आज जशपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, फरसाबहार के पमशाला में कीर्तन महोत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल, भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में भी करेंगे शिरकत
ताजा खबरें


बड़ी खबर

आज जशपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, फरसाबहार के पमशाला में कीर्तन महोत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल, भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में भी करेंगे शिरकत

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार 22 नवंबर को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:45 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत बगिया पहुंचेंगे। यहां से  कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पमशाला पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री ग्राम पमशाला में आयोजित कीर्तन महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे यहां आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का पमशाला में दोपहर 2:20 बजे से शाम 4:30 बजे तक कार्यक्रम प्रस्तावित है।

कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे कार द्वारा पमशाला से बगिया के लिए रवाना होंगे। शाम 5 बजे वे बगिया स्थित अपने निज निवास पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम बगिया में ही निर्धारित है।

Leave Your Comment

Click to reload image