बड़े हरदी को शिक्षा की बड़ी सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी भवन का किया वर्चुअल लोकार्पण, अब गांव के बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा और सुविधाएं
ताजा खबरें


बड़ी खबर

बड़े हरदी को शिक्षा की बड़ी सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी भवन का किया वर्चुअल लोकार्पण, अब गांव के बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा और सुविधाएं

रायगढ़, 14 नवम्बर 2026/ पुसौर विकासखंड के ग्राम बड़े हरदी में नवनिर्मित प्राथमिक शाला भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। नए भवनों के शुरू होने से गांव के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक एवं प्रारंभिक देखभाल की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वर्चुअल संबोधन के दौरान वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने बड़े हरदी की होनहार बेटी एवं कक्षा 10 वीं टॉपर रही कुंती साहू की शैक्षणिक उपलब्धि का विशेष उल्लेख किया और विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने और अपने गांव व जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
            वित्त मंत्री श्री चौधरी ने रायगढ़ जिले में संचालित विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में अधोसंरचना का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रायगढ़ में विद्यार्थियों के लिए नालंदा परिसर, पुसौर एवं सरिया में 100-100 बिस्तरों वाले सर्वसुविधायुक्त अस्पताल, नवीन नर्सिंग कॉलेज, सड़कों का विस्तार, नए स्कूल भवन और पर्यावरण संरक्षण के लिएh ऑक्सीजोन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनपद पंचायत पुसौर की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष पुसौर श्रीमती मानी मोहित सतपथी, श्री संदीप पंडा, श्री मुक्तेश्वर पंडा, साईं राम एवं मोहित सतपथी, बीडीसी तड़ोला श्री खितेश्वर सिदार, श्री उजागर चौहान, श्री राजेश पटेल, सरपंच श्री मोतीलाल चौहान, श्रीमती कृष्णा प्रधान, श्री विजय गुप्ता, श्री राजेंद्र महंत, बीईओ श्री भुवनेश्वर पटेल, श्री श्रवण साव एवं श्री शांतनु पंडा वीरेंद्र पंडा, सुमन साहू, भगवती गुप्ता, जयदेव साहू, कृष्णा पटेल, संतराम पटेल, अनुपमा साहू, मंजू साहू, अंजलि सिदार, कमला पटेल, चंद्रकला साहू, भोजकुमारी साहू और यशोदा सहित सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image