कोकियाखार में प्रो कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शामिल हुईं विधायक गोमती साय, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कहा– ग्रामीण अंचलों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण हैं ऐसे आयोजन
ताजा खबरें


बड़ी खबर

कोकियाखार में प्रो कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शामिल हुईं विधायक गोमती साय, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कहा– ग्रामीण अंचलों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण हैं ऐसे आयोजन

पत्थलगांव। कोकियाखार में आयोजित प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल के प्रति उनके समर्पण एवं प्रदर्शन की सराहना की।

इस दौरान विधायक गोमती साय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराता है। ऐसे आयोजनों से गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने आने का मौका मिलता है। खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आपसी सहयोग, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने का भी माध्यम है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की। प्रो कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों को निरंतर बढ़ावा दिया जाना चाहिए, जिससे क्षेत्र के खिलाड़ी आगे बढ़कर अपनी पहचान बना सकें।

विधायक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मीना चौहान, जिला पंचायत सदस्य सुरुचि पैंकरा, जनपद अध्यक्ष धनियारों परहा, भाजपा नेता आनंद शर्मा, उमाशंकर भगत, जनपद सदस्य, क्षेत्रीय सरपंच सहित भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image