‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को भाजपा का शंखनाद, 4 नवंबर को जशपुर में निकलेगी विशाल पदयात्रा; युवा संवाद, राष्ट्र चिंतन और जनजागरण की व्यापक तैयारी
ताजा खबरें


बड़ी खबर

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को भाजपा का शंखनाद, 4 नवंबर को जशपुर में निकलेगी विशाल पदयात्रा; युवा संवाद, राष्ट्र चिंतन और जनजागरण की व्यापक तैयारी

जशपुर। भारतीय जनता पार्टी, जिला जशपुर द्वारा “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान के अंतर्गत जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान के तहत 4 नवंबर को जशपुर में विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक मर्यादाओं और जनजागरण का संदेश आम नागरिकों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं सरगुजा संभाग प्रभारी अवधेश चंदेल ने कांग्रेस की राजनीतिक कार्यशैली पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनादेश, संवैधानिक मर्यादा और जनता के विश्वास के प्रति जवाबदेही का नाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभियान को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखें, बल्कि इसके संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं। लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मतदाता सूची की शुद्धता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनसंवाद को भी उन्होंने आवश्यक बताया।

जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से अभियान को प्रभावी और व्यापक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने मंडल एवं बूथ स्तर पर सक्रियता, आपसी समन्वय और निर्धारित समय-सीमा में कार्यक्रमों को पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनता के बीच निरंतर संवाद पर निर्भर करती है।

अभियान के अंतर्गत विशाल पदयात्रा के साथ राष्ट्र चिंतन, प्रबुद्धजनों से संवाद, युवा एवं छात्र संवाद, विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिताएं, प्रमुख नागरिकों के साथ चर्चा और सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता जैसे कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। इन गतिविधियों के जरिए लोकतांत्रिक संस्थाओं, चुनावी प्रक्रियाओं और नागरिकों की भूमिका से जुड़े विषयों पर जनसंवाद को व्यापक बनाने की तैयारी है। बैठक में कार्यकर्ताओं से अभियान के संदेश को प्रभावशाली ढंग से जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई।

बैठक की प्रस्तावना एवं स्वागत भाषण जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने दिया, जबकि संचालन जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने एवं आभार और समापन जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने किया।

उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि बैठक मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नन्दे, बलरामपुर जिला संगठन प्रभारी ओमप्रकाश सिन्हा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, नपा अध्यक्ष प्रभात सईदानपा उपाध्यक्ष यशप्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष सुशीला साय, जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश, कपिल देव साय, आनंद शर्मा, हेमवती भगत,  संतोष सिंह, आलोक सारथी, राजकपूर भगत, रीना बरला, पिंकी गुप्ता, अनूप नारायण सिंह, देवधन नायक, दिनेश प्रसाद, गोविन्द भगत, ममता कश्यप, शारदा प्रधान, अनीता सिंह, रजनी , राजू गुप्ता, प्रधान मुकेश सोनी, राजकुमार गुप्ता, अंकित बंसल,हरीश आरिक, हेमन्त बंजारा, प्रभाकर यादव, देवलाल भगत, हदीस अंसारी, मनव्वर आज़ाद, श्यामलाल भगत, दीपक गुप्ता, गणेश जैन, अमन शर्मा, राजा सोनी, संजय गुप्ता, मुनेश्वर सिंह केसर, राजकुमार सिंह, नसरुल्लाह सिद्दीकी, केशव यादव, सरोजिनी सिंह, सुदाम पंडा, विशाल अग्रवाल, प्रतीक सिंह, हरिशंकर यादव,राजकिशोर जायसवाल, गोपाल कश्यप, उमाशंकर भगत, मीना चौहान, काजल राय, कौशल्या यादव, मलिता नायक सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक के अंत में भाजयुमो जशपुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष अभ्युदय मिश्रा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक के पश्चात पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया एवं भाजपा पदाधिकारियों ने अभ्युदय मिश्रा के निवास पहुंचकर शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Leave Your Comment

Click to reload image