नेपाल सहित कई राज्यों से उमड़े मरीजों की भीड़, अघोरेश्वर आश्रम पड़ाव में लगे निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर में 179 रोगियों को मिला उपचार और जीवनशैली सुधार का संदेश
ताजा खबरें

बड़ी खबर

नेपाल सहित कई राज्यों से उमड़े मरीजों की भीड़, अघोरेश्वर आश्रम पड़ाव में लगे निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर में 179 रोगियों को मिला उपचार और जीवनशैली सुधार का संदेश

जशपुरनगर - पड़ाव स्थित अघोरेश्वर भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम,श्री सर्वेश्वरी समूह का प्रधान कार्यालय में रविवार को निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा की भावना से आयोजित इस शिविर में दूर-दराज से आए मरीजों की बड़ी संख्या देखने को मिली। शिविर में कुल 179 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिनमें 14 बच्चे भी शामिल रहे। सभी मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां और आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया।

आयोजकों के अनुसार इस चिकित्सा शिविर की ख्याति अब प्रदेश की सीमाओं से आगे बढ़ चुकी है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हरियाणा जैसे राज्यों से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। वहीं पड़ोसी देश नेपाल से आए रोगियों ने भी शिविर में पहुंचकर उपचार का लाभ लिया।

शिविर के दौरान उपस्थित वैद्यजी ने मरीजों को दवाइयों के साथ-साथ जीवनशैली में सुधार के महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि मिर्गी रोग के उपचार में दवाओं के साथ संयमित जीवनशैली बेहद जरूरी है। मरीजों को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने, संतुलित आहार लेने और बताए गए परहेज का पालन करने की सलाह दी गई, ताकि उपचार का सकारात्मक परिणाम शीघ्र मिल सके।
श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा समय-समय पर ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे समाज के गरीब और दूरदराज के मरीजों को काफी राहत मिल रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image