श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच साहू समाज ने मनाई माता कर्मा जयंती, श्रीबालाजी मंदिर में उमड़ी बड़ी संख्या में समाजजन
जशपुरनगर, 18 मार्च 2026: नगर के श्रीबालाजी मंदिर में मंगलवार को तेली साहू समाज के तत्वावधान में माता कर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के पुरुष, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया।
आयोजन की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चन से हुई, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों ने माता कर्मा के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। सभी उपस्थित लोगों ने माता कर्मा को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
पूजन-अर्चन के उपरांत खिचड़ी प्रसाद का भोग अर्पित किया गया, जिसे समाज के सभी सदस्य श्रद्धापूर्वक ग्रहण कर प्रसाद वितरण में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति और उत्साह पूरे आयोजन को विशेष रूप से यादगार बना गया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शशि साहू, तहसील अध्यक्ष अनुज साहू (मोनू) सहित साहू समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। सभी के सक्रिय सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समाज के वरिष्ठजनों ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि माता कर्मा के आदर्शों और शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारें और समाज में एकता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत बनाएं।
