ताजा खबरें


बड़ी खबर

नक्सली संगठन का लेटरपेड एवम विदेश के एरिया कोड का उपयोग कर वाट्सअप के जरिये लेखापाल से एक करोड़ की पिरोती मांगने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरप्तार, दूसरा फरार

जशपुर : पीएलएफआई नक्सली संगठन का लेटरपैड एवं फिलीपींस देश का एरिया कोड इस्तेमाल कर व्हाट्सअप से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के एक आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। दूसरा फरार है। दोनों आरोपी पूर्व में मिलकर के एक दर्जन लोगों से फिरौती मांग चुके हैं।

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 जनवरी को थाना बगीचा में एक 59 वर्षीय शासकीय विभाग का लेखापाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उक्त दिनांक के प्रातः 08 बजे इसके मोबाईल में व्हाट्सअप पर पी.एल.एफ.आई. नक्सली संगठन के पार्टी अध्यक्ष द्वारा फिलीपिंस देश का एरिया कोड का इस्तेमाल कर एक पत्र भेजा गया है जिसमें 01 करोड़ रूपये नक्सली संगठन को राशि का मांग किया गया है, राशि नहीं दिये जाने पर धमकी देकर प्रार्थी को फौजी कार्यवाही करने की धमकी दी गई है, प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
                         जशपुर जिले के SSP  शशि मोहन सिंह द्वारा इस अत्यंत संवेदनशील मामले में अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु SDOP बगीचा दिलीप कोसले के नेतृत्व में टीम गठित कर साथ ही सायबर यूनिट को भी संलग्न किया गया। 
                          विवेचना दौरान पुलिस टीम द्वारा उक्त संदेही मोबाईल नंबर को हाॅटस्पाॅट से चलाना पाये जाने पर उसके I.P. एड्रेस को ट्रेक करने पर मान्हु जिला खूंटी (झारखंड) से संचालित होना पाया गया, टीम द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घेराबंदी कर प्रकरण में मोबाईल इस्तेमाल करने वाले आरोपी पवन लोहरा को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया, आरोपी के कब्जे से कुल 02 मोबाईल जप्त किया गया।
                आरोपी पवन लोहरा से पूछताछ करने पर बताया कि वह अपने अन्य साथी के साथ मिलकर लोगों को नक्सली संगठन के नाम पर धमकी भरा लेवी मांगने वाला पत्र भेजता है, अभी तक लगभग 10 से 12 लोगों को भेजना बताया । आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण का अन्य फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है।
                प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में SDOP बगीचा दिलीप कोसले, निरीक्षक रामसाय पैंकरा, स.उ.नि. नरेश मिंज, प्र.आर. विशाल गुप्ता, आर. 685 मुकेश पाण्डेय, आर. समीर टोप्पो एवं सायबर सेल से उप निरीक्षक नसरूद्दीन अंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
                SSP श्री शशि मोहन सिंह द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी पवन लोहरा से महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है, नक्सली संगठन के नाम पर इनका तरीका वारदात सायबर फ्राॅड जैसा है, प्रकरण की बारीकी से विवेचना की जा रही है, सहआरोपी की पतासाजी की जा रही है।

और भी

मुख्यमंत्री से मिल  सैन्य अधिकारी ने छत्तीसगढ़ यात्रा को बताया अविस्मरणीय,प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और जनकल्याणकारी योजनाओं से हुए प्रभावित 

रायपुर :- छत्तीसगढ़ बहुत सुंदर प्रदेश है और नैसर्गिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और समृद्ध जैव विविधता इसे खास पहचान देती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नेशनल डिफेंस कॉलेज से आए 18 सैन्य और सिविल सर्विस के अधिकारियों के दल ने छत्तीसगढ़ भ्रमण उपरांत उनसे मुलाकात कर अपने अनुभवों को साझा करते हुए यह बातें कही। मुख्यमंत्री ने उत्सुकता के साथ सभी सैन्य अधिकारियों से उनके छत्तीसगढ़ भ्रमण को लेकर चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी अधिकारियों का आत्मीय स्वागत करते हुए प्रदेश की भौगोलिक विशेषताओं, सांस्कृतिक धरोहर और विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ केवल भौगोलिक रूप से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भी अद्वितीय है। प्रदेश का 44 प्रतिशत भूभाग वनाच्छादित है, और आदिवासी समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा हमारी धरोहर का अभिन्न अंग हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का सौंदर्य अनुपम है। आपने जो यात्रा की है, वह सिर्फ प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव नहीं, बल्कि एक जीवंत संस्कृति और इतिहास से जुड़ा हुआ सफर भी है। यह अनुभव सदैव आपकी स्मृतियों में अंकित रहेगा।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि नक्सल उन्मूलन की दिशा में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। हम न केवल सुरक्षा दृष्टिकोण से बल्कि शिक्षा, बुनियादी ढांचे और आर्थिक अवसरों के माध्यम से भी इस समस्या का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने औद्योगिक और शहरी विकास के साथ-साथ ग्रामीण एवं आदिवासी समुदायों के उत्थान पर भी समान रूप से ध्यान दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भरता, नवाचार और उत्कृष्ट शासन प्रणाली का उदाहरण बने। आपका यह भ्रमण हमारे प्रयासों को एक राष्ट्रीय और वैश्विक दृष्टिकोण से देखने का अवसर प्रदान करता है।

नेशनल डिफेंस कॉलेज के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने अपने प्रवास के दौरान आईआईएम रायपुर, इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर, ग्रीन फील्ड सिटी और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से कानून व्यवस्था और नक्सल उन्मूलन अभियान के संबंध में चर्चा की। अधिकारियों ने सिरपुर, एजुकेशन सिटी दंतेवाड़ा, कांकेर वुड आर्ट सेंटर, जंगल वारफेयर कॉलेज, कोंडागांव के टाटामारी और शिल्पग्राम, बादल एकेडमी और चित्रकोट जलप्रपात का भ्रमण किया।

दल का नेतृत्व कर रहे एडमिरल संदीप सिंह संधु ने बताया कि नेशनल डिफेंस कॉलेज के द्वारा प्रति वर्ष एक वर्षीय कोर्स संचालित किया जाता है, जिसमें सेना, सिविल सेवा और अंतरराष्ट्रीय रक्षा अधिकारियों को रणनीतिक विषयों पर प्रशिक्षित किया जाता है। इस वर्ष 124 अधिकारी इस कोर्स में शामिल हैं, जिनमें 13 भारतीय और 5 अन्य देशों के अधिकारी छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक ढांचे को समझने के लिए भ्रमण पर आए है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विवेकानंद झा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, श्री पी. दयानंद और डॉ. बसवराजू एस उपस्थित रहे। नेशनल डिफेंस कॉलेज के अधिकारियों में ब्रिगेडियर अमितोज सिंह, श्री संदीप कुमार मिश्रा, कोमोडोर कार्तिक मूर्ति, ब्रिगेडियर अनिरुद्ध सिंह कंवर, एयर कोमोडोर शेखर यादव, ब्रिगेडियर गुरप्रीत सिंह मान, ब्रिगेडियर रजनीश मोहन, कैप्टन एम. व्ही. ओरपे सहित श्रीलंका, मोरक्को, नाइजीरिया, नेपाल और यूएई के अधिकारी शामिल थे।

 

और भी

मतदान जागरूकता अभियान के तहत ई .व्ही .एम. के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए किया जा रहा है प्रोत्साहित 

जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में और जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के दिशा निर्देश में जशपुर विकास खंड के शहरी क्षेत्र आरामील के पास और राजा पारा में मतदान जागरूक अभियान के तहत ई .व्ही .एम. के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके साथ ही जागरूकता रैली और रंगोली के माध्यम से लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए कहा जा रहा है।
      उल्लेखनीय है की जाबो मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ई .व्ही एम. से जिले के सभी विकास खंड और गांव में लोगों को मतदान देने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अभियान के तहत जागरूकता रैली, रंगोली, मेहंदी, नारा लेखन मतदाता शपथ आदि गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

और भी

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत में 10827 अभ्यर्थी लड़ेगे चुनाव,,जिला पंचायत सदस्य 65, जनपद पंचायत सदस्य  612, सरपंच 2030 एवं पंच हेतु 8120 अभ्यर्थी शामिल

जशपुरनगर : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत् 10827 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेगे। इनमें जिला पंचायत सदस्य के लिए 65, जनपद सदस्य के लिए 612, सरपंच के लिए 2030 एवं पंच के लिए 8120 अभ्यर्थी निर्वाचन में शामिल होगें। 
     त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण के लिए मतदान क्रमशः 17 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी की प्रातः 7  बजे से अपराह्न 03 बजे तक होगी। जनपद पचंायत स्तर पर परिणामों की घोषणा प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण हेतु क्रमशः 19 फरवरी, 22 फरवरी और 25 फरवरी तथा जिला पंचायत सदस्य स्तर पर परिणामों की घोषणा प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण हेतु क्रमशः 20 फरवरी, 23 फरवरी और 25 फरवरी को की जाएगी।

और भी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 10 फरवरी को संगमनगरी में पांच घंटे रहेंगी,निषादराज क्रूज से संगम आएंगी और करेंगी गंगा स्नान व पूजन 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 10 फरवरी को संगमनगरी में पांच घंटे रहेंगी। राष्ट्रपति सुबह 11 बजे प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट आएंगी और यहां से डीपीएस हेलीपैड पर लैंड करेंगी। हेलीपैड से निषादराज क्रूज से संगम वीआईपी जेटी आएंगी और गंगा स्नान व पूजन करेंगी। इसके बाद अक्षयवट आएंगी और दर्शन करेंगी।

राष्ट्रपति पातालपुरी और सरस्वती कूप भी जा सकती हैं। यहां से बड़े हनुमान मंदिर दर्शन के लिए आएंगी। राष्ट्रपति मुर्मु डिजिटल कुम्भ अनुभूति केंद्र और संविधान गैलरी का भी अवलोकन करेंगी। शाम चार बजे के आसपास वापस जाएंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रयागराज आएंगे। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर लखनऊ से आला अफसरों की मेला प्रशासन के साथ ऑनलाइन बैठक हुई। जिसके बाद उनके कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद करने के लिए कहा। साथ ही सारी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई।

और भी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : नाम वापसी के बाद कुनकुरी जनपद पंचायत में प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिन्ह देखे बीडीसी क्षेत्र के अनुसार प्रत्याशियों के नाम के आगे चुनाव का छाप

कुनकुरी /नारायणपुर :- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त होते हैं, चुनावी मैदान में शेष रहे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए है। जनपद पंचायत सदस्य चुनाव के लिये नामवापसी के बाद कुल 64 प्रत्याशी मैदान में हैं आज निर्वाचन शाखा की ओर से जनपद पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव चिन्ह घोषित कर दिए गए है।

नाम वापसी के बाद मैदान में डटे हुवे प्रत्याशियों की सूची और उन्हें आबंटित चुनाव चिन्ह बीडीसी क्षेत्र क्रमांक के अनुसार देखने नीचे PDF पर क्लिक करें।

 देखें :-        बीडीसी पीडीएफ

            

और भी

नगरीय निकाय एवं त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के  मतदान से दो दिन पूर्व  और नगरीय निकायों की मतगणना तिथि को बंद रहेंगी शराब दुकान 

रायपुर : राज्य शासन के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दौरान मतदान की तारीख से दो दिन पूर्व से लेकर मतदान संपन्न होने तक और नगरीय निकायों की मतगणना तिथि को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस आशय के परिपत्र जिला आबकारी अधिकारी द्वारा जारी कर दिया गया है।

परिपत्र के अनुसार, नगरीय निकायों में मतदान 11 फरवरी 2025 को और मतगणना 15 फरवरी 2025 को होगी। आम निर्वाचन क्षेत्रों में और निर्वाचन क्षेत्रों से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित समस्त देशी और विदेशी मदिरा की फुटकर दुकान, रेस्टोरेंट, बार, होटल, क्लब आदि को मतदान की तारीख से दो दिन पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना तिथि 15 फरवरी 2025 को बंद रखा जाएगा।

छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शुष्क दिवस घोषित किया गया है। निर्वाचन क्षेत्रों से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकानें भी बंद रहेंगी।

और भी

टीचर भर्ती विवाद पर हाईकोर्ट ने एक नया आदेश किया जारी,बीएड डिग्री धारियों दी राहत, राज्य शासन से चार सप्ताह में मांगा जवाब 

बिलासपुर ; छत्तीसगढ़ में टीचर भर्ती विवाद पर हाईकोर्ट ने एक नया आदेश जारी किया है। इसमें डीएड अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए 10 फरवरी से होने वाली काउंसिलिंग में बीएड डिग्रीधारी उन अभ्यर्थियों को भी शामिल किया जाएगा, जिन्होंने अपनी डीएड डिप्लोमा का उल्लेख नहीं किया है। साथ ही मामले में राज्य शासन से चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश पर डीएड अभ्यर्थियों की भर्ती करने के लिए पूर्व में शासन ने 2855 अभ्यर्थियों की लिस्ट हाईकोर्ट में पेश की थी। इस दौरान हाईकोर्ट ने शासन को आदेश का पालन करने के लिए 15 दिन का समय दिया था। साथ ही न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी थी। जिसके बाद राज्य शासन ने बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों की सेवा समाप्ति करने का आदेश जारी किया है। साथ ही 10 फरवरी से डीएड अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए काउसिंलिंग करने का आदेश दिया है।

और भी

तिरुपति मन्दिर संस्था ने 18 गैर हिन्दू कर्मचारियों की कर दी छुट्टी,मंदिरों और धार्मिक गतिविधियों की आध्यात्मिक पवित्रता को बनाए रखने के लिए लिया  गया निर्णय


देवस्थान तिरूपति मंदिर की संचालक संस्था ने 18 गैर-हिंदू कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इन सभी कर्मचारियों को ट्रांसफर लेने या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प चुनने के लिए कहा गया है। बोर्ड ने कहा कि यह निर्णय अपने मंदिरों और धार्मिक गतिविधियों की आध्यात्मिक पवित्रता को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

बोर्ड का मानना है कि मंदिर की धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में हिंदू धर्म के अनुयायियों की भागीदारी आवश्यक है। तिरुमला तिरूपति देवस्थानम (टीटीडी) ने 18 कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। इन कर्मचारियों पर आरोप है कि वे टीटीडी के त्योहारों और अनुष्ठानों में भाग लेने के साथ-साथ गैर-हिंदू धार्मिक गतिविधियों में भी भाग ले रहे हैं। टीटीडी बोर्ड ने हाल ही में एक संकल्प लिया है जिसमें ऐसे कर्मचारियों को दो विकल्प दिए गए हैं-सरकारी विभागों में स्थानांतरित होना, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना के माध्यम से बाहर निकलना। टीटीडी कहना है कि धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की पवित्रता को बनाए रखना है।

और भी

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने सम्हाली नगर पंचायत कुनकुरी में प्रचार की कमान,प्रदेश सरकार की उपलब्धयो और भावी योजना पर मांग रही हैँ भाजपा के पक्ष में समर्थन

जशपुर : नगर पंचायत कुनकुरी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रचार   कमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्म पत्नी कौशल्या साय ने सम्हाल लिया है। बुधवार को कुनकुरी के हनुमान टेकरी में रामभक्त संकटमोचन भगवान हनुमान के समक्ष मत्था टेक आशीर्वाद लेकर उन्होंने प्रचार अभियान का आगाज किया। दिन भर कुनकुरी के सभी 15 वार्डो में घर-घर में घूम कर कौशल्या साय ने मतदाताओं से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्थन माँगा। सीएम मैडम को अपने बीच पाकर कुनकुरी नगरवासियो ने उनका सम्मान किया और सेल्फी लेकर,इस पल को हमेशा के लिए अपने पास सुरक्षित रख लिया। प्रचार अभियान में कौशल्या साय ने बीते 13 महीने के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कुनकुरी के विकास के लिए किए गए कार्य और भावी योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुनकुरी और जशपुर जिला मुख्यमंत्री के ह्रदय के धड़कनो में बसते हैँ। इसलिए वे चाहते हैँ कि कुनकुरी और जशपुर जिले का ऐसा विकास हो कि यह देश-प्रदेश के लिए एक मिसाल बन जाए। इसकी शुरुआत हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए 220 बिस्तर अस्पताल,400 केवी विद्युत केंद्र की स्थापना,मयाली नेचर कैम्प और मधेश्वर महादेव पहाड़ को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने,स्पोर्ट्स काम्पलेक्स,हाई टेक बस स्टेण्ड तो बस शुरुआत है। उन्होंने कहा कि कुनकुरी का विकास अपने आप में एक मॉडल बनेगा। सीएम विष्णुदेव साय और भाजपा को सिर्फ कुनकुरीवासियो का साथ चाहिए।उन्होंने सभी मतदाताओं को अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के प्रत्याशी सुदबल यादव और पार्षद पद के प्रत्याशीयो के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल थे।

और भी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से NSS के स्वयंसेवक हेमराज राम दीवारों पर स्लोगन लेखन कर लोगों से मतदान करने की कर रहे हैं अपील



जशपुर : जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास के निर्देश और जाबो कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में स्थानीय नगरी निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से गतिविधियां कराई जा रही है। इन गतिविधियों में दीवार लेखन भी शामिल है। 
       शासकीय राम भजन राय एन ई एस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के  स्वयंसेवक हेमराज राम गांवो में जाकर मतदान करने की अपील कर रहे हैं। उनके द्वारा दीवारों पर मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन का लेखन किया जा रहा है। मनोरा विकासखंड के धसमा, माटापारा जैसे ग्रामों में आओ मिलकर अलख जगाएं शत् प्रतिशत मतदान कराए, दारू हडिया छोड़कर सबसे पहले वोट दें, आओ सब मिलकर गाएं हम सब वोट देने जरूर जाएं आदि स्लोगन का दीवारों पर लेखन वे कर रहे है।

और भी

स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर में विद्यार्थियों के लिए AI और ChatGPT कार्यशाला हुआ प्रारंभ, 6स्कूलों से दो से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया

जशपुर : तकनीकी नवाचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर में एक दिवसीय "AI और ChatGPT कार्यशाला" का आयोजन किया गया। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर आयोजित इस कार्यशाला में पहले दिन जशपुर विकासखंड के छ: विद्यालयों के 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया और आधुनिक तकनीक की बारीकियों को समझा। कार्यशाला के पहले दिन शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा और जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार भटनागर,  मैत्री स्कूल आफ एंटरप्रेन्योरशिप प्राइवेट लिमिटेड की ओर से उत्कर्ष मिश्रा उपस्थित रहे।  
     डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा ने सभी उपस्थित विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि खुद को टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट करते रहे। आउटडेटेड होने से यदि बचना है तो नई तकनीकों को हमें सीखना होगा।  उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक और एआई की उपयोगिता पर भी बात की। विद्यार्थियों से उन्होंने फीडबैक भी लिया। 
    जिला शिक्षा अधिकारी पी के भटनागर ने कहा कि आप सभी विद्यार्थी कार्यशाला में सीखे गए एआई टूल्स को लर्निंग में उपयोग कर बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त करें और अपने परिवार के साथ जिले का भी नाम रोशन करें।
     ट्रेनर अनुराग डांगी ने विद्यार्थियों को AI, ChatGPT, Canva के साथ अन्य महत्वपूर्ण एआई टूल्स की जानकारी दी और उनके वास्तविक जीवन में उपयोग पर चर्चा की। अध्ययन में इनका किस प्रकार उपयोग किया जाए और कैसे बेहतर आउटकम प्राप्त हो , इस विषय पर प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को समझाया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को AI के उपयोग, ChatGPT की कार्यप्रणाली, और इसके शैक्षणिक व व्यावसायिक अनुप्रयोगों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशिक्षक ने लाइव डेमो के माध्यम से छात्रों को सिखाया कि वे कैसे AI का उपयोग कर अपने अध्ययन और प्रोजेक्ट्स को और अधिक प्रभावी बना सकते हैं। इस कार्यशाला में जशपुर विकासखंड के महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय, संकल्प जशपुर, सेजेस हिंदी माध्यम, सेजेस अंग्रेजी माध्यम, हाई स्कूल सिटोंगा और नवीन आदर्श हिंदी माध्यम जशपुर के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। यशस्वी जशपुर के अवनीश पांडेय, एबीईओ जशपुर टुमनू गोसाई ने कार्यशाला का आयोजन में भूमिका निभाई।

और भी

कुनकुरी जनपद पंचायत सदस्य चुनाव के 16 सीटों पर 67 नामांकन दाखिल,क्षेत्र क्रामक 5 और 9 में सर्वाधिक उम्मीदवार मैदान में

कुनकुरी/नारायणपुर:- प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। कुनकुरी में  जनपद पंचायत सदस्य 16 सीट के लिए 67 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन जमा करने की सोमवार को अंतिम तिथि थी।  चुनाव क्षेत्र क्रमांक 5 और 9 के लिए सबसे अधिक सात सात अभ्यर्थियों ने  नामांकन दाखिल किए गए। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं पंचायत चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम और निर्वाचन नियमों के अनुसार सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

:कुनकुरी जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक वार देखे किस किस ने भरा है नामांकन

 टच करें: BDC KUNKURI pdf

और भी

विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने बगीचा नगर पंचायत के वार्डों में चुनाव कार्यलय का उद्दघाटन कर मोर्चा संभाला,जीत के लिए सभी कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत झोंक दें

जशपुर : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा से जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने बगीचा नगरपंचायत क्षेत्र में मोर्चा संभाल लिया है।यहां उन्होंने वार्डों में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने का अपील किया।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा,हरि शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ज्ञात हो कि नगरीय निकाय चुनाव में जीत को लेकर भारतीय जनता पार्टी पुरजोर प्रयास में जुट गई है,बगीचा नगरपंचायत क्षेत्र में पार्षद और अध्यक्ष पद के लिये हो रहे नगरीय निकाय चुनाव में अब खुद जशपुर विधायक ने मोर्चा संभाल लिया है।यहां विधायक श्रीमती रायमुनी भगत मंगलवार को पहुंची और बगीचा के वार्ड क्रमांक 2,3,4एवम 6 में विधिवत पूजा अर्चना कर भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।इस दौरान यहां मौजूद कार्यकर्ताओं और नगरवासियों का उत्साह बढ़ाते हुए विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बना जीत के लिए सभी कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत झोंक दें,विष्णु देव साय की सरकार ने गत एक वर्ष में यहां विकास की बयार लाई है,यहां करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति विष्णु सरकार में मिली है।नगर में विकास के लिए सड़क नाली बिजली पानी की समुचित व्यवस्था विष्णु सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान कर विकास कार्य के रूप में किया जा रहा है।सभी वार्डवासी नगर के विकास हेतु भाजपा के योग्य प्रत्याशी को अपना बहुमूल्य वोट देकर विजय बनाएं,इस वक्त प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है,जिससे राज्य में विकास की गति एक वर्ष में काफी तेज हुई है।बगीचा में नगर सरकार भाजपा का बना विकास की गति और भी तेज होगी।क्योंकि बगीचा में भाजपा का नगर सरकार बनते ही यहां ट्रिपल इंजन की सरकार होगी।जिससे नगर के विकास हेतु राज्य और केंद्र दोनों से विकास कार्यों में स्वीकृति मिलने में आसानी होगी।श्रीमती भगत ने वार्डवासियों से अपील किया है कि भाजपा के योग्य प्रत्याशियों के पक्ष में अपना मतदान कर विकसित और प्रगतिशील बगीचा बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान अवश्य दें।

और भी

जिला पंचायत चुनाव में 14 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 99 आवेदन हुए जमा, जमा हुए निर्देशन पत्रों की आज की गई संवीक्षा ,देखें डीडीसी प्रत्याशियों की सूची

compressed.pdf

जशपुर : नगरीय निकायों में चुनाव के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में प्रशासन द्वारा तीव्र गति से की जा रही है। चुनाव आयोग के निर्देशों के परिपालन करने के साथ ही बारीकियों का ध्यान रखते हुए अधिकारी-कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से चुनाव कार्य में डटे हुए हैं।  जशपुर में जिला पंचायत सदस्य हेतु कुल 14 निर्वाचन क्षेत्र के लिए 99 नाम निर्देशन पत्र भरे गए हैं। इन सभी निर्देशन पत्रों का संवीक्षा आज जिला पंचायत सभागार कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी श्री अभिषेक कुमार एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री प्रदीप राठिया, श्री टीपी भावे एवं कुसुम बड़ा द्वारा किया गया। संवीक्षा कार्य का ऑब्जर्वर श्री सुनील चंद्रवंशी द्वारा निरीक्षण भी किया गया।
     ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र 27 जनवरी से 3 फरवरी तक भरे गए थे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा उपरांत 6 फरवरी तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण हेतु मतदान क्रमशः 17 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी की प्रातः 7 बजे से अपराह्न 03 बजे तक की जाएगी। जिला पंचायत सदस्य स्तर पर परिणामों की घोषणा प्रथम द्वितीय और तृतीय चरण हेतु क्रमशः 20 फरवरी, 23 फरवरी और 25 फरवरी को की जाएगी। 

देखें जिला पंचायत की नामांकन कि सूची

और भी

  बोर्ड परीक्षा को लेकर प्राचार्यो, बीईओ और एबीईओ की हुई समीक्षा बैठक,बेहतर परिणाम हेतु प्राचार्य मिशन मोड में करें कार्य - कलेक्टर रोहित व्यास


 

जशपुर : यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत् कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्ट्रोरेट के सभाकक्ष में जिले के प्राचार्यो, बीईओ और एबीईओ की समीक्षा बैठक ली। शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा भी समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे।
कलेक्टर रोहित व्यास ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के  प्री बोर्ड 1 के परीक्षा परिणाम की समीक्षा की। बच्चों की नियमित उपस्थिति के लिए प्राचार्यो को कहते हुए उन्होंने विद्यालय ग्राम के जन प्रतिनिधियों से सहयोग लेने के लिए निवेदन करने की बात कही‌ और पालक शिक्षक बैठक में जनप्रतिनिधियों  की उपस्थिति में आयोजित करने कहा। उन्होंने कहा कि वार्षिक परीक्षा हेतु काफ़ी कम समय बचा है इसलिए व्यक्तिगत रूप से सभी को विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है । जो बच्चे परिणाम अच्छा दे रहे है उन्हें राज्य की प्रावीण्य सूची में स्थान दिलाने के लिए और जो बच्चे सामान्य है उनके बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए ध्यान केंद्रित कर कार्य करे । सभी सामूहिक रूप से राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में जशपुर के बच्चों को स्थान दिलाने के लिए मिशन मोड में कार्य करें । शिक्षक विद्यार्थियों के  आदर्श होते हैं इसलिए उसके अनुरूप ही विद्यालय में बच्चों के प्रति शिक्षक का व्यवहार होना चाहिए। आगामी बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत मिशन 40 डेज की गतिविधियों को निर्धारित समय पर पूर्ण करे और संडे क्लास , उपचारात्मक कक्षा  नियमित आयोजित करे । 
इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में जिले का 100% परीक्षा परिणाम का लक्ष्य उन्होंने रखा है। प्राचार्यो को कम अच्छे विद्यार्थियों के स्तर के अनुरूप परीक्षा की तैयारी कराने को कहा। वे चाहते है कि इस बार भी जशपुर जिला प्रदेश की मेरिट सूची में प्रथम स्थान पर रहे। 
             जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार भटनागर ने  कहा कि सभी प्राचार्य व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी ले कि  विधालय  के शत प्रतिशत परीक्षा में पास हो । बोर्ड परीक्षा के लिए कम समय शेष है इसलिए पूरी मेहनत और लगनता के साथ रणनीति बनाकर बच्चों के हित में कार्य करे और प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें । साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चे गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मॉनिटरिंग करने का निर्देश विकास खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया‌ । उन्होंने ने प्राचार्यों से विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने और परीक्षा परिणाम बेहतर करने के प्रयासों की जानकारी ली।
        शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा ने समीक्षा करते हुए कहा कि स्कूल के कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के अब समय आ गया है कि विद्यालय के अच्छे और कम अच्छे बच्चों  को  शिक्षक पर्याप्त समय दे । बच्चों के विषयगत प्रत्येक शंकाओं का समाधान शिक्षक करें ।
यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने मिशन 40 डेज में किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राचार्यो से लेते हुए कहा कि प्री बोर्ड परीक्षा 2 में विद्यालय के सभी बच्चे सम्मिलित हो और प्रश्न को समझ कर सभी प्रश्न हल करे । इसी तरह बोर्ड परीक्षा में भी सभी प्रश्न हल करें । सभी विषय शिक्षक बच्चों प्री बोर्ड 2 की उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन करे कि बच्चे ने सभी प्रश्न हल किए है या नहीं और उनकी गलतियों से उन्हें अवगत कराते हुए उसका समाधान करें ।श्री  गुप्ता ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और प्राचार्यो को मिशन मोड में कार्य पूर्ण करने को कहा l 
इस अवसर पर यशस्वी जशपुर के सदस्य संजीव शर्मा, अवनीश पांडेय सहित विकासखंड शिक्षा अधिकारी , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी और शासकीय विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।

और भी

छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने कक्षा 5वीं एवं 8वीं की समय-सारिणी की जारी

5वीं की परीक्षा 17 मार्च एवं 8वीं की परीक्षा 18 मार्च से शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा कक्षा 5वीं एवं 8वीं केन्द्रीकृत परीक्षा 2025 की समय-सारिणी जारी की दी गई। कक्षा 5वीं की परीक्षा 17 मार्च एवं कक्षा 8वीं की परीक्षा 18 मार्च से शुरू होगी।

लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 5वीं के केन्द्रीकृत परीक्षा 17 मार्च को गणित, 21 मार्च को अंग्रेजी, 24 मार्च को हिन्दी एवं 27 मार्च को पर्यावरण विषय की परीक्षा प्रातः 8 से 10 बजे तक आयोजित होगी। इसी प्रकार कक्षा 8वीं की परीक्षा 18 मार्च को गणित, 22 मार्च को हिन्दी, 26 मार्च को अंग्रेजी, 29 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 1 अप्रैल को विज्ञान एवं 3 अप्रैल को संस्कृत/उर्दू विषय की परीक्षा प्रातः 8 से 11 बजे तक आयोजित होंगी।

और भी

भाजपा यह बताए कि अभी तक कितने वादे किए, और कितने पूरे किए ?,बागी होकर चुनाव लडने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : दीपक बैज

रायपुर : बीजेपी के घोषणा पत्र और डिप्टी सीएम  अरुण साव के बयान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख दीपक बैज ने जवाबी हमला करते हुए दो टूक कहा कि भाजपा यह बताए कि अभी तक कितने वादे किए हैं, और कितने पूरे किए हैं? पहले अपने पुराने वादों को तो पूरा कर लें, इसके बाद जनता से नए वादे करें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा में बागी होकर चुनाव लडने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही. इसके साथ उन्होंने कहा कि अधिकृत प्रत्याशी होने के बावजूद नाम वापस लेने वालों पर भी कार्रवाई हो सकती है. वहीं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रचार में तेजी आने की बात कहते हुए कहा कि शानदार जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है. एक साल में सरकार ने कुछ काम नहीं किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रचार अभियान की कमान संभालने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नगरी निकाय क्षेत्रों में क्या किया, यह जनता को बताएं. एक साल में सरकार ने कुछ भी नहीं किया. जनता के बीच झूठे वादे करके आएंगे।

और भी