गुजरात में संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर मंथन, गांधीनगर के श्री कमलम में प्रदेश महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुईं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय
ताजा खबरें


बड़ी खबर

गुजरात में संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर मंथन, गांधीनगर के श्री कमलम में प्रदेश महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुईं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय

गांधीनगर / पत्थलगांव। भाजपा गुजरात प्रदेश कार्यालय, गांधीनगर स्थित श्री कमलम में आयोजित प्रदेश महामंत्रियों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में गुजरात सह-प्रभारी एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय शामिल हुईं।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश विश्वकर्मा जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री रत्नाकर जी, प्रदेश प्रभारी श्री तरुण चुघ जी, प्रदेश सह-प्रभारी श्री अजय महावर जी सहित सभी प्रदेश महामंत्री उपस्थित रहे।

बैठक में पार्टी के आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों की कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता एवं संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय ने बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा में सहभागिता की तथा प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने से जुड़े विषयों पर विचार रखे।

Leave Your Comment

Click to reload image