कलेक्टर रोहित व्यास ने दीपावली पर दिया कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 11 कर्मचारियों को मिला समयमान वेतनमान वृद्धि का लाभ
ताजा खबरें


बड़ी खबर

कलेक्टर रोहित व्यास ने दीपावली पर दिया कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 11 कर्मचारियों को मिला समयमान वेतनमान वृद्धि का लाभ

*जशपुरनगर 28 अक्टूबर 2026/* कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने एक बार फिर कर्मचारी हित में संवेदनशीलता दिखाई है। जिला कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा में लंबे समय से सेवा दे रहे 11 तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को समयमान वेतनमान वृद्धि का लाभ दिया गया है।
     
कलेक्टर श्री व्यास ने जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा के बाद तत्काल इस पर स्वीकृति प्रदान की। 10 और 20 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके इन कर्मचारियों को वर्षों से इस लाभ का इंतजार था। कलेक्टर के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

इन कर्मचारियों को मिला लाभ -
श्री कॉमन डेविड निकुंज, श्री मुकेश भगत, श्री संजीव कुमार एक्का, श्री संदीप खलखो, श्री जसवंत कुमार कंवर, श्री पंजीव जंग, सुश्री नविता कुजूर, श्री गजेन्द्र राम, श्रीमती मनीषा डनसेना, श्री अजय कुमार मिंज और श्रीमती रोजालिया मिंज  शामिल हैं।

कर्मचारियों ने कहा - कलेक्टर सर ने हमारी वर्षों की मेहनत को सम्मान दिया है। इससे हम और अधिक लगन से काम करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा छोटे कर्मचारियों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना जा रहा है और उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image