बाल दिवस पर बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच स्वामी आत्मानंद स्कूल जशपुर में हुआ विशेष न्योता भोज का आयोजन
ताजा खबरें


बड़ी खबर

बाल दिवस पर बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच स्वामी आत्मानंद स्कूल जशपुर में हुआ विशेष न्योता भोज का आयोजन

​जशपुर:स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में बाल दिवस का पर्व बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर स्कूली छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, प्रेरणादायक कहानियां, गीत व सुविचार प्रस्तुत किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद सभी शिक्षकों, अभिभावकों और दर्शकों का मन मोह लिया और सभी ने उनकी सराहना की।
​विशेष आकर्षण रहा 'न्योता भोज'बाल दिवस के इस खास मौके पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जशपुर के सभी शिक्षकों और प्रधान पाठक  बेरनार्ड केरकेट्टा के सौजन्य से बच्चों के लिए एक विशेष 'न्योता भोज' का आयोजन किया गया। इस भोज में छात्रों के लिए पुलाव, पापड़, सलाद और टॉफी की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। विधालय के शिक्षकों छात्रों ने सामूहिक रुप से न्यौता भोज में सम्मिलित हुए
​यह बाल दिवस कार्यक्रम बच्चों के लिए बेहद आनंददायक और यादगार अनुभव साबित हुआ।

Leave Your Comment

Click to reload image