चक्रवात के बाद मौसम का अनोखा नजारा, सुबह 5 बजे तक घने कुहासे में ढका रहा इलाका,स्टेट हाइवे में वाहन चालकों को बेहद सावधानी के साथ करना पड़ा सफर
ताजा खबरें


बड़ी खबर

चक्रवात के बाद मौसम का अनोखा नजारा, सुबह 5 बजे तक घने कुहासे में ढका रहा इलाका,स्टेट हाइवे में वाहन चालकों को बेहद सावधानी के साथ करना पड़ा सफर

नारायणपुर। चक्रवात के बाद मौसम में बदलाव का असर अब क्षेत्र में सुबह-सुबह देखने को मिल रहा है। चक्रवात के बादल छंटते ही बुधवार तड़के करीब 5 बजे नारायणपुर, रानीकोम्बो स्टेट हाईवे सहित आसपास के इलाकों में घना कुहासा छाया रहा। सुबह के समय पूरा क्षेत्र धुंध की मोटी चादर में लिपटा नजर आया। सड़क पर कुहासे का असर इतना था कि वाहन चालकों को सामने का रास्ता बहुत साफ दिखाई नहीं दे रहा था।

घनी धुंध के बीच लाइट बनी सहारा

नारायणपुर से रानीकोम्बो की ओर जाने वाले स्टेट हाईवे पर सुबह-सुबह कुहासे के कारण दिखाई देना बेहद कम हो गई थी। सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों का पता काफी नजदीक आने के बाद ही चल पा रहा था। कई स्थानों पर वाहन की लाइट दिखाई देने के बाद ही यह अंदाजा लग रहा था कि सामने से कोई वाहन आ रहा है। ईब नदी के पास कुहासे का असर ज्यादा था।कुहासे की घनी परत के चलते सड़क के आसपास का दृश्य भी धुंधला नजर आ रहा था।

सुबह के आवागमन में वाहन चालकों को हुई परेशानी

सुबह करीब 5 बजे सड़क पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों को घने कुहासे के बीच काफी सावधानी बरतनी पड़ी। कुहासा की वजह से कम दिखाई देने के कारण वाहन चलाना चुनौतीपूर्ण हो गया था। नारायणपुर-रानीकोम्बो स्टेट हाईवे  सहित आसपास के मार्गों पर कुहासे का असर साफ दिखाई दिया। सुबह के समय क्षेत्र में छाई धुंध ने सामान्य आवागमन को प्रभावित किया और वाहन चालकों को रास्ता देखने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

चक्रवात के बाद मौसम का बदला मिजाज

चक्रवात के बाद आसमान से बादलों के छंटने के साथ ही क्षेत्र में सुबह के समय घना कुहासा देखने को मिला। तड़के सड़क, आसपास के खुले क्षेत्र और दूर तक फैला इलाका धुंध में ढका नजर आया। सुबह की रोशनी होने के बावजूद कुहासे के कारण दृश्य साफ नहीं हो पा रहा था। नारायणपुर क्षेत्र में मौसम के इस बदले मिजाज का असर खासकर सुबह के समय सड़क पर दिखाई दिया।

घने कुहासे के बीच स्टेट हाईवे पर रानीकोम्बो ईब नदी के  पास ऐसा नजर आया, मानो सड़क धुंध के बीच कहीं दूर जाकर छिप जा रही है । वाहन चालकों के लिए आज सुबह का सफर सामान्य दिनों की तुलना में अधिक कठिन रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image