आम नागरिकों से सीधे संवाद कर मुख्यमंत्री ने जानी उनकी जरूरतें, विभिन्न मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को किया निर्देशित
जशपुरनगर 9 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कैम्प कार्यालय बगिया में आम नागरिकों से भेंट-मुलाकात कर उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन मुख्यमंत्री को सौंपे।
आम नागरिकों द्वारा इलाज के लिए आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, सीमांकन सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। मुख्यमंत्री श्री साय ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय सहित ,मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह अन्य जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
