ताजा खबरें


बड़ी खबर

डब्ल्यू आर एस केन्द्रीय विद्यालय (1)की  बदहाली आई सामने....स्कूल प्रबंधन सोने में मस्त.....प्राचार्य चंद्राकर की कार्यप्रणाली से पीएम श्री स्कूल की ख़राब होती छवि 

रायपुर:राजधानी के रेल्वे क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय में बदहाल व्यवस्था नजर आ रही हैं. इस स्कूल में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं.नाम बड़े दर्शन छोटे की तर्ज़ पर स्कूल को कहा जा सकता हैं.स्कूल की बदहाली पर आज तक प्राचार्य का ध्यान नहीं जाना भी समझ से परे हैं.स्कूल में बच्चों के पानी पीने की जो व्यवस्था है उसको देखकर तो ऐसा ही लगता है.भरी गर्मी में बच्चों को धूप में खड़े होकर पानी पीना पड़ता हैं.पीएम श्री स्कूल की ऐसी बदहाली पर प्राचार्य की लापरवाही समझी जा सकती हैं.इतने बड़े संस्थान की ऐसी दुर्दशा देखकर सरकारी व्यवस्था को समझा जा सकता हैं.ऐसा लगता है कि स्कूल के प्राचार्य अपने वातानुकूलित कक्ष में बैठकर अपना समय निकाल लेते हैं.
स्कूल में बेहतरीन शिक्षा के साथ ही बेहतरीन माहौल की भी जरूरत होती हैं.स्कूल में बच्चों की क्लास के पास टूटे फर्निचर के कबाड़ रखे हुए हैं.स्कूल में समुचित व्यवस्था का अभाव नजर आता हैं.
कुल मिलाकर पीएम श्री स्कूल में चयनित होने के बाद भी केंद्रीय विद्यालय (एक) बदहाल हालत में आ गया हैं.केंद्र की संस्थान को इस ओर देखने की जरूरत है.ऐसा लगता है कि स्कूल प्रबंधन को स्कूल की अव्यवस्था से कोई सरोकार नहीं हैं.

और भी

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस के चेयरमैन बने तोमन साहू,रुपेश पाणिग्राही बने वाइस चेयरमैन

जशपुर/भितघरा : छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद पहली बार भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़, के राज्य स्तरीय विभिन्न पदों पर शुक्रवार को चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें विभिन्न जिलो के 31 राज्य प्रतिनिधियों ने अपने मतों का प्रयोग किया। चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और कोषाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया एम.के.राउत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह महासचिव के निर्देशन में किया गया। निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष मिश्रा अपर कलेक्टर रायपुर के द्वारा संपन्न कराया गया।
चेयरमैन पद पर बालोद के तोमन साहू विजयी हुए। श्री साहू को 18 मत प्राप्त हुए और उनके प्रतिद्वंदी को 13 मत मिले। वाइस चेयरमैन के पद पर जशपुर जिले के रुपेश कुमार पाणीग्राही को जीत मिली। उन्हें 20 मत प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वंदी को 11 मत प्राप्त हुए। श्री पाणिग्राही ने बताया कि जिले के कलेक्टर साहब के मार्गदर्शन में पहले से ही जिला में रेडक्रॉस में अतुलनीय कार्य हो रही ही, प्रदेश में अब नया दायित्य वाइस चेयरमैन का मिला है, अब पूरे प्रदेश में रेडक्रॉस में नये आयाम गढ़ेंगे और लिखेंगे, उन्होंने ये बताया कि बेहतर रणनीति के साथ कार्य करेंगे जिससे प्रदेश के लोगों को इसका लाभ मिल सके।

और भी

नगर पालिका में सरकार बनते ही पहली बैठक में विभिन्न कार्यों का खोला निविदा,नगर सरकार की प्राथमिकता शहर के विकास की गति को बढ़ाना : अध्यक्ष अरविंद भगत

जशपुरनगरः नगरीय निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद नगर सरकार शहर के विकास कार्यो की गति बढ़ाने में जुट गई है। शुक्रवार को पालिका के सभागार में 1 करोड़ 42 लाख रूपये के विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए जारी किए गए निविदा खोला गया। इसके साथ ही इन निर्माण कार्यो के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नगर पालिका न्यूनतम बोली लगाने वाले ठेकेदारों को कार्य आदेश जारी करेगी।

       पालिका के अध्यक्ष अरविंद भगत ने बताया कि खोले गए निविदा में शहर में विद्युत विस्तार,पाथ वे निर्माण जैसे कार्य शामिल है। इन निर्माण कार्यो के हो जाने से जिला मुख्यालय में नगरवासियों को सुविधा तो मिलेगी ही साथ नगर का सुंदरीकरण भी होगा। उन्होनें बताया कि नगरीय निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब नगर सरकार की प्राथमिकता शहर के विकास की गति को बढ़ाना है। उन्होनें बताया कि शहर में हर घर में जल,सड़क,स्वच्छता और बिजली जैसी बुनियादी सुविधा नगर सरकार की प्राथमिकता सूची में सबसे उपर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नगर के विकास के लिए भरपूर बजट उपलब्ध करा रहे हैं। हाल ही में नगर सरकार ने जय स्तंभ चौक का उन्यन किया है,जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों संपन्न हुआ है। विकास का यह सफर निरंतर जारी रहेगा।

और भी

संकल्प  में कक्षा 9 वीं मे प्रवेश  हेतु चयन परीक्षा 13 अप्रैल को,परीक्षा केंद्र के  केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों की हुई ब्रीफिंग

जशपुर : जिला कलेक्टर रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव में कक्षा 9 वीं में हिन्दी माध्यम की कुल 120 सीटों में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 13 अप्रैल को जिला मुख्यालय में  6 केंद्रों में आयोजित होगी । 
परीक्षा के संबंध में सभी केंद्राध्यक्षों एवं संकल्प के पर्यवेक्षकों की आज परीक्षा संचालन संबंधी ब्रीफिंग भी आयोजित कर परीक्षा संचालन संबंधित दिशा - निर्देश प्रदान किए गए । 
इस बारे में जानकारी देते हुए संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर  के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार परीक्षा में कुल 1723 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे है । 
जशपुर के 6 परीक्षा केंद्र  स्वामी आत्मा नंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नगर पालिका कार्यालय के सामने जशपुर , शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय , जशपुराँचल अंग्रेजी माध्यम विद्यालय  मधुवन टोली जशपुर , सरस्वती शिशु मंदिर  बसंत विहार , जशपुर , शासकीय उ.मा. विद्यालय , गम्हरिया एवं संकल्प शिक्षण संस्थान , रांची रोड , जशपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए है । परीक्षा प्रातः  11 बजे से प्रारंभ होगी । परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रातः 10 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा । 
 नवीन शैक्षणिक सत्र में संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में कक्षा 9 वीं में 20 छात्र एवं 20 छात्राओं जिसमें 02 बालक एवं 03 बालिका पहाडी कोरवा / बिरहोर जनजाति के होगें। संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी में कक्षा 9 वीं में 20 छात्र एवं 20 छात्राओं, संकल्प शिक्षण संस्थान पत्थलगांव में कक्षा 9 वीं में 20 छात्र एवं 20 छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा। संकल्प शिक्षण संस्थान में कक्षा 9 वीं में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को आईआईटी/नीट परीक्षा की तैयारी करायी जाती है। प्रवेशित सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आवास, भोजन, गणवेश एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदाय की जाती है। 
परीक्षा में परीक्षार्थियों को ओ एम आर शीट भरने हेतु सिर्फ काले और नीले  स्याही वाले डॉट पेन का इस्तेमाल करना होगा । परीक्षार्थी को बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी । प्रवेश परीक्षा उपरान्त उसी दिन प्राप्तांक की जानकारी परीक्षा केन्द्रो के सूचना पटल पर प्रदर्शित कर दी जायेगी । प्राप्तांक की प्रावीण्य सूची जिले के लिए नियमानुसार आरक्षण रोस्टर के आधार पर तैयार की जायेगी । तत्पश्चात् पात्र अभ्यर्थियों को उनके प्रावीण्य क्रम के आधार पर एक सीट के विरूद्ध 03 अभ्यर्थियों को कांउसलिंग के लिए बुलाया जायेगा ।

और भी

चिरायु योजना से हृदय रोग का हुआ निःशुल्क ऑपरेशन सहित रितेश को मिली अन्य मेडिकल सुविधा


जशपुर : किसी भी घर में जब एक नन्हा मेहमान जन्म लेता है, तो वह घर खुशियों से भर उठता है। हर कोना जैसे मुस्कुराने लगता है, और माता-पिता के मन में भविष्य के हज़ारों सपने आकार लेने लगते हैं। यदि वह बच्चा इकलौता हो, तो उसके प्रति संवेदनशीलता और भी गहराई से जुड़ जाती है।
      ऐसा ही एक खुशियों भरा पल था, जब जिला मुख्यालय के पुरानीटोली निवासी सुदर्शन चौहान के घर रितेश का जन्म हुआ। जन्म के साथ ही उनके माता-पिता की दुनिया जैसे रोशन हो गई थी। लेकिन जन्म के कुछ  साल बाद बच्चे का तबियत खराब रहने लगा। इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाने पर पता चला कि उसके दिल में छेद है। निजी अस्पताल में इलाज कराना मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन-यापन करने वाले उनके पिता के लिए काफी मुश्किल था। फिर वे अपने बच्चे को जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों के द्वारा चिरायु योजना की जानकारी देने के साथ ही बच्चों को इससे मिलने वाली निःशुल्क इलाज के संबध में बताया गया। यह जानकारी परिवार के लिए किसी आशा की किरण से कम नहीं थी।
            रितेश को बेहतर इलाज के लिए रायपुर स्थित एसएमसी हॉस्पिटल शासकीय व्यय पर भेजा गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा पिछले वर्ष ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन और बेहतर इलाज के बाद आज बच्चा स्वस्थ है। आज 6 साल के हो चुके रितेश का मुस्कराता चेहरा उसके माता-पिता की आँखों में नई चमक भर देता है। परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। सरकार ने गरीबों की पीड़ा को समझा और इलाज के लिए बेहतर संस्थानों में भेजकर निःशुल्क इलाज करा रही है। 
    उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य परीक्षण कर चिरायु की टीम के द्वारा  बच्चों का बेहतर इलाज कराया जा रहा है। चिरायु की टीम के द्वारा कटे-फटे होंठ, जन्म जात मोतियाबिंद, टेढ़े-मेढ़े हाथ पैर, श्रवण बाधा सहित 44 प्रकार की बीमारी तथा विकृति पर कार्य किया जाता है। जरूरत पड़ने पर बच्चों को अच्छे हॉस्पिटल  रेफर भी कराया जाता है।

और भी

ऑपरेशन शंखनाद जारी : 6किलो गौ वंश, मांस के साथ पांच आरोपियों को सिटी कोतवाली जशपुर ने  किया गिरफ्तार



जशपुर : पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली जशपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी, कि कुछ व्यक्ति, स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG10F6601 में गौ वंश, के मांस को लेकर, गोबिंद पुर (झारखंड) की ओर से टिकैतगंज रोड से होते हुए जशपुर की ओर जा रहे हैं, जिस पर सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में तत्काल टिकैतगंज - पीढ़ी मार्ग में नाकाबंदी कर, संदेही वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान गोविंदपुर(झारखंड) की ओर से संदेही स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG10F6601 आता दिखाई देने पर, पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर संदेही वाहन को रुकवाया गया, पुलिस को देख आरोपियों के द्वारा वाहन को छोड़ भागने का प्रयास किया गया, जिन्हें पुलिस के द्वारा पीछा कर हिरासत में ले लिया गया है।
           पुलिस के द्वारा जब संदेही स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी ली गई तो, उसमें काले रंग की प्लास्टिक की 6 थैली में, कच्चा मांस, बरामद हुआ, मांस के संबंध में आरोपियों से पूछने पर संतोषप्रद, जवाब, नहीं देने पर, जप्त मांस का पशु चिकित्सक से जांच कराई गई, पशु चिकित्सक के द्वारा थैली में बंधे कच्चे मांस को गौ वंश का मांस होना पुष्टि करने पर, पुलिस के द्वारा सभी पांच आरोपियों जेवियर तिर्की, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम सलखाडांड़, थाना बगीचा, हाल मुकाम हाउसिंग बोर्ड कालोनी जशपुर,विपिन तिर्की उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सलखाडांड़, थाना बगीचा, हाल मुकाम दरबारी टोली जशपुर,आनंद किशोर एक्का, उम्र 46 वर्ष निवासी लुड़ेग, थाना पत्थलगांव, हाल मुकाम शांति नगर जशपुर
,महावीर महतो उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम फतेहपुर, थाना जशपुर,मनोज राम उम्र 29 वर्ष, निवासी डोडकाचौरा, थाना जशपुर के विरुद्ध छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 05,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।तथा गौ वंश परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है।
         पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गोविंद पुर ( झारखंड) के बाजार से गौ वंश के मांस को खरीदकर कर जशपुर ला रहे थे। पुलिस के द्वारा इस विषय पर जांच जारी है।
        आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
             गौ वंश मांस की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक श्री आशीष कुमार तिवारी, सहायक उप निरीक्षक श्री दिलबंधन भगत, प्रधान आरक्षक आनंद श्रीवास्तव, विनोद खलखो, आरक्षक विनोद तिर्की, हेमंत कुजूर, रवि राम व सैनिक थानेश्वर की सराहनीय भूमिका रही है।
          मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि गौ मांस बिक्री के संबंध में पुलिस जांच कर रही है कि आरोपियों ने गौ मांस कहां से खरीदा था, उन्हें भी गिरफ्तार किया जावेगा, ऑपरेशन शंखनाद जारी रहेगा

और भी

सारुडीह में मरघट में ईसाई समाज के कब्जे के विरोध में लामबंद हुए ग्रामीण,मृत हिन्दूओ को मतांतरित बताने से मचा बवाल

जशपुर : शहर के नजदीकी गांव सारुडीह में गुरूवार को मरघट की जमीन पर कब्जे को लेकर हिंदू और ईसाई समाज के बीच विवाद की स्थिति बन गईं। हिंदू समाज ने ईसाइयो पर हिन्दुओ के मरघट और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की है। श्री हनुमान मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिन्हा ने बताया कि सारूडीह में श्री चित्र गुप्त मंदिर के पास स्थित जंगल में स्थित मरघट में पीढ़ियों से हिंदू धर्म को मानने वाले लोग अपने स्वजनों का अंतिम संस्कार करते आ रहे हैँ। इस मरघट के एक हिस्से में मतांतरित  समाज भी शव को दफनाते आ रहे हैँ। लगभग एक सप्ताह पूर्व ईसाई समाज के लोगो ने पक्की दीवार से पूरे क्षेत्र की घेरा बंदी करना शुरू कर दिया। इससे मरघट जाने का रास्ता तो बाधित हो ही रहा है साथ ही शासकीय जमीन और मनरेगा के तहत खोदे गए तालाब पर भी अतिक्रमण हो रहा है। इससे दो वर्गो के बीच विवाद की स्थिति बनने से क़ानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बन गईं है। स्थानीय रहवासियो ने पूरे मामले की जांच और सीमांकन की कार्रवाई करने की मांग कलेक्टर से की है।
मृतकों को मतांतरित बताने से भड़के लोग -
   स्थनीय महिला ने बताया कि जमीन पर अतिक्रमण कर रहे लोग मरघट में हिंदू रीती से दफनाये गए शवों को ईसाई बता रहे है। जबकि दफनाये गए लोगो के स्वजन आज हिंदू धर्मवलम्बी है। नाराज लोगो का कहना है कि पूरी जमीन पर कब्जा करने के लिए यह साजिश रची जा रही है।

और भी

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कुनकुरी में  निकाली  आक्रोश रैली,भारी संख्या में जुटे हिंदू धर्मवलम्बी,नर्सिंग कॉलेज की महिला प्राचार्य को गिरफ्तार कर,मान्यता रद्द पर अड़े

कुनकुरी :- कुनकुरी के हाली क्रास नर्सिंग कॉलेज की छात्र अमीषा बाई पर मतांतरण के लिए दबाव बनाये जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने संयुक्त रूप से हिंदू आक्रोश रैली का आयोजन किया। इस रैली में शामिल होने के लिए जिले भर से सैकड़ो की संख्या में हिंदू समाज के महिला पुरुष एकजुट हुए थे। पदयात्रा सलियाटोली से शुरू हुई। हॉली क्रास नर्सिंग कॉलेज में मतांतरण के लिए छात्रा ओर दबाव बनाये जाने के विरोध में नारेबाजी करते हुए रैली सलियाटोली से रवाना हुई। रैली का नेतृत्व आचार्य राकेश,बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव ने किया। सलियाटोली से तहसील कार्यालय,पुलिस थाना होते हुए रैली जय स्तम्भ चौक पहुंची। यहां आकर रैली धरने में बदल गईं।  रैली को सम्बोधित करते हुए संत आचार्य राकेश ने कहा कि सेवा की आड़ में चल रहे मतांतरण का खेल,नर्सिंग कॉलेज में हुई घटना से खुल कर सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि उस तरह की घटनाओ को सनातन समाज बर्दाश्त करने के लिए बिलकुल तैयार नहीं है।  घटना के विरोध और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोश रैली का आयोजन किया गया है। इसके बाद भी अगर प्रशासन ने दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया तो इससे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव ने कहा कि अमीषा बाई के साथ जो कुछ भी हुआ वह हिन्दुओ की आस्था और उनकी परम्पराओ पर कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कलेक्टर और एसपी से शिकायत के बाद भी प्रशासन द्वारा की गईं कार्रवाई की जानकारी आधिकारिक रूप से सार्वजनिक नहीं की गईं और ना ही संस्था के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गईं है। इससे हिन्दूओ में नाराजगी व्याप्त है। अपनी इस नाराजगी को व्यक्त करने के लिए आक्रोश रैली का आयोजन किया गया है। अगर प्रशासन ने नर्सिंग कॉलेज की महिला प्राचार्य को गिरफ्तार कर,मान्यता रद्द करने की कार्रवाई नहीं की तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

और भी

कुनकुरी के एक नर्सिंग कालेज की प्राचार्य द्वारा हिंदू छात्रा पर धर्मातंरण के लिए दबाव बनाने का मामला पकड़ा तूल,विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा कल कुनकुरी में करेगी धरना-प्रदर्शन

जशपुर/कुनकुरी :-  जिले के कुनकुरी में नर्सिंग कालेज की प्राचार्य द्वारा हिंदू छात्रा पर धर्मातंरण के लिए दबाव बनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने संयुक्त रूप से गुरूवार को कुनकुरी में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। कुनकुरी में आयोजित पत्रवार्ता में बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव ने बताया कि कुनकुरी के सलियाटोली से रैली दोपहर 12 बजे रवाना होगी। उन्होनें बताया कि इस रैली में पूरे जिले से हजारों की संख्या में सनातन समाज के लोग जुटेगें। रैली सलियाटोली के नर्सरी से रवाना हो कर जय स्तंभ चौक पहुंचेगी। यहां विवादित संस्था की मान्यता रद्द कर,छात्रा को प्रलोभन देकर मतांतरण के लिए दबाव बनाने वाली नर्सिंग कालेज की प्राचार्य विंसी जोसेफ को तत्काल गिरफ्तार करने सहित अन्य मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौपा जाएगा। आंदालन का समापन कुनकुरी के बाजारडांड़ में स्थित दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा के पास होगा। जूदेव ने बताया कि इस धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आचार्य राकेश पहुंच रहे हैं। मिडिया के सवालों का जवाब देते हुए विजय आदित्य ने कहा कि मतांतरण का यह मामला बेहद गंभीर है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच कमेटी का गठन कर मामले की जांच की कार्रवाई की है। लेकिन सनातन धर्म के लोग यह जानना चाहते है कि आखिर जांच रिपोर्ट में क्या आया है?और इस पर क्या कार्रवाई की जा रही है। उन्होनें कहा कि मतांतरण में जुटे हुए सभी संस्थाओं की गहनता जांच कर उनके विरूद्व कार्रवाई होना चाहिए।

और भी

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के शिक्षक नए सत्र में प्रवेश हेतू दोकडा क्षेत्र में घर घर जाकर कर रहे है अपील 

कुनकुरी / दोकड़ा।स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दोकड़ा में कक्षा 1 से 12 तक के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक शुरू हो चुकी है। विद्यालय प्रशासन और शिक्षक टीम ने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और अपने बच्चों का नामांकन कराएं।

इस बार, शिक्षक गांव-गांव जाकर सर्वेक्षण का कार्य कर रहे हैं और सीधे अभिभावकों से मिलकर उन्हें बच्चों को प्रवेश कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका उद्देश्य बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना और उन्हें उज्जवल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाना है।

अभिभावक शीघ्र ही बच्चों का प्रवेश करवा सकते हैं और विद्यालय से जुड़ सकते हैं। प्रवेश के लिए स्कूल प्रशासन से संपर्क करें और समय पर आवेदन करें।

और भी

विश्व बंजारा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विशाल बंजारा महाकुंभ कार्यक्रम में हुए शामिल,बगिया के आसपास बंजारा समाज के हैं, वे सब मेरे आत्मीय है

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज विश्व बंजारा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित विशाल बंजारा महाकुंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बंजारा समाज का इतिहास बहुत समृद्धशाली रहा है। बहुत पहले से यह समाज व्यापार से जुड़ा रहा है। देश की स्वतंत्रता में भी बंजारा समाज का उल्लेखनीय योगदान रहा है।
मुख्यमंत्री का बंजारा समाज द्वारा पारम्परिक बंजारा पोशाक पहना कर सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री को बंजारा समाज द्वारा प्रकाशित पुस्तिका भी भेंट की गयी। बंजारा समाज की महिलाओं ने पारम्परिक लड़ी नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने विशाल बंजारा महाकुंभ कार्यक्रम की शुरुआत बंजारा समाज के आराध्य श्री गुरुनानक देव व सन्त सेवालाल महाराज व के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर के किया। उन्होंने बंजारा समाज को विश्व बंजारा दिवस 08 अप्रैल की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बंजारा समुदाय बरसों से व्यापार करता रहा है। पहले बैल के माध्यम से बंजारा समाज व्यापार के सामान दूर-दूर तक ले जाता था। मुझे बंजारा समाज के आदरणीय लखी शाह जी के योगदान का स्मरण हो रहा है।    बताते हैं कि उनके पास दो लाख बैल थे और उनके हर कारवां में सैकड़ों बैल होते थे, वे रावलपिंडी से काबुल-कंधार तक यात्रा करते थे। उस जमाने में दिल्ली के चांदनी चौक में बड़ी जमीन उनके पास थी।धन-दौलत के भंडार होने के बावजूद वे हमेशा विनम्र रहे और परोपकार में अपना धन खर्च किया। उन्होंने 95 साल की उम्र में औरंगजेब की सेना का प्रतिरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा बंजारा समाज से घनिष्ठ संबंध रहा है। मेरे गांव बगिया के आसपास मदनपुर, पत्थलगांव, हथगड़ा आदि अनेक गांव हैं, जहां बंजारा समाज के भाई-बंधु रहते हैं, वे सब मेरे आत्मीय हैं। ग्राम हथगड़ा में तो पूरा बंजारा समाज के लोग ही निवासरत है। जहां पूरा गांव कैटरिंग का काम करते है। आसपास के गांव में कोई भी कार्यक्रम होता है तो इसी गांव के लोगों को ही बुलाते है। छत्तीसगढ़ के बसना में भी बंजारा समाज के लोगों की बड़ी जनसंख्या है। बहुत खुशी की बात है कि आज यह महाकुंभ का आयोजन बंजारा समाज कर रहा है। ऐसे आयोजन से समाज को आपस मिलने-जुलने और एकजुट होने का अवसर मिलता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को तेजी से पूरा किया जा रहा है। सरकार बनने के बाद हमने पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति दी। छत्तीसगढ़ में 70 लाख माताओं- बहनों को महतारी वंदन की राशि दी जा रही है। हमारा राज्य धान का कटोरा है। हम 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी कर रहे हैं। हमारे वनवासी भाई-बहनों को  तेंदूपत्ता का प्रति मानक बोरा 5500 रुपये दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है। रामलला दर्शन योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ वासियों को भगवान श्री रामलला का दर्शन कराया जा रहा है। अभी तक 22000 से ज्यादा श्रद्धालु भगवान रामलला का दर्शन कर चुके हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की भी शुरुआत शुरूआत की गई है। हम हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। यह बहुत गर्व की बात है कि राज्य बनने के बाद 25 वर्ष की यात्रा में छत्तीसगढ़ में हमने आईआईटी, आईआईएम, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, ट्रिपल आईटी जैसे शीर्ष संस्थाएं स्थापित हैं।
विशाल बंजारा महाकुंभ कार्यक्रम को महाराष्ट्र के मृदा व जल संरक्षण मंत्री श्री संजय राठौड़ ने कहा कि केरल से लेकर कश्मीर तक बंजारा समाज की एक बोली है। पूरे देश में बंजारा समाज के तीज-त्योहार, परंपरा, संस्कृति, खान-पान एक है। बंजारा समाज नैसर्गिक रूप से एक प्रकृति पूजक समाज है। हमारा समाज पूरे देश में फैला हुआ है। हर जगह यह अलग-अलग नामों से पहचाना जाता है।
विशाल बंजारा महाकुंभ कार्यक्रम में श्रीश्री मंडल श्री महंत स्वामी उमेशानन्द गिरी महाराज, महाराष्ट्र के राज्य मंत्री श्री इंद्रनील नाइक, बसना विधायक श्री सम्पत अग्रवाल, कर्नाटक के पूर्व सांसद श्री उमेश जाधव, अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ के अध्यक्ष श्री शंकर पवार, प्रदेश अध्यक्ष श्री सदाशिव रामजी नायक, श्री पिसी राठौड़, श्रीमती शीतल संजय राठौड़, श्रीमती मोहिनी ताई नायक सहित बड़ी संख्या में बंजारा समाज के लोग उपस्थित रहे।

और भी

प्रभारी मंत्री ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक,प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश

जशपुर :छत्तीसगढ़ शासन के वित्त वाणिज्यिक कर और जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना, जन-मन योजना, मनरेगा के कार्य, पुराने सड़कें पूल-पूलियां के लंबित कार्य, मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, टावर की समस्या रेल परियोजना, मेडिकल कालेज, भूमि का चिन्हांकन सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा किए।
            प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केन्द्र शासन और राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में से है, जरूरतमंद लोगों को इस योजना का लाभ प्राथमिक से देना है। उन्होंने कहा कि जून तक सभी स्वीकृत आवास निर्माण को किसी भी हाल में पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने धरती आबा योजना और जन-मन योजना से भी विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को लाभान्वित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी परिवार छुटने न पाए इसका विशेष ध्यान रखें। 
          इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत,  जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जुदेव,मुख्यमंत्री सचिव श्री राहुल भगत, जिले के प्रभारी सचिव श्री अंबलगन पी, जनसंपर्क आयुक्त डॉ. रवि मित्तल, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण उपस्थित थे।
           प्रभारी मंत्री ने कहा कि जशपुर जिला मुख्यमंत्री का गृह जिला है जहां सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मिलकर काम करना होगा। लोगों तक शासन की योजना का लाभ देकर उनके जीवन स्तर में बदलाव लाने का बेहतर कार्य करें। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने में जनपद पंचायत सीईओ, अधिकारियों और उनके अमले की बड़ी भूमिका रहती है। इसके साथ ही किसी भी कार्यक्रम और लोकार्पण भूमि पूजन में जनप्रतिनिधियों के हाथों शुभारंभ अनिवार्य रूप से करवाने के लिए कहा है। उन्होंने पुराने लंबित कार्यों को भी पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि जशपुर की जलवायु फल फूल, लीची, मछली पालन के लिए उपयुक्त है। किसानों को इसका व्यापक लाभ मिलना चाहिए। 
           प्रभारी मंत्री ने पत्थलगांव विकास खंड के बागबहार में बिजली की समस्या का निदान करने के निर्देश दिए हैं और जहां-जहां टावर की समस्या आ रही है। उसका भी निदान करने के लिए कहा है। उन्होंने अवैध रूप से बालू उत्खनन करने वाले बड़े माफिया पर शिकंजा कसने के लिए खनिज अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
          पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय और जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने भी बैठक में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत ने समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जशपुर में सड़क, पूल-पुलिया, विकास के सभी कार्य, पर्यटन के कार्य और स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करना है। स्थानीय लोगों और जन समुदाय की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा बढ़ाए और लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत वर्तमान में काम की डिमांड के आधार पर गुणवत्ता के साथ युवाओं को प्रशिक्षण दे और उनको प्रशिक्षण के साथ रोजगार के पर्याप्त अवसर भी उपलब्ध कराएं। 
          प्रभारी सचिव श्री अंबलगम पी ने अधिकारियों को बताया कि 8 अप्रैल 25 से पूरे राज्य में तीन चरणों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा हैं। जहां विकास कार्यों को गति मिलेगी। योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्गों तक पहुंचे इसके लिए ग्राम पंचायतों और नगरीय निकाय में शिकायत समस्या और सुझाव पेंटी लगाया जा रहा है। सभी नगरीय निकाय के साथ ग्राम पंचायतों में इसका व्यापक प्रचार प्रचार करना है। आम नागरिक अपनी समस्या को आफलाइन और आनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का भुगतान, मनरेगा का भुगतान, राशन पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का भी सुशासन तिहार में प्राथमिक से निराकरण करना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और अन्य मंत्री भी सुशासन त्यौहार के समय अचानक कहीं भी शिविर का अवलोकन करके जानकारी लेंगे। सभी अधिकारियों को योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं।
           कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी को बताया कि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। जून तक कार्य को पूर्ण करने का सार्थक प्रयास किया जाएगा। जशपुर के बड़े प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि का चिन्हांकन किया गया है। लगभग 100 एकड़ भूमि की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में सेब की खेती की जा रही है। किसानों को फल-फूल और अन्य फसल लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सड़क, पूल-पुलिया, कुछ विभाग में अधिकारियों की आवश्यकता,  नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में टावर की आवश्यकता, विद्युतत सुचारू रूप से संचालित करने टांसफार्मर की भी आवश्यकता बताया गया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण संवर्धन और किसानों को पानी मिले इसके लिए पुराने नदी, नाले, नहरों की जीर्णाेद्धार करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने विकास कार्यों के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता पड़ेगी बिन्दु वार विस्तार से समीक्षा किए।
         एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर के लोरो घाट के पास हमेशा दुर्घटना घटित होती रहती है। रेचुवा घाट के पास भी घटना होती रहती है। उस रोड़ को किसी विशेषज्ञ इंजीनियर के माध्यम से ठीक करवाने की आवश्यकता है ताकि दुर्घटना को रोका जा सके। जिले में निगरानी रखने के लिए सीसीटी कैमरा की आवश्यकता है। पशु तस्करों पर कारवाई की जा रही है। श्री शशि मोहन सिंह ने पुलिस विभाग के लिए तीन पेट्रोलिंग गाड़ी की मांग की गई।

और भी

सेवांकुर भारत के एक सफ्ताह देश के नाम कार्यक्रम के तहत आदिवासी क्षेत्रों के ग्रामों में जाकर स्वयंसेवक करेंगे सेवा कार्य 

जशपुर : सेवांकुर भारत के एक सफ्ताह देश के नाम कार्यक्रम के तहत आदिवासी ग्रामों में सेवा के लिए  मंगलवार को वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सेवांकुर भारत के स्वयंसेवकों को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ने सेवांकुर भारत के स्वयंसेवकों के सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम लंबे समय से मानव सेवा के लिए कार्य कर रही है और यह सेवांकुर भारत कार्यक्रम अपने आप में एक सराहनीय पहल है। जिन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कोई पहुंच नहीं है, वहां पर यह स्वयंसेवक चिकित्सक पहुंच कर अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ करने के लिए बहुत से कार्य किये गए हैं। जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के साथ शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज, शासकीय नर्सिंग कॉलेज और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना का प्रावधान किया गया है। 
         इस अवसर पर वित्त मंत्री ने जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए स्वर्गीय जगदेव राम उरांव, स्वर्गीय बाला साहब देशपांडेय, स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के योगदान को याद किया और बताया कि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम मानव समाज के कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है। एनटीपीसी लारा एवं सीएसआर फंड से जिला मुख्यालय में स्वर्गीय जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम बनाया जा रहा है। यह चिकित्सालय अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 100 बिस्तरों के अस्पताल का भी निर्माण किया जा रहा है। इस अस्पताल के बन जाने से जशपुर और इसके आसपास के ग्रामीण अंचल के रहवासियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने सभी का जशपुर आकर अपनी सेवा देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रोत्साहित किया।
जशपुर विधायक ने कल्याण आश्रम जशपुर में आयोजित सेवांकुर भारत कार्यक्रम में शामिल होकर 250 चिकित्सकों को जशपुर में सेवा का समय देने के लिए बधाई दी।
     इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष श्री सत्येंन्द्र कुमार सिंह, महामंत्री श्री योगेश बापट, उपक्रम प्रमुख सेवांकुर डॉ. ज्ञानेश मव्हाणकर,विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव,  वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारी मौजूद थे।

*गांवों में जाकर डॉक्टर करेंगे सेवा*

      सेवाकुंर भारत कार्यक्रम के तहत 5 से 13 अप्रैल तक एक सफ्ताह देश के नाम मनाया जा रहा है। सेवाकुंर भारत सेवाभावी संस्था है, इसमें डॉक्टर सहित मेडिकल फील्ड से जुड़े अन्य लोग काम कर रहे हैं। यह संस्था आदिवासी इलाकों में जाकर मेडिकल कैंप लगाकर उनका इलाज सहित अन्य मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराती है। इस संस्था में 18 ग्रुप है, प्रत्येक ग्रुप में 15 से 16 लोग जुड़े हैं। सेवाकुंर भारत के तहत जशपुर में हर वर्ष एक सफ्ताह देश के नाम के तहत आदिवासी इलाकों में जाकर चिकित्सा सेवा का कार्य करते हैं। यह संस्था नए चिकित्सकों को सेवा कार्य के लिए प्रेरित करते हुए आदिवासियों के घरों में जाकर उनकी संस्कृति और जीवनशैली का अध्ययन कर इलाज की जरूरतों को अच्छे से समझ सके।

और भी

अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन का धूमधाम से हुआ समापन महाआरती में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, विजय आदित्य सिंह जूदेव, सहित महाकुल समाज प्रदेश अध्यक्ष गणेश यादव हुए शामिल

जशपुर : जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के गरियादोहर में रामनवमी के अवसर पर आयोजित अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन का मंगलवार को धूमधाम से समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन ने नगरवासियों के बीच आस्था और भक्ति का अनूठा दृश्य प्रस्तुत किया।अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु तथा कीर्तन मंडलियाँ शामिल हुईं, और इस कार्यक्रम ने धार्मिक वातावरण को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश की मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव और महाकुल समाज के प्रदेश अध्यक्ष गणेश यादव ने प्रमुख रूप से भाग लिया। उनके साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया और धर्म में अपनी आस्था प्रकट की।

*अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन का आयोजन*

इस वर्ष की रामनवमी पर आयोजित अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन में विशेष आकर्षण झारखंड और ओडिशा की कीर्तन मंडलियाँ , केकईकन पाली,केन्दूडीह, ठाकुर मुंडा,टिकलीपारा सहित कई मंडली शामिल हुईं। इन मंडलियों ने विभिन्न, कीर्तनों और धार्मिक गीतों के माध्यम से हरे कृष्ण हरे राम की महिमा का गुणगान किया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति में रंगा रहा। कार्यक्रम के दौरान हज़ारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रभु श्रीराम के गीतों के साथ मंत्रमुग्ध हो गए।

महाआरती और समापन समारोह के साथ हुआ दधीभंजन ,महाप्रसाद का वितरण

कार्यक्रम के समापन के दिन विशेष महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री श्रीमती कौशल्या साय, विजय आदित्य सिंह जूदेव और गणेश यादव सहित अन्य धार्मिक प्रमुखों ने प्रभु ने श्री कृष्ण राधा, श्रीराम की पूजा अर्चना की। महाआरती के बाद,समापन समारोह के पूर्व दधीभंजन किया गया,इसके बाद श्रद्धालुओं ने एक साथ मिलकर महाप्रसाद ग्रहण किया।समापन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और दूर-दराज से आए श्रद्धालु उपस्थित रहे। अष्ट प्रहरी कीर्तन ने न केवल गरियादोहर में बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी धार्मिक माहौल को और भी गहरा कर दिया।गरियादोहर में आयोजित अष्ट प्रहरी हरि कीर्तन का यह आयोजन ना केवल धार्मिक आस्थाओं का प्रतीक बनकर उभरा, बल्कि क्षेत्रीय एकता और सांस्कृतिक धरोहर को भी संजीवनी दी। रामनवमी के इस शुभ अवसर पर आयोजित इस आयोजन ने नगरवासियों के दिलों में श्री कृष्ण राधा, श्रीराम के प्रति आस्था और श्रद्धा को और भी प्रगाढ़ किया।

और भी

रामनवमी महायज्ञ बगिया में धूमधाम से हुआ सम्पन्न,नम आंखों से श्रद्धालुओं ने किया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन,शोभायात्रा में उमड़े लोग

जशपुर/बगिया :  मुख्यमंत्री निवास बगिया में सोमवार को चार दिवसीय रामनवमी महायज्ञ का धूमधाम से समापन हुआ। हिन्दू नव वर्ष और भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव राम नवमी के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में बगिया में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हुई ।चार दिनों तक सीएम निवास में झांझ-मांदर की थापो के साथ भगवान श्रीराम के जयकारे और माता रानी की भक्ति गीतों से गूंज रहा था।सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे सीएम निवास से माता रानी की प्रतिमा का विसर्जन के लिए भक्त जुट गए थे।विसर्जन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय भी शामिल हुई।उल्लेखनीय है कि बगिया में इस भव्य राम नवमी महायज्ञ का आयोजन धर्म संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सर्व श्री धनपति पंडा जी महाराज गुरुधाम भुईयांपानी लैलूंगा के आशीर्वाद से सत्य सनातन धर्म देवी समाज के सानिध्य में किया गया था।

         चार दिवस तक हुआ विविध कार्यक्रम

बगिया में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शनिवार को आरती व पूजन के साथ प्रवचन, लीला व भजन का आयोजन किया ।रविवार को नियमित पूजा के साथ संधि पूजा, प्रवचन और लीला भजन और कार्यक्रम के अंतिम दिन सोमवार को नवकन्या पूजन, पूर्णाहुति, सहस्त्र स्नान, आशीर्वाद, प्रतिमा विसर्जन व प्रसाद वितरण के साथ रामनवमी महायज्ञ का यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। दूसरे और तीसरे दिन आरती, पूजा, प्रवचन, लीला और भजन का आयोजन किया गया। वहीं रविवार को में नवकन्या पूजन, पूर्णाहुति, सहस्त्र स्नान, आशीर्वाद, प्रतिमा विसर्जन और प्रसाद वितरण के साथ रामनवमी महायज्ञ का यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

और भी

सुशासन तिहार का पहला चरण कल से होगा शुरू, प्रशासन और जनता के बीच संवाद का बनेगा महत्वपूर्ण मंच, समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप प्रदेश में सुशासन तिहार-2025 के आयोजन 08 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रहा है। सुशासन तिहार-2025 का आयोजन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 05 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सुशासन तिहार-2025 के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने सभी कलेक्टरों की वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कबीरधाम जिले से कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में जुड़े रहे।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने वीडियों कांफ्रेसिंग के बाद अधिकारियों की बैठक लेकर सुशासन तिहार-2025 की तैयारियों और आवश्यक व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से हम जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर श्री वर्मा ने जिलेवासियों से अपील किया है कि वे इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि सुशासन तिहार-2025 सफल हो सके और सुशासन की स्थापना की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण साबित हो सके। 

आवेदन प्राप्ति और निराकरण

बैठक में बताया गया कि आवेदन प्राप्त करना आम जनता से उनकी समस्याओं के संबंध में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक ग्राम पंचायत मुख्यालयों और नगरीय निकाय कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इन स्थलों पर समाधान पेटी रखी जाएगी, ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें निःसंकोच लिखकर उसमें डाल सकें। आवेदन प्राप्त करने के लिए समाधान पेटी की व्यवस्था जिला और विकासखण्ड मुख्यालय स्तर पर भी की जाएगी। आवश्यकतानुसार हाट बाजारों में भी आवेदन संग्रह किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की भी पोर्टल में व्यवस्था रहेगी। कॉमन सर्विस सेंटर का भी ऑनलाइन आवेदन लेने के लिए उपयोग किया जा सकता है। प्रत्येक आवेदन को एक कोड देने की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। निर्धारित प्रारूप में खाली आवेदन पत्र (ग्रामवार/नगरीय निकायवार कोड सहित) प्रिन्ट कराकर ग्रामीणों को उपलब्ध कराएं जाएंगे। प्रत्येक आवेदन को पोर्टल में पंजीकृत कर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा, साथ ही, आवेदनकर्ता को पावती दी जाएगी।

आवेदनों का निराकरण

सभी प्राप्त आवेदनों को स्कैन कर सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा और संबंधित जिला, जनपद, नगरीय निकाय के अधिकारियों को ऑनलाइन व भौतिक रूप से भेजा जाएगा। संबंधित विभाग, अधिकारी लगभग एक माह में इन आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे। मांग से संबंधित आवेदनों को बजट की उपलब्धता के आधार पर निराकृत किया जाएगा। इन आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता का विश्लेषण जिला और राज्य स्तर पर किया जाएगा।

समाधान शिविर का आयोजन

बैठक में बताया गया कि 05 मई से 31 मई 2025 के दौरान प्रत्येक 08 से 15 पंचायतों के मध्य समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। नगरीय निकायों में भी आवश्यकतानुसार समाधान शिविर आयोजित होंगे। शिविरों के आयोजन की तिथि की जानकारी आवेदकों को एस.एम.एस. के माध्यम से तथा आवेदन की पावती के माध्यम से दी जाएगी साथ ही इन तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। इन शिविरों में प्राप्त आवेदनों की प्रविष्टि भी पोर्टल में की जाएगी तथा जिन आवेदनों का निराकरण शिविर में सम्भव हो, शिविर में किया जाएगा। शेष आवेदनों का समाधान एक माह में कर आवेदकों को सूचित किया जाएगा।

शिविरों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन पत्र, प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रत्येक शिविर के लिए एक खंडस्तरीय अधिकारी को प्रभारी बनाया जाएगा, जो शिविर के समुचित संचालन को सुनिश्चित करेंगे। समाधान शिविरों में विकासखंड एवं अनुभाग स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिला स्तर से भी कुछ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसी तरह की व्यवस्था नगरीय निकायों के शिविरों में भी की जाए।

विशेष पोर्टल और मोबाइल ऐप्स का होगा उपयोग

तिहार को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का व्यापक उपयोग किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया, समाधान की निगरानी और जनता के साथ संवाद के लिए विशेष पोर्टल और मोबाइल ऐप्स का उपयोग किया जाएगा।

और भी

केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव ने रेल परियोजना को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग जरिए राज्य के मंत्रियों से की चर्चा,रेल परियोजना छत्तीसगढ़ के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

जशपुर : केन्द्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग जरिए खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा रेल परियोजना को लेकर राज्य के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा रेल परियोजना विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। यह 5वीं और 6वीं रेल परियोजना होगी, जिसकी लागत 8 हजार 741 करोड़ रूपए है। इसके रूट की लम्बाई 278 किमी और ट्रैक की लम्बाई 615 किमी है। इससे 21 स्टेशन जुड़ेंगे। इस अवसर पर मुख्यमत्री श्री विष्णुदेव साय,  सरगुजा कमिश्नर श्री नरेद्र कुमार दुगा, आई.जी. अंकित गर्ग जनसंपर्क आयुक्त डॉ रवि मित्तल जशपुर कलेक्टर श्री रोहित व्यास जशपुर एन.आई.सी. से ऑनलाईन के माध्यम से जुड़े थे। 
              इस परियोजना में 48 बड़े पुल, 349 छोटे पुल, 14 आरओबी, 184 आरयूबी और 5 रेल फ्लाईओवर बनेंगे। इस नये रूट में 21 से 38 मिलियन टन कार्गाे, 8 मेल, एक्सप्रेस, सेमी हाई-स्पीड ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, बलौदा बाजार, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जिलों को सीधा लाभ होगा। इस परियोजना से सड़क परिवहन की तुलना में प्रतिवर्ष 2,520 करोड़ रूपए की बचत होगी।  ईंधन और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से इस परियोजना से हर साल 22 करोड़ लीटर डीजल की बचत होगी। इस परियोजना से 113 करोड़ किग्रा कार्बनडाई ऑक्साइड की कटौती होगी, जो लगभग 4.5 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है।
         परियोजना छत्तीसगढ़ के लिए बहुत खास है, क्योंकि यह लाइन कोलकाता और मुंबई को सीधे जोड़ती है। बारह महीने इस लाइन में यात्रियों की भीड़ बनी रहती है, इस परियोजना से अतिरिक्त यात्री क्षमता बढ़ेगी। वहीं मालगाड़ियां बिलासपुर और रायपुर को बायपास कर सकेंगी। ट्रैफिक के डायवर्सन से यात्री गाड़ियों का संचालन अधिक आसान और निर्बाध होगा।
हावड़ा-मुंबई रूट पर आवाजाही बढ़ने से छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों का तेजी से विकास होगा। 
           मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव को  बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए कहा कि कि उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। खरसिया-नया रायपुर-परमालकसा रेल परियोजना जैसी महत्त्वपूर्ण सौगात से छत्तीसगढ़ प्रदेश के विकास को एक नई गति मिलेगी। यह रेल परियोजना जांजगीर-चांपा, सक्ती, बलौदा बाजार, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे प्रमुख जिलों को जोड़ेगी। इससे इन जिलों के नए अवसर मिलेंगे। लोगों को रोजगार मिलेगा। बलौदाबाजार और जांजगीर अब उद्योगों के लिए नई हब बनकर उभरेंगे।
              यह क्षेत्र लाइमस्टोन (चूना पत्थर) से समृद्ध है। रेल संपर्क बेहतर होने से यहां सीमेंट उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। खरसिया से नया रायपुर तक सीधी रेल लाइन से राजधानी का संपर्क मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों से और बेहतर होगा। परियोजना से माल परिवहन तेज होगा, जिससे उद्योगों की लॉजिस्टिक लागत में कमी आएगी। इससे कृषि उत्पादों, खनिजों और निर्माण सामग्री के ट्रांसपोर्ट को भी बल मिलेगा। इससे नया रायपुर के विकास को नई दिशा और रफ्तार मिलेगी।.

और भी

मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर जिले को दी सौगात, 63 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास 

जशपुर :मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज स्व श्री दिलीप सिंह जूदेव चौक के पास जशपुर जिले वासियों को करोड़ों की सौगात दी। उन्होंने जशपुर नगरीय क्षेत्र सहित अन्य विभागों में 63.4359 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 
        मुख्यमंत्री श्री साय ने 364.59 लाख के 5 कार्यों का लोकार्पण किए। इसमें जशपुर नगर पालिका परिषद के 03 कार्य, जिसकी लगत 48.46 लाख और आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के 02 कार्य, जिसकी लगत 315.73 लाख के कार्य शामिल हैं। 
        इसी प्रकार 59.75 करोड़ के 22 कार्यों का भूमि पूजन किए। इसमें जशपुर नगर पालिका परिषद के  20.87 करोड़ के 09 कार्य, पुलिस विभाग के 1.56 करोड़ के 03 कार्य, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 5.59 करोड़ के 03 कार्य और पंचायत एवं ग्रामीण सड़क विकास विभाग के 31.75 करोड़ के 07 कार्य शामिल हैं।
        भूमिपूजन कार्य में नगरपालिका के विभिन्न वार्डाे में बी.टी.रोड़ निर्माण कार्य, सी.सी.रोड़ निर्माण, नाली एवं स्ट्रोम वाटर ड्रेन निर्माण, पेवर ब्लॉक (पाथवे) निर्माण कार्य, स्ट्रीट लाईट विस्तार, अधिकारी-कर्मचारी हेतु भवन निर्माण तथा सामुदायिक भवन निर्माण, रणजीता स्टेडियम के पास सूर्य नमस्कार एवं सौदर्यकरण, सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट निर्माण कार्य, सेमर तालाब एवं देशपाण्डे पार्क का उन्नयन, थाना भवन पत्थलगांव, लोदाम और करडेगा निर्माण, ग्राम गीधा में वीव्हीटीजीएस छात्रों हेतु 50 सीटर बालक छात्रावास, सोनक्यारी में वीव्हीटीजीएस छात्रों हेतु 50 सीटर बालिका छात्रावास, भड़िया में वीव्हीटीजीएस छात्रों हेतु 50 सीटर बालिका छात्रावास का निर्माण तथा हुण्डरूपाठ से कनेलीपाट, कर्णपुर से कोरवा बस्ती, अंकीराकोना से जोगीसरवा वि.ख.सड़क निर्माण कार्य-लम्बाई-3.20 कि.मी., हर्रापाठ से डाकाकोना, टी.आर-06 से खम्हनटोली, सड़क निर्माण लम्बाई-4.40 कि.मी. बेंजोरा से डहुकोना, तालासिली से हर्रापाठ, सड़क निर्माणलम्बाई-11.20 कि.मी. सी.जी.07-एम-87 सड़क निर्माण, फरसाबहार-कुनकरी, लम्बाई-20.00 कि.मी., सिंगीबहार से अबीरा तक सड़क निर्माण लम्बाई- 5.60 कि.मी., जामपानी से दुलदुला तक सड़क निर्माण कार्य लम्बाई-17.22 कि.मी. पलेपखना से पण्डरीपानी तक सड़क निर्माण कार्य लम्बाई-14.00 कि.मी. शामिल हैं। 
           लोकापर्ण के कार्याे में नगरपालिका के वार्ड क्र 13 जिला अस्पताल के सामने जयस्तम्भ चौक उन्नयन, वार्ड क्र 08 कम्पोस्ट सेंटर एवं वार्ड क्रमांक 11 चीर बगीचा में आर.आर.सेंटर, वार्ड क्र 04 में सामुदायिक भवन, 50 सीटर शासकीय नवीन आदिवासी कन्या आश्रम जुरगुम में छात्रावास का निर्माण और 50 सीटर प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास नारायणपुर में छात्रावास का निर्माण कार्य शामिल है। 
  इस अवसर पर सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत नगर पालिका के अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ,राम प्रताप सिंह ,नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जुदेव , भरत सिह  कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह जनसंपर्क आयुक्त डॉ रवि मित्तल नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय सहित अधिकारीगण और जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

और भी