चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा! जशपुर में 30 अक्टूबर को भी बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल, विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
ताजा खबरें


बड़ी खबर

चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा! जशपुर में 30 अक्टूबर को भी बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल, विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

जशपुर।। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान ‘अर्नव’ के प्रभाव और आगामी दिनों में अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए जशपुर जिले में स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर एक बार फिर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चक्रवाती तूफान के प्रभाव से क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसे ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले 29 अक्टूबर को भी जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया था। अब मौसम की स्थिति को देखते हुए 30 अक्टूबर को भी छुट्टी बढ़ा दी गई है।

प्रशासन ने मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। 

Leave Your Comment

Click to reload image