायत जशपुर व समस्त जनपद स्टाफ के उपस्थिति में बस रवाना किया गया। इसी तरह जनपद पंचायत पत्थलगांव से रवाना किया गया।
