झमाझम बारिश के बीच देवडोंगरी नारायणपुर में श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुई देवउठनी पूजा, डोम समाज ने की एकता और सुख-समृद्धि की कामना
ताजा खबरें


बड़ी खबर

झमाझम बारिश के बीच देवडोंगरी नारायणपुर में श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुई देवउठनी पूजा, डोम समाज ने की एकता और सुख-समृद्धि की कामना

नारायणपुर। शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को झमाझम बारिश के बीच भी डोम समाज की आस्था और परंपरा का उत्साह कम नहीं हुआ। डोम राजा के गढ़ के नाम से प्रसिद्ध देवडोंगरी नारायणपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं विधि-विधान के साथ देवउठनी पूजा श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई।

इस अवसर पर डोम समाज के बंधुओं ने उपवास रखकर भगवान की पूजा-अर्चना की और समाज की एकता, अखंडता, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। लगातार बारिश के बावजूद समाज के लोगों की श्रद्धा और उत्साह देखते ही बना। सभी ने एकजुट होकर धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया और पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

समाज के वरिष्ठजनों के प्रयास से हुआ आयोजन

देवउठनी पूजा के सफल आयोजन में समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनमें बीरेश सनमानी, भुलसी राम, रामदयाल राम, उरेनाथ राम, चंद्र राम, सोभनतू राम, सुरेश राम एवं शिवरतन राम सहित समाज के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

इस आयोजन ने एक बार फिर समाज की धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामूहिक एकजुटता की परंपरा को मजबूत करने का संदेश दिया। बारिश के बीच संपन्न हुई यह पूजा समाज के लोगों के लिए श्रद्धा और सामाजिक एकता का विशेष अवसर बनी।

Leave Your Comment

Click to reload image